रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

700 ग्राम सोना लेकर भागा कारीगर, लखनऊ के सराफा बाजार में मचा हड़कंप; CCTV में हाथ में बैग लिए दिखा आरोपी

लखनऊ के चौक सराफा बाजार में एक ज्वेलरी कारीगर 700 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान अनिल चौधरी के रूप में हुई है, जो CCTV फुटेज में हाथ में बैग लेकर जाते हुए नजर आया।

by Mayank Yadav
अगस्त 6, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow gold theft: लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र स्थित सराफा बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ज्वेलरी शॉप का कारीगर 700 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया। यह सोना उसे जेवर तैयार करने के लिए सौंपा गया था। आरोपी की पहचान अनिल चौधरी के रूप में हुई है, जो पिछले तीन वर्षों से दुकान पर कार्यरत था। दुकान मालिक को जब अनिल की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उन्होंने CCTV फुटेज खंगाली, जिसमें वह हाथ में बैग लिए दुकान से जाते हुए दिखा। घटना के बाद से अनिल फरार है और उसके घर पर ताला लगा मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीन साल से करता था काम, अब लेकर भागा लाखों का सोना

चौक थाना क्षेत्र की एक प्रसिद्ध ज्वेलरी की दुकान में काम करने वाले अनिल चौधरी को मंगलवार को 700 ग्राम 24 कैरेट सोना दिया गया था, ताकि वह आभूषण तैयार कर सके। पीड़ित दुकानदार धर्मेंद्र के मुताबिक, दोपहर के वक्त सभी कारीगर खाना खाने बाहर गए थे। इसी दौरान अनिल डिब्बे में पूरा सोना भरकर दुकान से निकल गया। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो धर्मेंद्र ने CCTV फुटेज चेक की। उसमें अनिल को हाथ में एक बैग लेकर जाते देखा गया। शक होने पर जब उसके घर पहुंचा गया तो वहां ताला लगा मिला।

RELATED NEWS

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

जुलाई 23, 2026
Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

जुलाई 16, 2026

71 लाख रुपये की कीमत, पुलिस ने शुरू की तलाश

6 अगस्त 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹10,223 प्रति ग्राम रही। इस हिसाब से 700 ग्राम सोने की बाजार मूल्य लगभग ₹71.5 लाख रुपये आंकी गई है। हालांकि इसमें जीएसटी और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। इस बड़े घोटाले की सूचना मिलते ही चौक थाना प्रभारी नागेश उपाध्याय ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है और Lucknow पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

CCTV बना अहम सबूत, गिरफ्तारी जल्द होने की उम्मीद

CCTV फुटेज में साफ देखा गया कि अनिल चौधरी दुकान से एक छोटे बैग या डिब्बे के साथ निकल रहा है। यही फुटेज अब Lucknow पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग बन गई है। चौक Lucknow पुलिस को उम्मीद है कि फुटेज और मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए आरोपी जल्द ही पकड़ा जाएगा। फिलहाल पुलिस की दो टीमें शहर के भीतर और आसपास के इलाकों में दबिश दे रही हैं। मामले ने सराफा व्यापारियों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Sambhal की सड़कों पर सजा ‘चप्पल न्याय’: महिला कर्मी ने क्लर्क को पीटा, वीडियो वायरल

Tags: lucknow
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Lucknow Lift Accident: राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी में गुरुवार को एक निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा...

Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

Lucknow Night Safari: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा...

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: आम प्रेमियों के लिए राजधानी लखनऊ में एक खास आयोजन होने जा रहा है। गोमतीनगर...

Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 1, 2026

Weather Update:राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी। तड़के से ही शहर के कई इलाकों में...

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Lucknow Fire Incident: लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों...

Next Post
Swami Prasad Maurya

देखें वीडियो: Swami Prasad Maurya को माला पहनाते हुए युवक ने जड़ा थप्पड़, कार्यक्रम में हड़कंप!

Elvish Yadav

एलविश यादव को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने स्नेक वेनम केस में कानूनी कार्यवाही पर लगाई रोक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist