रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति दोनों पदों के लिए भाजपा कब लेगी फैसला,क्यों है N D A और संघ की मंजूरी भी ज़रूरी

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद भाजपा के सामने अब एक साथ दो बड़ी जिम्मेदारियाँ आ गई हैं।नए उपराष्ट्रपति और नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा। दोनों पदों पर जातीय और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिशें चल रही हैं।

by SYED BUSHRA
जुलाई 29, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

BJP in Search of New Vice President and party president : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इन दिनों नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति की तैयारियों में जुटी थी, लेकिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे ने पार्टी की परेशानी को दोगुना कर दिया है। अब भाजपा को एक साथ दो अहम पदों के लिए चेहरे तलाशने हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति।

जातीय और राजनीतिक संतुलन की कोशिश

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भाजपा ऐसे व्यक्ति को तलाश रही है, जो राजनीतिक रूप से मजबूत होने के साथ-साथ जातीय समीकरणों में भी फिट बैठे। कहा जा रहा है कि उपराष्ट्रपति का पद अगर सवर्ण वर्ग को दिया जाता है, तो अध्यक्ष की जिम्मेदारी ओबीसी या दलित वर्ग से आने वाले किसी नेता को दी जा सकती है। इससे पार्टी सामाजिक संतुलन कायम रख सकेगी।

RELATED NEWS

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

सितम्बर 6, 2026
Bofors Case Supreme Court

Supreme Court: बोफोर्स केस की आखिरी अपील भी खारिज, करीब 40 साल पुराने चर्चित विवाद का हुआ अंत

अगस्त 6, 2026

अगस्त के अंत तक हो सकता है उपराष्ट्रपति का चुनाव

सूत्रों की मानें तो भाजपा अगस्त के अंत तक नए उपराष्ट्रपति के नाम पर अंतिम मुहर लगाना चाहती है। वर्ष 2022 में जब द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया गया था, तो जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी दी गई थी। धनखड़ की छवि एक किसान पुत्र की रही है, जिससे जाट समुदाय को साधने की कोशिश की गई थी।

NDA की सहमति जरूरी

भाजपा भले ही उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार तय करे, लेकिन नाम पर अंतिम निर्णय NDA (नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस) के बाकी दलों से बातचीत के बाद ही होगा। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम को लेकर पार्टी और आरएसएस (संघ) के बीच सहमति बनना अभी बाकी है। बताया जा रहा है कि संघ एक मजबूत संगठनात्मक नेता चाहता है।

इन नेताओं के नाम चर्चा में

रिपोर्ट के अनुसार, दो केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान (शिक्षा मंत्री) और भूपेंद्र यादव (पर्यावरण मंत्री) के नाम उपराष्ट्रपति पद के लिए आगे बढ़ाए गए हैं। हालांकि, संघ इन नामों पर पूरी तरह सहमत नहीं है। मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी हस्तक्षेप से बातचीत आगे बढ़ सकती है और जल्द ही स्थिति साफ हो सकती है।

भाजपा अब एक साथ दो बड़े फैसलों के मुहाने पर खड़ी है। नए राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति दोनों ही पदों पर ऐसा चेहरा चाहिए जो संगठन, सामाजिक संतुलन और राजनीति तीनों में खरा उतरे।

Tags: BJP Leadership NewsIndian Politics
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए...

Bofors Case Supreme Court

Supreme Court: बोफोर्स केस की आखिरी अपील भी खारिज, करीब 40 साल पुराने चर्चित विवाद का हुआ अंत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Bofors Case Supreme Court:नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट ने देश के सबसे चर्चित और राजनीतिक रूप से संवेदनशील बोफोर्स मामले...

Parliament Monsoon Session

Parliament Update: संसद में गतिरोध बरकरार, विपक्ष दो मांगों पर अड़ा, सरकार विवादित बिलों पर फिलहाल सतर्क

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Parliament Update : संसद के मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव लगातार बना हुआ है। विपक्ष दो...

Parliament Monsoon Session 2026

Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र की शुरुआत ,सरकार और विपक्ष के बीच टकराव के आसार, कई अहम मुद्दों पर गरमाएगी बहस

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार से हो रही है और पहले दिन से ही सदन...

BJP Change Speculation: क्या बीजेपी में कुछ बड़ा होने वाला है ? हाल की घटनाओं ने बढ़ाई अटकलें खड़े हुए नए सवाल

BJP Change Speculation: क्या बीजेपी में कुछ बड़ा होने वाला है ? हाल की घटनाओं ने बढ़ाई अटकलें खड़े हुए नए सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

BJP Change Speculation: पिछले कुछ समय में देश की राजनीति में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने राजनीतिक हलकों...

Next Post
Akhilesh Yadav

ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई बहस: शाह ने विपक्ष को घेरा, अखिलेश ने उठाए गंभीर सवाल

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi का तीखा हमला: पहलगाम हमले पर सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल, भावनात्मक भाषण से सदन में छाया सन्नाटा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In