रविवार, अगस्त 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

UP Assembly में बीजेपी के दो विधायकों की हाथापाई: ‘विकसित भारत, विकसित यूपी’ चर्चा बनी रणभूमि

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र में गुरुवार को बीजेपी विधायकों राजेश चौधरी और सौरभ श्रीवास्तव ‘विकसित भारत, विकसित यूपी’ चर्चा के दौरान बोलने के समय को लेकर भिड़ गए, मामला हाथापाई तक पहुंचा और विपक्ष ने तंज कसा।

by Mayank Yadav
अगस्त 14, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Assembly
Share on FacebookShare on Twitter

UP Assembly BJP MLA dispute: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में गुरुवार की सुबह माहौल उस समय गर्मा गया जब बीजेपी के दो विधायक, मथुरा के मंट से राजेश चौधरी और वाराणसी कैंट से सौरभ श्रीवास्तव, ‘विकसित भारत, विकसित यूपी विजन डॉक्यूमेंट 2047’ पर चर्चा के दौरान आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ा कि आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोनों लगभग हाथापाई पर उतर आए। वजह? बोलने के समय को लेकर तकरार, जो मिनटों में तू-तू, मैं-मैं और धक्का-मुक्की तक जा पहुंची। विपक्ष ने मौके का पूरा फायदा उठाया, खासकर सपा की पल्लवी पटेल ने तंज कसते हुए कहा— “जब अपना ही विजन नहीं संभल रहा, तो प्रदेश का विजन कैसे बनेगा?”

UP विधानसभा में जब भिड़ गए सत्‍ता पक्ष BJP के दो विधायक

बीजेपी विधायक राजेश चौधरी और सौरभ श्रीवास्तव में झड़प

विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा के दौरान आपस में भिड़ गए

बोलने का समय दिलाने को लेकर हुई बहस हाथापाई तक पहुंची

सपा विधायक का तंज :

"विज़न पर ही लड़ रहे हैं, इनका विज़न… pic.twitter.com/s6sBYQTzA8

— News1India (@News1IndiaTweet) August 14, 2025

RELATED NEWS

RLD Uttar Pradesh Organization

RLD UP chief: जयंत चौधरी ने क्यों बदली रणनीति, RLD में बड़ा बदलाव, किसको मिली यूपी की कमान

अगस्त 8, 2026
UP Assembly Monsoon Session

UP Assembly: मानसून सत्र की शुरुआत, सीएम योगी बोले- 9 साल में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए

अगस्त 3, 2026

24 घंटे की विशेष चर्चा में बवाल

बुधवार, 13 अगस्त सुबह 11 बजे शुरू हुई विशेष 24 घंटे की चर्चा का मकसद था—2047 तक यूपी को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप पेश करना। लेकिन गुरुवार सुबह इस ‘भविष्य की योजना’ पर बहस के बीच बीजेपी के दो नेताओं का भविष्य-भूलकर वर्तमान में भिड़ जाना, माहौल को गरमा गया। पहले तो राजेश चौधरी ने सौरभ श्रीवास्तव को समय सीमा की याद दिलाई, फिर बात उलझ गई और माहौल विधानसभा में ‘विकास’ से हटकर ‘विवाद’ की ओर मुड़ गया। अन्य विधायकों के बीच-बचाव से मामला थमा, लेकिन दृश्य ने विपक्ष को बड़ा मौका दे दिया।

पल्लवी पटेल का वार

सपा विधायक पल्लवी पटेल ने इस UP Assembly घटना को बीजेपी के ‘विजन’ पर सवाल उठाने का हथियार बना लिया। उन्होंने कहा, “जब ये लोग विजन पर ही लड़ रहे हैं, तो इनका विजन क्या होगा?” विपक्षी बेंचों से ठहाकों और तालियों के बीच, बीजेपी की एकजुटता पर सवाल हवा में तैरते रहे।

राजेश चौधरी की हालिया सुर्खियां

राजेश चौधरी पिछले दिन ही ट्रैफिक जाम को लेकर चर्चा में थे, जब उन्होंने विधानसभा पहुंचने के लिए कार छोड़कर 400 मीटर पैदल चलना पड़ा और सोशल मीडिया पर पुलिस पर तंज कसा। इसके अलावा, अगस्त 2024 में बसपा प्रमुख मायावती पर विवादित बयान के बाद उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकियां भी मिल चुकी हैं।

सौरभ श्रीवास्तव की पृष्ठभूमि

वाराणसी के जाने-माने बीजेपी नेता सौरभ श्रीवास्तव चुनावी अभियानों और जनता दरबारों में सक्रिय रहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के लिए प्रचार के दौरान विरोध झेल चुके श्रीवास्तव पार्टी के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं।

विपक्ष को मिला हथियार

यह UP Assembly टकराव न सिर्फ सत्र की गरिमा पर दाग लगा गया, बल्कि विपक्ष को बीजेपी के भीतर मतभेदों का सबूत देने का सुनहरा मौका भी। ‘विकसित भारत’ का सपना फिलहाल विधानसभा में इस झड़प के बाद बहस से ज्यादा मखौल का विषय बन गया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में Raja Bhaiya का विवादित बयान: कहा, ‘भारत का सबसे बड़ा लोकतंत्र हिंदू बहुल्य होने की वजह से’

Tags: up assembly
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

RLD Uttar Pradesh Organization

RLD UP chief: जयंत चौधरी ने क्यों बदली रणनीति, RLD में बड़ा बदलाव, किसको मिली यूपी की कमान

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

Leadership Change: राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने उत्तर प्रदेश में संगठन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी अध्यक्ष जयंत...

UP Assembly Monsoon Session

UP Assembly: मानसून सत्र की शुरुआत, सीएम योगी बोले- 9 साल में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

UP Assembly : उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री...

UP Assembly

विधायक मांग रही थीं वोल्टेज, मंत्री बोले- ‘जय श्रीराम’ सुनिए, नारों की गूँज से रोशन हो रहा है यूपी!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 24, 2025

UP Assembly News: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सदन में भारी हंगामा देखने को मिला। प्रश्नकाल...

UP Assembly CM Yogi

कफ सिरप पर ‘फातिहा’ वाला प्रहार और वंदे मातरम की हुंकार, योगी सरकार का बड़ा बजट दांव

by Mayank Yadav
दिसम्बर 22, 2025

UP Assembly Winter Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार को हंगामेदार रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में...

CM Yogi UP Assembly

UP Assembly में गूंजा ‘दो नमूनों’ का शोर: योगी ने अखिलेश-राहुल को जमकर धोया!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 22, 2025

UP Assembly Winter Session 2025: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोडीन कफ...

Next Post
Gold Rate Today

सोना-चांदी की बड़ी चमक, MCX पर बढ़े दाम, जानें अपने शहर में आज के ताजा 

SC

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 14 अगस्त की सुनवाई में गरमाई बहस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist