मंगलवार, सितम्बर 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

लाल किले से PM मोदी ने PAK पर की सर्जिकल स्ट्राइक, ना सिंधु का पानी मिलेगा और ना चलेगी मुनीर की धमकी

पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी, भारत अब न तो सिंधु जल समझौते के मौजूदा स्वरूप को स्वीकार करेगा और न ही पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की परमाणु धमकियों को बर्दाश्त करेगा।

by Vinod
अगस्त 15, 2025
in Latest News, TOP NEWS, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी खुलकर बोले। 103 मिनट के भाषण में उन्होंन अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप से लेकर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को भी बड़ा संदेश दे दिया। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर भारतीय सेनाओं के पराक्रम की प्रशंसा की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से कहा कि आज मुझे लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सैल्यूट करने का अवसर मिला है। हमारे सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है। 22 अप्रैल को पहलगाम में सीमा पार से आतंकियों ने जिस प्रकार का कत्ले आम किया। धर्म पूछकर लोगों को मारा। पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ था। पूरा विश्व इस संहार से चौंक गया था। ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है।

RELATED NEWS

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

सितम्बर 1, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

अगस्त 5, 2026

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के वक्त हमने सेना को खुली छूट दी। हमारी सेना ने वो करके दिखाया, जो कई दशकों तक भुलाया नहीं जा सकता। सैकड़ों किलोमीटर दुश्मन की धरती में घुसकर आतंकियों को नेस्तनाबूद किया। पाकिस्तान की नींद अभी उड़ी है। पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है कि रोज नए खुलासे हो रहे हैं। हमारी सेनाओं ने आतंकियों के अड्डों को बर्बाद किया। आतंकी और उनके आका मिट्टी में मिला दिए गए।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सिंधु का समझौता एकतरफा है। भारत का पानी दुश्मनों की धरती को सींच रहा है। मेरे देश की धरती प्यासी है। पिछले कई दशक से इस समझौते ने देश के किसानों का नुकसान किया। अब हमने न्यू नॉर्मल स्थापित किया है। आतंक और आतंकियों को पालने पोसने वालों को अब हम अलग-अलग नहीं मानते। वे मानवता के समान दुश्मन हैं। भारत आतंक और आतंकी और उनके आकाओं में भेद नहीं करता। भारत आतंक के खिलाफ अपनी मुहिम ऐसे ही जारी रखेगा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि अब भारत ने तय कर लिया है कि परमाणु धमकियों को हम नहीं सहेंगे। परमाणु ब्लैकमेल अब नहीं सहा जाएगा। आगे भी अगर दुश्मनों ने कोशिश जारी रखी तो हमारी सेना तय करेगी कि सेना की शर्तों पर सेना जो लक्ष्य तय करे, उसे हम अमल में लाएंगे। भारत ने तय कर लिया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा। हम किसी भी कीमत पर सिंधु संधि को बाहल नहीं करने वाले। ये पानी हमारे किसानों का है। पहले की सरकारों ने सही निर्णय नहीं लिया, जिसके कारण पाकिस्तान हमारे लोगों का खून बहाता रहा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि भारत अब न तो सिंधु जल समझौते के मौजूदा स्वरूप को स्वीकार करेगा और न ही पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की परमाणु धमकियों को बर्दाश्त करेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे। सिंधु समझौता एकतरफा और अन्यायपूर्ण है, जिसने सात दशकों तक भारतीय किसानों को अकल्पनीय नुकसान पहुंचाया। भारत का पानी भारत और उसके किसानों के लिए है। भारत किसी भी गीदड़भभकी से नहीं डरने वाला। अगर दुश्मनों ने कोई गुस्ताखी कि तो उसे ऐसे जवाब मिलेगा, जिसके बारे में उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकियों और उनके समर्थकों को कड़ा जवाब दिया है और भारत अब किसी भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल को सहन नहीं करेगा। यह संदेश पाकिस्तान के लिए स्पष्ट चेतावनी थी कि भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगा। पीएम नरेंद्र मोदी की इस सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में दहशत है। टीवी डिबेट में पाकिस्तान तौबा-तौबा करते हुए सुनाई पड़ रहे हैं।

 

Tags: 15 AugustIndus Water TreatyPM Modi's address from Red FortPM Narendra ModiShahbaz Sharif
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 1, 2026

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देशवासियों से सोना खरीदने से बचने की अपील की...

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 5, 2026

PM Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे...

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बॉलीवुड के मशहूर गीत 'कुछ...

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

PM Narendra Modi 27 से 29 जून तक सेशेल्स के तीन दिवसीय अत्यंत महत्वपूर्ण राजकीय दौरे पर रवाना हो चुके...

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

by Sadaf Farooqui
जून 25, 2026

PM Modi on Emergency Anniversary: आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय लोकतंत्र की रक्षा...

Next Post
Nainital

Nainital District Panchayat President Election पर हाई कोर्ट की रोक, 18 अगस्त को होगा बड़ा फैसला

Sonbhadra

अपहरण और दुष्कर्म के बाद किशोरी ने दी जान, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In