शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

दिल्ली को PM मोदी की बड़ी सौगात, द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-II का किया उद्घाटन!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वह आज दो अहम बुनियादी ढांचा परियोजनाओं — द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-II) — का उद्घाटन करेंगे।

by Gulshan
अगस्त 17, 2025
in Latest News, दिल्ली
Delhi News
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्लीवासियों को एक बड़ी सौगात दी। वह रोहिणी में करीब 11,000 करोड़ रुपये की लागत से बनी दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर में यातायात जाम की समस्या को दूर करना और क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, ये दो परियोजनाएं हैं — द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली वाला हिस्सा और शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II)। ये दोनों योजनाएं राजधानी में ट्रैफिक का बोझ घटाने के लिए एक अहम पहल मानी जा रही हैं।

दोपहर करीब 12:30 बजे प्रधानमंत्री ने इन परियोजनाओं का शुभारंभ किया और स्थल पर जाकर उनका निरीक्षण भी किया। इनमें से पहली परियोजना शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) है, जिसे दिल्ली का तीसरा रिंग रोड माना जा रहा है। यह सड़क करीब 75.71 किलोमीटर लंबी है, जिसमें 54.21 किलोमीटर हिस्सा दिल्ली में और 21.5 किलोमीटर हरियाणा में है। इस परियोजना की अनुमानित लागत ₹6,445 करोड़ है। NHAI के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के पांच पैकेजों में से चार का उद्घाटन आज किया जाएगा, जो महिपालपुर से अलीपुर को जोड़ेगा। यह मार्ग दिल्ली के रिंग रोड, एनएच-44, एनएच-48 और बारापुला कॉरिडोर पर ट्रैफिक का दबाव घटाने में सहायक होगा।

RELATED NEWS

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

सितम्बर 18, 2026
BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

सितम्बर 9, 2026

अक्षरधाम मंदिर के पास से शुरू होगा एक्स्प्रेस-वे

अक्षरधाम मंदिर के पास से शुरू होकर यह सड़क दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी और हरियाणा व राजस्थान से देहरादून तक तेज़ रूट उपलब्ध कराएगी। इस सड़क को बनाने में दिल्ली के पुराने लैंडफिल से निकाली गई करीब 10 लाख मीट्रिक टन निष्क्रिय सामग्री का उपयोग किया गया है, जो इसे एक पर्यावरण-अनुकूल परियोजना बनाता है। इसके अलावा ट्रोनिका सिटी से एफएनजी एक्सप्रेसवे तक 65 किलोमीटर का एक और नया राजमार्ग भी इस नेटवर्क में जोड़ा जाएगा, जो NCR के पांच प्रमुख एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा।

क्या है दूसरी परियोजना ?

दूसरी परियोजना द्वारका एक्सप्रेसवे है, जिसकी कुल लंबाई 29 किलोमीटर है। यह दिल्ली और हरियाणा के बीच दो हिस्सों में फैली हुई है। दिल्ली खंड 10.1 किलोमीटर लंबा है, जिसमें 5.1 किलोमीटर की एक अति आधुनिक सुरंग शामिल है, जो सीधे IGI एयरपोर्ट तक पहुंच देती है। हरियाणा वाला खंड महिपालपुर से खेड़की दौला तक 18.9 किलोमीटर लंबा है, जिसका उद्घाटन मार्च 2024 में ही किया जा चुका है। यह एक्सप्रेसवे न केवल दिल्ली-गुरुग्राम मार्ग पर यातायात का दबाव घटाएगा, बल्कि पश्चिमी दिल्ली और द्वारका से एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को भी कहीं अधिक आसान और तेज़ बनाएगा।

यह भी पढ़ें : क्या देवभूमि से समाप्त होगी मदरसा व्यवस्था ? उत्तराखंड…

NHAI अधिकारियों का मानना है कि इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुगम होगा, यात्रा का समय घटेगा और नागरिकों को लंबे समय तक राहत मिलेगी। ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री मोदी की उस सोच का हिस्सा हैं, जिसमें आधारभूत ढांचे को सिर्फ निर्माण का नहीं, बल्कि जीवन को बेहतर बनाने का माध्यम माना गया है।

Tags: delhi news
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Delhi Pink Ticket Free Bus Travel: दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के मामले में एक बार फिर राहत...

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Delhi Security: BRICS सम्मेलन से पहले दिल्ली की प्रमुख सड़कों और फुटपाथों को व्यवस्थित करने का काम चल रहा है।...

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse

सत्य निकेतन पीजी हादसा: सपने लेकर दिल्ली आए थे छात्र, मलबे में दफन हो गईं परिवारों की उम्मीदें

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को पांच मंजिला पीजी इमारत अचानक ढहने से...

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

 Delhi Satya Niketan PG collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पांच मंजिला छात्र पीजी की इमारत अचानक ढह गई।...

Delhi Building Collapse:  सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला इमारत...

Next Post
वोट चोरी के आरोप पर चुनाव आयोग का पलटवार, ‘हमारे लिए ना कोई पक्ष और ना ही विपक्ष हम हैं सब समकक्ष’

वोट चोरी के आरोप पर चुनाव आयोग का पलटवार, ‘हमारे लिए ना कोई पक्ष और ना ही विपक्ष हम हैं सब समकक्ष’

कौन है हिमांशु भाऊ, जिसने एल्विश यादव के घर पर करवाई फायरिंग, दिल्ली के छोटे डॉन ने यूट्यूबर को दी ये वॉर्निंग

कौन है हिमांशु भाऊ, जिसने एल्विश यादव के घर पर करवाई फायरिंग, दिल्ली के छोटे डॉन ने यूट्यूबर को दी ये वॉर्निंग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In