गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

गोली गर्दन में लगी… लेकिन हिम्मत ऐसी कि रुका नहीं! हरदोई में शानू की बहादुरी का वायरल वीडियो

हरदोई में नगरपालिका पूर्व चेयरमैन के करीबी शानू को बाइक सवार बदमाशों ने गर्दन में गोली मारी, फिर भी वह बाइक चलाकर पेट्रोल पंप तक पहुंचा। घटना CCTV में कैद हुई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

by Mayank Yadav
जुलाई 29, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश
Hardoi
Share on FacebookShare on Twitter

Hardoi shootout: हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। मल्लावां क्षेत्र में रविवार रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष विशाल जायसवाल के करीबी सहयोगी ताजुद्दीन उर्फ शानू को गोली मार दी। गोली उसकी गर्दन में लगी, लेकिन शानू ने हिम्मत नहीं हारी। खून बहता रहा, दर्द झेलता रहा… फिर भी वह खुद बाइक चलाकर पेट्रोल पंप तक पहुंचा और साथियों को बताया — “गोली मार दी मुझे…” यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है। शानू की जिंदादिली और बहादुरी को देखकर लोग उसकी सराहना कर रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हरदोई में दिल दहला देने वाली वारदात!

गर्दन में गोली लगने के बाद भी बाइक दौड़ाता रहा शानू

खून बहता रहा, फिर भी खुद पहुंचा पेट्रोल पंप

पूरी घटना CCTV में कैद, वीडियो वायरल

पुलिस जांच में जुटी, हमलावर फरार@hardoipolice @Uppolice @dgpup @CMOfficeUP #Hardoi #UttarPradesh… pic.twitter.com/ldQPTdjSna

— News1India (@News1IndiaTweet) July 29, 2025

RELATED NEWS

Hardoi Income Tax notice laborer fraud

गरीब मजदूर या करोड़ों का ‘असली’ खिलाड़ी? हरदोई में 7 करोड़ के टैक्स नोटिस से मचा हड़कंप!

जनवरी 21, 2026
पुलिस लाइन में थानेदार के घर पर घुसी चोरों की टोली, कुछ इस अंदाज में पार कर ले गई 35 लाख का सोना-चांदी

पुलिस लाइन में थानेदार के घर पर घुसी चोरों की टोली, कुछ इस अंदाज में पार कर ले गई 35 लाख का सोना-चांदी

नवम्बर 12, 2025

बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, फिर भी नहीं टूटी हिम्मत

Hardoi जनपद के मल्लावां क्षेत्र में रविवार रात करीब 10 बजे कटरा-बिल्हौर हाईवे पर स्थित आसमानी पैलेस के पास यह सनसनीखेज घटना हुई। काजीपुर निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता विशाल जायसवाल के पर्सनल असिस्टेंट ताजुद्दीन उर्फ शानू अपने घर लौट रहा था, तभी बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उसका पीछा कर उसे गोली मार दी। गोली उसकी गर्दन में लगी, लेकिन वह न तो घबराया और न ही बेहोश हुआ।

CCTV में कैद हुआ हर पल, अब सोशल मीडिया पर वायरल

गंभीर रूप से घायल शानू ने हिम्मत दिखाते हुए सड़क पर ही अपनी बाइक दौड़ाई और पास के पेट्रोल पंप तक पहुंचा। वहां मौजूद साथियों को उसने बताया कि उसे गोली मार दी गई है। यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें शानू की हालत देखकर लोग दंग रह गए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो चुका है और लोग उसकी बहादुरी की मिसाल दे रहे हैं।

लखनऊ रेफर, हालत स्थिर, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद शानू को तत्काल सीएचसी मल्लावां ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। Hardoi सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि शानू की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में कई टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार को मिल रही थी धमकियां, अब जिला बना चर्चा का केंद्र

परिजनों का कहना है कि शानू को पहले से धमकियां मिल रही थीं। अब यह हमला कहीं न कहीं उसी से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। घटना के बाद मल्लावां क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं शानू की बहादुरी पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है।

डिंपल ने NDA को दिखाया असली चेहरा, मौलाना के बहाने धर्म की राजनीति पर किया वार

Tags: Hardoi
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

Hardoi Income Tax notice laborer fraud

गरीब मजदूर या करोड़ों का ‘असली’ खिलाड़ी? हरदोई में 7 करोड़ के टैक्स नोटिस से मचा हड़कंप!

by Mayank Yadav
जनवरी 21, 2026

Hardoi Income Tax notice laborer fraud: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है,...

पुलिस लाइन में थानेदार के घर पर घुसी चोरों की टोली, कुछ इस अंदाज में पार कर ले गई 35 लाख का सोना-चांदी

पुलिस लाइन में थानेदार के घर पर घुसी चोरों की टोली, कुछ इस अंदाज में पार कर ले गई 35 लाख का सोना-चांदी

by Vinod
नवम्बर 12, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के हरदोई में चोरों की टोली ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर तहलका मचा...

Hardoi

Hardoi में ‘लेडी डॉन’ का तांडव! रिवॉल्वर तानकर पेट्रोल पंप कर्मचारी को दी जान से मारने की धमकी, वायरल हुआ वीडियो

by Mayank Yadav
जून 16, 2025

Hardoi revolver case: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में कानून-व्यवस्था की पोल खोलता एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है,...

UP News: ‘चमत्कार’ हवा में उछली चलती कार और उड़ गए परखच्चे, 6 बरातियों की मौत, 5 की हालत गंभीर

UP News: ‘चमत्कार’ हवा में उछली चलती कार और उड़ गए परखच्चे, 6 बरातियों की मौत, 5 की हालत गंभीर

by Vinod
मई 31, 2025

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां के शिकोहाबाद थानाक्षेत्र स्थित बरातियों से...

Hardoi accident

यूपी में सड़कें बनीं मौत का मैदान: डंपर, SUV और बस हादसों ने ली 16 जानें

by Mayank Yadav
मई 15, 2025

Hardoi accident: उत्तर प्रदेश में 15 मई की सुबह एक बार फिर मातम लेकर आई, जब महज कुछ घंटों के...

Next Post
Dimple

Dimple के अपमान पर अखिलेश की चुप्पी बनी सियासी मुद्दा, BJP MLC ने लगाए तंज कसते होर्डिंग

UP

गाजियाबाद को मिला नया जिलाधिकारी, रविन्द्र मंदर को सौंपी गई कमान, दीपक मीणा को मिला गोरखपुर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist