शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Breast milk : त्रिची की ब्रिंधा ने ‘अमृत’ दान कर रचा इतिहास, कैसे एक मां, हजारों बच्चों की उम्मीद बनी, बनाया रिकॉर्ड

तमिलनाडु की सेल्वा ब्रिंधा ने 22 महीने में 300 लीटर मां का दूध दान कर हजारों नवजातों को नई जिंदगी दी। उनका नाम अब इंडिया और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है।

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Life Saver through Breastfeeding: तमिलनाडु के त्रिची की रहने वाली 33 साल की सेल्वा ब्रिंधा ने एक ऐसा काम किया है जो बहुत ही कम लोग सोच पाते हैं। उन्होंने मां के दूध यानी ‘अमृत’ को दान कर हजारों नवजातों को नई जिंदगी दी है। अपने घर की चारदीवारी से निकलकर ब्रिंधा ने इंसानियत की मिसाल पेश की है।

ब्रिंधा ने 22 महीनों में 300.17 लीटर दूध दान किया और इस काम से उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिल गई। यह दूध उन बच्चों तक पहुंचा जो समय से पहले पैदा हुए थे या किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

RELATED NEWS

Namo Drone Didi Scheme

Drone Didi Scheme: गांव की महिलाओं को ड्रोन उड़ाने की फ्री ट्रेनिंग, खेती में मदद कर कमाई का मिल रहा मौका

जुलाई 27, 2026
Sheila Devi Success Story

Success Story: कौन है बाराबंकी की शीला देवी जो बनीं महिलाओं के लिए मिसाल, जूट कारोबार से 150 परिवारों की बदली जिंदगी

जून 30, 2026

कैसे शुरू हुआ यह सफर?

ब्रिंधा की यह प्रेरणादायक कहानी साल 2023 से शुरू होती है। उनकी छोटी बेटी बीमार हो गई थी और उसे अस्पताल के NICU (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती करना पड़ा। वहां उन्हें पता चला कि समय से पहले जन्मे बच्चों के लिए मां के दूध की कितनी जरूरत होती है। जब ब्रिंधा ने अपनी बेटी को स्तनपान कराया, तो उसके बाद भी दूध की मात्रा अधिक निकल रही थी। इस अतिरिक्त दूध को फेंकने के बजाय उन्होंने उसे दान करना शुरू किया। यही कदम आगे चलकर सैकड़ों बच्चों के लिए वरदान बन गया।

बदनामी और डर के बावजूद बनीं मिसाल

ब्रिंधा का यह सफर आसान नहीं था। समाज में फैली अफवाहें, अंधविश्वास और नकारात्मक सोच उनके रास्ते में आई। कुछ लोगों ने उन्हें ताने दिए, कुछ ने यह तक कहा कि इससे उनका स्वास्थ्य बिगड़ जाएगा। लेकिन ब्रिंधा ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने डॉक्टर की सलाह ली और जब यह समझ आया कि दूध पंप करने से शरीर में कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि यह सामान्य प्रक्रिया है, तो उन्होंने अपना काम जारी रखा। उन्होंने कहा, “शुरू में वजन कम हुआ था, लेकिन डॉक्टर ने समझाया कि ये दूध निकालने से होता है। इसके बाद मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।”

प्रेरणा बनीं हजारों महिलाओं के लिए

आज ब्रिंधा सिर्फ एक मां नहीं, बल्कि हजारों नवजातों की ‘दूध मां’ बन चुकी हैं। उनका कहना है, “यह मायने नहीं रखता कि आप कितना देते हैं, मायने ये रखता है कि आप देने का मन रखते हैं।”

7 अगस्त को ‘ब्रेस्टफीडिंग वीक’ के समापन पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस नेक काम में उन्हें डॉक्टर पद्मप्रिया का साथ मिला, जिन्होंने बताया कि ब्रिंधा जैसे लोगों से समाज में बड़ा फर्क आता है।
उनकी यह कहानी हर उस मां को प्रेरणा देती है जो दूसरों की मदद करना चाहती है लेकिन समाज के डर से पीछे हट जाती है। ब्रिंधा ने साबित कर दिया कि सेवा का सबसे बड़ा रूप मां का दूध दान करना भी हो सकता है।

Tags: Health Inspirationwomen empowerment
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Namo Drone Didi Scheme

Drone Didi Scheme: गांव की महिलाओं को ड्रोन उड़ाने की फ्री ट्रेनिंग, खेती में मदद कर कमाई का मिल रहा मौका

by SYED BUSHRA
जुलाई 27, 2026

Drone Didi Scheme: केंद्र सरकार की नमो ड्रोन दीदी योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आधुनिक तकनीक से...

Sheila Devi Success Story

Success Story: कौन है बाराबंकी की शीला देवी जो बनीं महिलाओं के लिए मिसाल, जूट कारोबार से 150 परिवारों की बदली जिंदगी

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

Sheila Devi Success Story: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के देवा ब्लॉक के मुज्जफरमऊ गांव में महिलाओं ने अपनी मेहनत...

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

by SYED BUSHRA
जून 17, 2026

2014: में केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनने और 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार आने के बाद...

गौतमबुद्धनगर में बढ़ा महिलाओं का ड्राइविंग क्रेज, ढाई साल में 12 हजार से ज्यादा ने बनवाया लाइसेंस

गौतमबुद्धनगर में बढ़ा महिलाओं का ड्राइविंग क्रेज, ढाई साल में 12 हजार से ज्यादा ने बनवाया लाइसेंस

by Sadaf Farooqui
जून 7, 2026

Women Empowerment: एक समय था जब वाहन चलाने को लेकर महिलाओं को कई तरह की रूढ़िवादी धारणाओं और टिप्पणियों का...

Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 11, 2026

Women Empowerment Budget UP: योगी आदित्यनाथ सरकार ने बजट 2026-27 में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए...

Next Post
Huma Qureshi

Huma Qureshi के भाई की बेरहमी से हत्या, पार्किंग विवाद बना खूनी झगड़े की वजह, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Sanskar TV

Sanskar TV को मिला सर्वश्रेष्ठ धार्मिक चैनल का सम्मान, डिजिटल दुनिया में भी बनाया रिकॉर्ड

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist