बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Women Representatives :महिला सशक्तिकरण की ओर ठोस कदम, महिला जनप्रतिनिधियों के कामकाज में रिश्तेदारों की नहीं चलेगी दखल

उत्तर प्रदेश सरकार ने आदेश दिया है कि महिला प्रतिनिधियों के काम में उनके पति या रिश्तेदार दखल नहीं देंगे। बैठकों और फैसलों में अब सिर्फ निर्वाचित महिला अधिकारी ही शामिल होंगी, जिससे सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 3, 2025
in उत्तर प्रदेश
UP women representatives relatives interference
Share on FacebookShare on Twitter

UP women representatives relatives interference:उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है। अब नगर निकायों, जिला पंचायतों और नगर पालिकाओं में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के काम में उनके पतियों या किसी भी रिश्तेदार की दखलअंदाजी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्य सरकार ने साफ कहा है कि निकायों के नीतिगत फैसले लेने, कार्यों की समीक्षा करने या प्रशासनिक बैठकों में केवल निर्वाचित महिला अधिकारी या सदस्य ही शामिल होंगी। उनके स्थान पर कोई पति, भाई, बेटा या कोई अन्य नज़दीकी व्यक्ति अब हिस्सा नहीं ले सकेगा।

सरकार का सख्त आदेश

नगर निकाय निदेशक अनुज झा ने इस बाबत आदेश जारी करते हुए सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, नगर आयुक्तों और अधिशासी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि किसी भी बैठक या सरकारी कार्यक्रम में महिला प्रतिनिधि की जगह उनके परिजन को शामिल न किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और अगर किसी जगह नियम का उल्लंघन पाया गया तो कार्रवाई तय होगी।

RELATED NEWS

Sheila Devi Success Story

Success Story: कौन है बाराबंकी की शीला देवी जो बनीं महिलाओं के लिए मिसाल, जूट कारोबार से 150 परिवारों की बदली जिंदगी

जून 30, 2026
Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

जून 17, 2026

महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए इस निर्णय में कहा गया है कि कई जगहों पर महिला प्रतिनिधियों की शक्तियों का उपयोग उनके पुरुष रिश्तेदार कर रहे हैं। आयोग ने इस बात पर चिंता जताई थी कि महिला पार्षद, जिला पंचायत सदस्य या विधायक के नाम पर काम उनके पति या अन्य रिश्तेदार कर रहे हैं।।इसी के चलते यह फैसला लिया गया ताकि महिलाओं को उनके अधिकार और जिम्मेदारियों का सही उपयोग करने का मौका मिल सके।

प्रयागराज में दिखा बड़ा असर

प्रयागराज नगर निगम के उदाहरण से साफ है कि कई वार्डों में महिलाएं तो पार्षद बनी हैं, लेकिन सारा काम उनके पति या रिश्तेदार संभालते हैं। कई मामलों में तो लोगों को असली महिला पार्षद का नाम तक नहीं पता। नगर निगम की बैठकों में भी यही पुरुष रिश्तेदार उपस्थित रहते हैं और अधिकारी उनसे ही बात करते हैं।
अब इस नए आदेश के बाद ऐसे मामलों पर रोक लगाई जाएगी और महिलाओं को खुद अपने अधिकारों का प्रयोग करना होगा।

बैठकों में भी महिलाओं की होगी सक्रिय भूमिका

अब नगर निगम की बैठकों और प्रशासनिक कार्यक्रमों में महिला पार्षदों और सदस्याओं को अनिवार्य रूप से शामिल होना पड़ेगा। उनके रिश्तेदारों या प्रतिनिधियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिकारी स्तर पर भी यह सुनिश्चित किया जाएगा कि महिलाओं की उपस्थिति दर्ज हो।

यह आदेश महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब महिलाओं को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों का निर्वहन खुद करना होगा, जिससे उनकी भागीदारी और आत्मनिर्भरता दोनों बढ़ेंगी।

Tags: UP Government DecisionUrban Local Bodieswomen empowerment
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Sheila Devi Success Story

Success Story: कौन है बाराबंकी की शीला देवी जो बनीं महिलाओं के लिए मिसाल, जूट कारोबार से 150 परिवारों की बदली जिंदगी

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

Sheila Devi Success Story: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के देवा ब्लॉक के मुज्जफरमऊ गांव में महिलाओं ने अपनी मेहनत...

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

by SYED BUSHRA
जून 17, 2026

2014: में केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनने और 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार आने के बाद...

गौतमबुद्धनगर में बढ़ा महिलाओं का ड्राइविंग क्रेज, ढाई साल में 12 हजार से ज्यादा ने बनवाया लाइसेंस

गौतमबुद्धनगर में बढ़ा महिलाओं का ड्राइविंग क्रेज, ढाई साल में 12 हजार से ज्यादा ने बनवाया लाइसेंस

by Sadaf Farooqui
जून 7, 2026

Women Empowerment: एक समय था जब वाहन चलाने को लेकर महिलाओं को कई तरह की रूढ़िवादी धारणाओं और टिप्पणियों का...

Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 11, 2026

Women Empowerment Budget UP: योगी आदित्यनाथ सरकार ने बजट 2026-27 में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए...

Uttar Pradesh women welfare works

UP Women Welfare: योगी सरकार के दस साल बेमिसाल, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर किए कौन कौन से काम

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 5, 2025

Uttar Pradesh Women Welfare Initiatives: पिछले दस वर्षों में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिलाओं के लिए कई...

Next Post
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिहार चुनाव में किया खेला, ‘पप्पू, अप्पू और टप्पू’ का जिक्र कर मचा दिया तहलका

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिहार चुनाव में किया खेला, ‘पप्पू, अप्पू और टप्पू’ का जिक्र कर मचा दिया तहलका

Road Accident:जयपुर में भीषण सड़क हादसा,तेज रफ्तार डंपर ने मचाई तबाही, एक दर्जन वाहन कुचले, 10 की मौत

Road Accident:जयपुर में भीषण सड़क हादसा,तेज रफ्तार डंपर ने मचाई तबाही, एक दर्जन वाहन कुचले, 10 की मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist