शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

संभल को हिंदू आस्था का प्रतीक बताकर गरजे योगी, बोले- पाप करने वालों को सजा मिलेगी; अखिलेश ने शराब और शिक्षा नीति पर बोला हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल में विपक्ष पर तीखा हमला बोला और 659 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। वहीं, अखिलेश यादव ने योगी सरकार को शराब नीति और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कटघरे में खड़ा किया।

by Mayank Yadav
अगस्त 7, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
CM Yogi
Share on FacebookShare on Twitter

CM Yogi Adityanath Sambhal visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल दौरे के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने संभल को हिंदू आस्था का प्रतीक बताते हुए कांग्रेस और सपा पर “पाप” करने का आरोप लगाया और कहा कि इन पापों की सजा जरूर दी जाएगी। 659 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए योगी ने संभल के 68 तीर्थों और 19 कूपों के पुनरुद्धार का संकल्प लिया। वहीं, अखिलेश यादव ने जवाबी हमला करते हुए शराब नीति को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार “शिक्षा के मंदिर बंद, शराब के ठेके चालू” करने में लगी है और यूपी को शराब बिक्री में न्यूयॉर्क व कैलिफोर्निया से आगे पहुंचा दिया है।

संभल दौरे में विपक्ष पर गरजे सीएम योगी

CM Yogi आदित्यनाथ ने गुरुवार को संभल हिंसा के बाद पहली बार जिले का दौरा किया। बहजोई में आयोजित विशाल जनसभा में उन्होंने कांग्रेस और सपा पर तीखा हमला बोला। योगी ने कहा कि संभल, हरि और हर दोनों का प्रतीक स्थल है जहां भगवान कल्कि का अवतार होगा। उन्होंने ऐलान किया कि सरकार अब यहां के सभी 68 तीर्थों और 19 कूपों का पुनरुद्धार करेगी, जिन्हें विदेशी आक्रांताओं ने नष्ट कर दिया था।

RELATED NEWS

UP Cabinet Meeting Today

UP Cabinet Meeting: आज योगी सरकार लेगी बड़े फैसले, पुलिस भर्ती से लेकर एक्सप्रेसवे तक 19 प्रस्तावों पर चर्चा

अगस्त 24, 2026
“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

जून 17, 2026

योगी ने संभल को धार्मिक विरासत का केंद्र बताते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा ने यहां सामूहिक हत्याएं कराईं और पाप किए। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग सनातन स्थलों को अपवित्र करेंगे, उन्हें उनकी आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में बेटियां असुरक्षित थीं, व्यापारी त्रस्त थे, लेकिन अब सिर्फ दंगाइयों को डर है क्योंकि उन पर “महाकाल” का प्रभाव है।

अखिलेश का पलटवार: ग फॉर गधा से लेकर शराब नीति तक हमला

CM Yogi के बयान “ग से गणेश पढ़ाओ, ग से गधा नहीं” पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा, “जिसने जैसा पढ़ा होगा, वो वैसा ही बोलेगा। हमारे लिए ग फॉर गरीब है, और हम गरीबों के बच्चों को पढ़ा रहे हैं। हो सकता है बीजेपी के लिए ग फॉर गधा हो।”

इसके साथ ही उन्होंने शराब नीति को लेकर भी योगी सरकार को कठघरे में खड़ा किया। अखिलेश ने एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि “नवयोगी काल में शिक्षा के मंदिर बंद और शराब के ठेके चालू हो गए हैं।” उन्होंने एक चार्ट साझा किया जिसमें यूपी में शराब की बिक्री के आंकड़े न्यूयॉर्क (3800), कैलिफोर्निया (14,227) से आगे दिखाए गए हैं, जबकि यूपी में शराब के ठेके 27,308 तक पहुंचने का दावा किया गया।

शिक्षा नीति पर भी दोनों में भिड़ंत

स्कूल मर्जर को लेकर भी CM Yogi और अखिलेश आमने-सामने आ गए हैं। सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी सरकार शिक्षा में पारदर्शिता और आधुनिक तकनीक ला रही है, जबकि सपा सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था नकल, जातिवाद और अराजकता से ग्रस्त थी। उन्होंने कहा कि सरकार अब मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे कोर्स का खर्च भी उठाएगी।

वहीं, सपा द्वारा चलाए जा रहे ‘पीडीए पाठशाला’ अभियान के तहत अखिलेश सरकार की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि भाजपा गरीबों की शिक्षा छीनकर शराब बेचने में व्यस्त है, और नशे को बढ़ावा देकर परिवारों को तोड़ने की राजनीति कर रही है।

संभल में आस्था और विकास की बात करते हुए CM Yogi ने विपक्ष को कठघरे में खड़ा किया, तो अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए भाजपा सरकार को शिक्षा और शराब नीति पर आड़े हाथों लिया। दोनों नेताओं की बयानबाजी से साफ है कि यूपी की राजनीति फिलहाल पूरी तरह गरमाई हुई है, और 2027 के चुनावी संकेत अभी से दिखने लगे हैं।

Modi का अमेरिका को करारा जवाब: “किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं, चाहे कीमत कितनी भी चुकानी पड़े”

Tags: CM Yogi
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP Cabinet Meeting Today

UP Cabinet Meeting: आज योगी सरकार लेगी बड़े फैसले, पुलिस भर्ती से लेकर एक्सप्रेसवे तक 19 प्रस्तावों पर चर्चा

by SYED BUSHRA
अगस्त 24, 2026

UP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार शाम चार बजे लोकभवन में यूपी कैबिनेट की अहम...

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

by Sadaf Farooqui
जून 17, 2026

Moharram Guidelines UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहर्रम के दौरान प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों...

CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
जून 6, 2026

CM Yogi Felicitates Winners:लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं...

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी...

UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार, 18 जनवरी 2026 को प्रदेश के...

Next Post
बंदूक लेकर निकला किलर और कुत्तों का कुछ ऐसे कर रहा एनकाउंटर, 48 घंटे में 25 डॉग्स के सीने में उतारी बुलेट

बंदूक लेकर निकला किलर और कुत्तों का कुछ ऐसे कर रहा एनकाउंटर, 48 घंटे में 25 डॉग्स के सीने में उतारी बुलेट

Kamar Mohsin Shaikh rakhi tradition with PM Modi

खून का नहीं भावनाओं का रिश्ता ,कौन है वह मुस्लिम बहन जो पीएम मोदी को 30 साल से बांध रही है राखी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In