शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अब सीएम योगी ने बृजभूषण शरण सिंह के बेटों से की गुफ्तगू, बन गई बात और ‘महाराज जी’ ने दिया ये ‘गिफ्ट’

अब सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे, दोनों ने सोशल मीडिया में पोस्ट की तस्वीरें। भेंट के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

by Vinod
जुलाई 27, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बीतेकई दिनों से बड़े उलटफेर हो रहे हैं। कभी सीएम योगी आदित्यनाथ एकाएक दिल्ली जाकर पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह से मिलते हैं तो कभी अमित शाह के साथ सूबे के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक की तस्वीर सामने आती है। तभी एक और फोटो सामने आती है, जिसके बाद प्रदेश का सियासी पारा अचानक चढ़ जाता है। अटकलों का दौर शुरू हो जाता है। योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाएं सोशल मीडिया पर तैरने लगती हैं। यूपी बीजेपी चीफ के नाम को लेकर भी गांव-मोहल्लों में शोर शुरू हो जाता है। फिलहाल बीजेपी के नए खेला पर सबकी नजर है। विपक्षी खेमा भी परेशान है और अपने मुखबिरों को मैदान पर उतार दिया है।

तो चलिए हम आपको अपने इस बताते हैं कि इस वक्त यूपी में क्या हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ 2027 के सियासी दंगल को कामयाब बनाने के लिए क्या करने वाले हैं। किस वजह से सूबे के ‘महाराज जी’ फुल एक्टिव हैं। बीजेपी के अंदर रहकर पार्टी के खिलाफ बगावत करने वाले नेताओं को अब सीएम योगी एक-एक कर अपने आवास बुला रहे हैं। उनके साथ मंथन कर रहे हैं। बड़ों से जमीनी हकीकत परख रहे हैं तो छोटों को आर्शीवाद भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में बृजभूषण शरण सिंह के बाद सीएम योगी से मुलाकात करने वालों में से दो नाम और जुड़ गए हैं। वह नाम कोई और नहीं बल्कि बृजभूषण शरण सिंह के बेटों के हैं।

RELATED NEWS

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

अगस्त 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026

कैसरगंज से पूर्व सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह के बाद उनके दोनों बेटों सांसद करन भूषण सिंह और विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने सीएमयोगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। यह भेंट लखनऊ में 5-कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर देवीपाटन मंडल की समीक्षा बैठक के बाद हुई। इस मुलाकात को राजनीतिक और विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सांसद करन भूषण सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने अपने भाई प्रतीक भूषण सिंह के साथ मुख्यमंत्री से देवीपाटन मंडल, कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र और गोंडा विधानसभा क्षेत्र के विकास प्रस्तावों पर चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने की बात कही।

इनसब के बीच बृजभूषण शरण सिंह ने योगी से नहीं मिलने को लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा किया है। पूर्व सांसद ने बताया कि वह ज्योतिष पर बहुत विश्वास करते हैं। एक ज्योतिषाचार्य ने करीब 32 माह पहले हमें बताया था कि आपके ऊपर शनि की साढ़े सती चल रही है। ज्योतिषाचार्य ने हमें कुछ तरीके बताए। हमने घर पर पूजन का आयोजन का कार्यक्रम रखा। हमने पूजन कार्यक्रम में सीएम योगी को बुलाने का बन बनाया। हमने सीएम को फोन किया। सीएम के बजाए हमारी बात एक आईएएस से हुई। अफसर ने कहा कि हम आपकी बात सीएम तक पहुंचा देंगे। हमने दूसरे दिन फोन किया तो उस अफसर ने कहा कि सीएम आपके कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। इसी के बाद हमने तय कर लिया कि जब महाराज जी हमें बुलाएंगे तब ही हम उनके मिलने जाएंगे।

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि तभी हम पर महिला पहलवानों ने आरोप लगाए। हमने ये लड़ाई अकेले लड़ने की ठानी। करीब 30 माह तक हम बीजेपी के किसी भी नेता से नहीं मिले। हमारा टिकट भी काट दिया गया, पर हमने इसका भी विरोध नहीं। पूर्व सांसद ने कहा कि अब हम पर शनिदेव ने कृपा की और तभी सीएम योगी का फोन आया। हम तत्काल उनसे मिलने के लिए चले गए। पूर्व सांसद ने ये भी दावा किया कि यूपी की कमान सीएम योगी के हाथों में ही रहेगी। वह ही 2027 में बीजेपी के खेवनहार होंगे। योगी जी कहीं नहीं जानें वाले। मीडिया में सिर्फ गलत अफवाहें चल रही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी की जोड़ी फिर से धमाल मचाएगी और बीजेपी तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

दरअसल, पिछले कुछ समय से बृजभूषण शरण सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच तनाव की खबरें सामने आती रही हैं। बृजभूषण लंबे समय तक कैसरगंज से सांसद रहे और क्षेत्र में मजबूत राजनीतिक प्रभाव रखते हैं। हाल ही में वे मुख्यमंत्री से मिले थे। इस मुलाकात को तनाव कम करने की दिशा में एक कदम माना गया था। अब उनके दोनों पुत्रों की मुख्यमंत्री से भेंट ने यह संकेत दिया है कि दोनों पक्षों के बीच संबंधों में सुधार की कोशिशें तेज हो रही हैं। करन भूषण सिंह वर्तमान में कैसरगंज से सांसद और प्रतीक भूषण सिंह गोंडा से विधायक हैं। दोनों युवा नेता अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। जानकार बताते हैं कि योगी मंत्रिमंडल के विस्तार के वक्त बृजभूषण शरण सिंह के एक बेटे को मंत्री बनाया जा सकता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुलाकात न केवल स्थानीय विकास के लिए, बल्कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आंतरिक समीकरणों को संतुलित करने के लिए भी महत्वपूर्ण है। बृजभूषण के परिवार का योगी सरकार के साथ बेहतर तालमेल क्षेत्र की जनता के हित में हो सकता है। इस मुलाकात के बाद अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या यह भेंट कैसरगंज और गोंडा के लिए नए विकास कार्यों की शुरुआत करेगी और क्या यह राजनीतिक समीकरणों को और मजबूत करेगी। जानकार बताते हैं कि जिस तरह से अखिलेश यादव ने पूर्वांचल में अपनी सियासी गतिविधियां बढ़ाई हैं। ऐसे में बीजेपी भी पलटवार का प्लान बनाया है। बृजभूषण शरण सिंह की पकड़ पूर्वांचल में अच्छी है। ऐसे में अब बीजेपी अपने पूर्व सांसद के जरिए साइकिल को पंक्चर करने के मिशन में जुट गई है।

Tags: Brijbhushan Sharan SinghBrijbhushan Sharan Singh's son met CM YogiCM Yogi AdityanathUP Assembly Elections 2027
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
जून 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

Next Post
LDA

लखनऊ में LDA के चार नए ईको-फ्रेंडली हाउसिंग प्रोजेक्ट्स, लग्जरी सुविधाओं के साथ रोजगार के भी बनेंगे केंद्र

Ghazipur

Ghazipur में जमीन विवाद ने ली खौफनाक करवट: बेटे ने कुल्हाड़ी से मां, पिता और बहन की कर दी हत्या

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist