Saturday, November 22, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

कांवर यात्रा के दौरान बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 18 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से अधिक घायल

झारखंड के देवघर में कांवरियों से भरी बस और गैस सिलेंडर लदे ट्रक की जोरदार टक्कर में 18 श्रद्धालुओं की मौत की खबर है। हादसा सुबह मोहनपुर के जमुनिया चौक के पास हुआ, दर्जनों लोग घायल हुए।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 29, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय
Deoghar
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Deoghar Bus Accident: बाबा बैद्यनाथ धाम से लौट रहे कांवरियों की बस मंगलवार सुबह भीषण हादसे का शिकार हो गई। झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास गैस सिलेंडर लदे ट्रक और बस की जोरदार टक्कर में 18 श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि में अब तक 18 मौतों की जानकारी दी गई है। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा कांवरिये गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये बस बाबा बैजनाथ धाम से जलाभिषेक कर बासुकीनाथ मंदिर की ओर जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

झपकी लगा ड्राइवर, उड़ गए बस के परखच्चे

मंगलवार सुबह देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल में कांवरियों से भरी 32 सीट वाली बस और एलपीजी सिलेंडर लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसे की वजह ट्रक ड्राइवर को झपकी लगना बताया जा रहा है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और 5 कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल हुए सभी यात्रियों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार अधिकांश यात्री बिहार के बेतिया और गया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

RELATED POSTS

No Content Available

सांसद और सीएम ने जताया शोक

देवघर के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने इस दुखद घटना पर शोक जताते हुए एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया कि हादसे में 18 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। हालांकि अब तक इसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने लिखा, “मेरे लोकसभा के देवघर में श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।” वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी दुर्घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।

प्रशासन ने संभाला मोर्चा, घायलों का चल रहा इलाज

हादसे की खबर मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव दल ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की मदद की। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। देवघर पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है, वहीं ट्रक चालक की भूमिका को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया पर भी विचार किया जा रहा है।

डिंपल ने NDA को दिखाया असली चेहरा, मौलाना के बहाने धर्म की राजनीति पर किया वार

Tags: Deoghar
Share198Tweet124Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
Nagchandreshwar temple opens on Nag Panchami

Nag panchmi 2025 : कहां है वह रहस्यमयी प्राचीन मंदिर जो खुलता है सिर्फ नाग पंचमी पर,बाकी दिन रहता है बंद

Hardoi

गोली गर्दन में लगी… लेकिन हिम्मत ऐसी कि रुका नहीं! हरदोई में शानू की बहादुरी का वायरल वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version