शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Swine Flu Alert: लखनऊ में 33 दिन में 27 मरीज, छह नई रिपोर्ट पॉजिटिव; अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश

लखनऊ में बदलते मौसम और बारिश के बाद स्वाइन फ्लू के मामले बढ़े हैं। छह नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 33 दिनों में 27 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाई है।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 3, 2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow Swine Flu Cases
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow Swine Flu Cases:लखनऊ में मौसम के लगातार बदलते मिजाज के बीच स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। बुधवार को सर्दी-खांसी और बुखार से परेशान छह मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही राजधानी में पिछले 33 दिनों के दौरान स्वाइन फ्लू के कुल 27 मरीज सामने आ चुके हैं। लगातार नए मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

सभी की हालत स्थिर

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, स्वाइन फ्लू की पुष्टि वाले सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। किसी भी मरीज में गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं। उनका कहना है कि बारिश के बाद बढ़ी उमस और मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण के मामलों में भी तेजी आई है। ऐसे माहौल में फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ना स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का कारण बना हुआ है।

RELATED NEWS

Lucknow Third Railway Line Project

Railway Probe: गोमती नदी पर तीन पुलों की क्वालिटी पर सवाल, 447 करोड़ के प्रोजेक्ट की विजिलेंस जांच शुरू

सितम्बर 9, 2026
Lucknow Swine Flu H1N1 Cases

Swine Flu: लखनऊ में H1N1 के 11 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 52 , दो की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

सितम्बर 5, 2026

चार गुना बढ़ी भीड़

सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या करीब चार गुना तक बढ़ गई है। स्वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षण सामान्य वायरल संक्रमण और सर्दी-जुकाम जैसे ही दिखाई दे सकते हैं। तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सिरदर्द, शरीर में दर्द और ज्यादा कमजोरी इसके प्रमुख लक्षण बताए गए हैं।

इन मरीजों पर नजर

स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी दूसरी बीमारी से जूझ रहे मरीजों को लेकर विशेष सावधानी बरतने को कहा है। अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों की हालत पर लगातार नजर रखें। जरूरत पड़ने पर उनकी जांच कराई जाए, ताकि संक्रमण की पहचान समय रहते हो सके और इलाज में देरी न हो।

गंभीर लक्षण पहचानें

सीएमओ के अनुसार लगातार तेज बुखार और खांसी को सामान्य वायरल समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यदि मरीज को तेज बुखार के साथ सीने में दर्द, बेहोशी, ब्लड प्रेशर कम होना, सांस फूलना, नाखूनों का नीला पड़ना या बलगम में खून आने जैसी परेशानी हो तो इसे गंभीर स्थिति माना जाना चाहिए। ऐसे मरीजों की रियल टाइम आरटी-पीसीआर जांच कराने की जरूरत हो सकती है।

विभाग हुआ सतर्क

राजधानी में नए मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को निगरानी और जांच व्यवस्था मजबूत रखने को कहा है। विभाग का जोर इस बात पर है कि संदिग्ध मरीजों की समय पर पहचान हो और गंभीर लक्षण दिखने पर उन्हें तत्काल उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। बदलते मौसम में लोगों को भी फ्लू जैसे लक्षणों को लेकर लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी गई है।

Tags: H1N1Lucknow NewsSwine Flu
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Lucknow Third Railway Line Project

Railway Probe: गोमती नदी पर तीन पुलों की क्वालिटी पर सवाल, 447 करोड़ के प्रोजेक्ट की विजिलेंस जांच शुरू

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Lucknow third railway line Project:लखनऊ में दिलकुशा-मल्हौर के बीच बन रही 8.20 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन परियोजना में निर्माण...

Lucknow Swine Flu H1N1 Cases

Swine Flu: लखनऊ में H1N1 के 11 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 52 , दो की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Lucknow Swine Flu H1N1 Cases:लखनऊ में H1N1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को 11 नए मरीजों...

Hardoi Wife Shooting Case

Hardoi Crime: संयम का ज्ञान देने वाले कथा वाचक ने क्यों पत्नी को मारी गोली , इलाज के दौरान लखनऊ में हुई मौत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Hardoi Wife Shooting Case:हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला की गोली लगने...

Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Lucknow Transporter Death:लखनऊ के खदरा मदेयगंज इलाके के रहने वाले 37 वर्षीय ट्रांसपोर्टर जितेंद्र शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

Keyphrase: Kakori Drowning Accident

Kakori Drowning: तालाब में डूबे 35 साल के युवक का शव दूसरे दिन बरामद, गांव में पसरा मातम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 3, 2026

 Lucknow News:लखनऊ के काकोरी इलाके में तालाब पार करते समय गहरे पानी में डूबे 35 वर्षीय युवक की तलाश दूसरे...

Next Post
Ram Mandir CEO Jitendra Mishra

Ram Mandir CEO: कौन है पूर्व एयर मार्शल जिनको मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए गांव से मंदिर प्रबंधन तक की पूरी कहानी

IMD Weather Alert 3 September

Monsoon Alert: सितंबर में किन राज्यों में होगी आफत की बारिश, आंधी-बिजली का भी अलर्ट, समुद्र से दूर रहें मछुआरे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In