गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Lucknow news:ट्रैफिक जाम से राहत,लखनऊ को मिली नई मेट्रो की सौगात चारबाग से कहां तक बनेगी ईस्ट-वेस्ट लाइन

लखनऊ में 5,800 करोड़ रुपये की लागत से चारबाग से वसंत कुंज तक 11.2 किमी लंबी नई मेट्रो लाइन बनेगी। इसमें 12 स्टेशन होंगे और यह भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को जोड़कर ट्रैफिक व प्रदूषण कम करेगी।

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
: new metro line approved for Lucknow from Charbagh to Vasant Kunj
Share on FacebookShare on Twitter

New Metro Line Gift for Lucknow: लखनऊ के लोगों के लिए ट्रैफिक जाम से राहत की एक और अच्छी खबर आई है। केंद्र सरकार ने शहर को एक नई मेट्रो लाइन की मंजूरी दी है, जिसकी लागत करीब 5,800 करोड़ रुपये होगी। यह नई मेट्रो लाइन चारबाग से वसंत कुंज के बीच बनेगी और इसकी कुल लंबाई 11.2 किलोमीटर होगी। इस रूट पर 12 स्टेशन होंगे, जिनमें 7 भूमिगत और 5 एलिवेटेड स्टेशन शामिल हैं।

पीएम मोदी की अगुआई में हुआ फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से लखनऊ में यात्रा और आसान हो जाएगी। यह प्रोजेक्ट अगले 5 साल में पूरा किया जाएगा और इसे उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और भारत सरकार मिलकर तैयार करेंगे।

RELATED NEWS

Lucknow Rajajipuram Youth Death

Lucknow sucide: युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, नीचे तड़पते हुए पानी मांगा, दो मिनट में तोड़ा दम

सितम्बर 15, 2026
Lucknow Third Railway Line Project

Railway Probe: गोमती नदी पर तीन पुलों की क्वालिटी पर सवाल, 447 करोड़ के प्रोजेक्ट की विजिलेंस जांच शुरू

सितम्बर 9, 2026

मौजूदा मेट्रो नेटवर्क से जुड़ाव

यह नया ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर, लखनऊ मेट्रो की मौजूदा नॉर्थ-साउथ लाइन के चारबाग स्टेशन से जुड़ेगा। चारबाग स्टेशन इंटरचेंज के रूप में काम करेगा, जहां यात्री दूसरे रूट में मेट्रो बदल सकेंगे। वर्तमान में लखनऊ मेट्रो सीसीएस एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया तक लगभग 23 किमी लंबी लाइन पर चल रही है।

भीड़भाड़ वाले इलाकों को मिलेगी राहत

नई मेट्रो लाइन शहर के उन पुराने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से गुजरेगी, जहां ट्रैफिक की समस्या काफी ज्यादा है और सार्वजनिक परिवहन के साधन सीमित हैं। इस रूट में अमीनाबाद, यहियागंज, चौक, पांडेयगंज जैसे व्यस्त बाजार शामिल हैं। साथ ही यह लाइन किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, भूलभुलैया, घंटाघर और रूमी दरवाजा जैसे ऐतिहासिक व पर्यटन स्थलों को भी जोड़ेगी।

12 स्टेशन – भूमिगत और एलिवेटेड

भूमिगत स्टेशन: चारबाग, गौतम बुद्ध नगर, अमीनाबाद, पांडेयगंज, सिटी रेलवे स्टेशन, मेडिकल चौराहा, चौक

एलिवेटेड स्टेशन: ठाकुरगंज, बालागंज, सरफराजगंज, मूसाबाग, वसंत कुंज

प्रदूषण और जाम से राहत

केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि यह नया कॉरिडोर शहर के उत्तर-दक्षिण और पूरब-पश्चिम हिस्सों को जोड़कर आवागमन को बेहतर बनाएगा। इससे न केवल ट्रैफिक जाम कम होगा, बल्कि वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी।

Tags: Lucknow Newsmetro rail update
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Lucknow Rajajipuram Youth Death

Lucknow sucide: युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, नीचे तड़पते हुए पानी मांगा, दो मिनट में तोड़ा दम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Lucknow News:लखनऊ के राजाजीपुरम में सोमवार सुबह एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। युवक अचानक एक...

Lucknow Third Railway Line Project

Railway Probe: गोमती नदी पर तीन पुलों की क्वालिटी पर सवाल, 447 करोड़ के प्रोजेक्ट की विजिलेंस जांच शुरू

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Lucknow third railway line Project:लखनऊ में दिलकुशा-मल्हौर के बीच बन रही 8.20 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन परियोजना में निर्माण...

Lucknow Swine Flu H1N1 Cases

Swine Flu: लखनऊ में H1N1 के 11 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 52 , दो की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Lucknow Swine Flu H1N1 Cases:लखनऊ में H1N1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को 11 नए मरीजों...

Hardoi Wife Shooting Case

Hardoi Crime: संयम का ज्ञान देने वाले कथा वाचक ने क्यों पत्नी को मारी गोली , इलाज के दौरान लखनऊ में हुई मौत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Hardoi Wife Shooting Case:हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला की गोली लगने...

Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Lucknow Transporter Death:लखनऊ के खदरा मदेयगंज इलाके के रहने वाले 37 वर्षीय ट्रांसपोर्टर जितेंद्र शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

Next Post
Bank Holidays 2025

इस राज्य में आज बंद रहेंगे सभी बैंक, इस हफ्ते लगातार 3 दिन रहेगी छुट्टी

Kirtivardhan Singh

मोदी सरकार के मंत्री Kirtivardhan Singh पर ‘जमीन कब्जा’ बम! बृजभूषण के विरोधी खेमे में हलचल, कोर्ट के आदेश पर FIR

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In