शनिवार, जुलाई 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

ऑपरेशन महादेव: पहलगाम के हत्यारों का खात्मा, अमित शाह ने संसद में बताई पूरी टाइमलाइन

गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में बताया कि पहलगाम हमले के तीनों पाकिस्तानी आतंकी ऑपरेशन महादेव में मारे गए। उन्होंने सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की इस संयुक्त सफलता की पूरी टाइमलाइन और वैज्ञानिक पुष्टि संसद में साझा की।

by Mayank Yadav
जुलाई 29, 2025
in Breaking, Latest News, राष्ट्रीय
Amit Shah
Share on FacebookShare on Twitter

Amit Shah Lok Sabha speech: गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की चर्चा के दौरान ‘ऑपरेशन महादेव’ की पूरी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला सेना ने 22 जुलाई को ले लिया। आईबी के इनपुट से शुरू हुई कार्रवाई, वैज्ञानिकों की रिपोर्ट से हुई पुष्टि और अंत में ऑपरेशन के सफल समापन तक की कहानी अमित शाह ने लोकसभा में बयां की। उन्होंने बताया कि पहलगाम में 26 सैलानियों की हत्या करने वाले तीनों पाकिस्तानी आतंकी—सुलेमान, जिब्रान और हमजा अफगानी—को सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मार गिराया गया।

Union Home Minister Amit Shah, speaking in the Lok Sabha, confirmed a joint Operation Mahadev led by the Indian Army, CRPF and J&K Police has successfully neutralised all three terrorists involved in the Pahalgam terror attack.

“All three terrorists – Suleman, Afghan and Jibran… pic.twitter.com/M0lff4jKtq

— Amit Malviya (@amitmalviya) July 29, 2025

RELATED NEWS

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

जून 29, 2026
Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

जून 3, 2026

22 अप्रैल को हुआ हमला, 22 मई से शुरू हुई कार्रवाई

गृह मंत्री Amit Shah ने बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में पाकिस्तानी आतंकियों ने हमला कर 26 निर्दोष सैलानियों की हत्या कर दी थी। 22 मई को इस घटना से जुड़ा इनपुट आईबी को मिला, जिससे आतंकियों की लोकेशन दाची गांव क्षेत्र के आसपास की पुष्टि हुई। इसके बाद सेना, आईबी, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमों ने 60 दिन तक पहाड़ों में लगातार गश्त और निगरानी की। ठंड और दुर्गम इलाकों के बावजूद सेना के जवान आतंकियों की मौजूदगी के प्रमाण जुटाते रहे। 22 जुलाई को मिले सटीक संकेतों के आधार पर तीनों आतंकियों को घेरा गया और फिर सोमवार को ऑपरेशन में मारा गया।

Image

ऐसे हुई आतंकी पहचान की वैज्ञानिक पुष्टि

Amit Shah ने बताया कि मारे गए आतंकियों की पहचान के लिए 4 से 5 स्तरों पर सत्यापन किया गया। NIA ने पहले ही जिन चार लोगों को पकड़ा था, उन्होंने पुष्टि की कि मारे गए आतंकी वही हैं जो पहलगाम हमले में शामिल थे। फिर वैज्ञानिक तरीके से बुलेट मिलान कराया गया। मारे गए आतंकियों के पास से एम-9 अमेरिकी राइफल और दो AK-47 बरामद हुए। इन राइफलों से पूरी रात फायरिंग कर खोखे निकाले गए, और इनका मिलान पहलगाम में घटनास्थल से मिले खोखों से कराया गया। आज सुबह 4:46 बजे वैज्ञानिकों ने 100% पुष्टि की कि यही वही गोलियां हैं, जिनसे सैलानियों को मारा गया था।

सुलेमान था लश्कर का कमांडर, अफगान और जिब्रान भी शामिल

गृह मंत्री Amit Shah ने बताया कि ऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकियों में सुलेमान उर्फ फैजल लश्कर ए तैयबा का कमांडर था। वह गगनगीर और पहलगाम हमलों में शामिल था। अफगान और जिब्रान भी उसी संगठन के आतंकी थे। इनके पास से बरामद हथियार, घटनास्थल से मिले कारतूस और गवाहों की पहचान से यह पूरी तरह तय हो गया कि यही तीनों आतंकी बैसरन घाटी हत्याकांड के जिम्मेदार थे। अमित शाह ने कहा कि आतंकियों का धर्म देखकर संवेदना जताना गलत है, और विपक्ष को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

सेना और पुलिस को मिला देश का सम्मान

Amit Shah ने कहा कि ऑपरेशन महादेव सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कामयाबी है। उन्होंने संसद में तीनों बलों का आभार जताया और कहा कि 140 करोड़ भारतीयों को इस पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कठोर निर्णय क्षमता की सराहना की, जिसके चलते ऑपरेशन सिंदूर और महादेव जैसे जवाबी कदम उठाए जा सके। उन्होंने साफ कहा कि भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और हर हमला अब जवाबी कार्रवाई के साथ समाप्त होगा।

Live Operation Sindoor Debate : पहलगाम हमले का बदला पूरा, तीनों आतंकी ढेर, संसद में गरजे अमित शाह 

Tags: amit shah
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

by SYED BUSHRA
जून 29, 2026

Amit Shah on Poor Welfare: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर...

Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

by SYED BUSHRA
जून 3, 2026

Delhi Fire Tragedy: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए दर्दनाक अग्निकांड पर केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने गहरा दुख...

लोकसभा में तकरार, राहुल गांधी और शाह के बीच बहस का माहौल देखे?

लोकसभा में तकरार, राहुल गांधी और शाह के बीच बहस का माहौल देखे?

by Kanan Verma
दिसम्बर 10, 2025

Rahul vs Shah in LS: लोकसभा में चुनावी सुधारों पर बहस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के...

नक्सलवाद 2026 में खत्म करने की तैयारी, माओवादी बोले—हथियार छोड़ने को तैयार

Amit Shah की चेतावनी के बीच माओवादियों का संदेश बोले—हथियार छोड़ने को तैयार

by Kanan Verma
नवम्बर 25, 2025

Amit Shah on Naxalism : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च, 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का दृढ़...

कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

by Vinod
नवम्बर 18, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खात्मों के लिए मार्च 2026 की तारीख मुकर्रर...

Next Post
Gold Rate Today

कई देशों से व्यापार से भारत पर पड़ा असर, लुढ़क गया सोने का बाजार, जानिए क्या हैं 29 जुलाई 2025 क्या हैं ताजा रेट...

राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति दोनों पदों के लिए भाजपा कब लेगी फैसला,क्यों है N D A और संघ की मंजूरी भी ज़रूरी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist