शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

वोट चोरी के आरोप पर चुनाव आयोग का पलटवार, ‘हमारे लिए ना कोई पक्ष और ना ही विपक्ष हम हैं सब समकक्ष’

SIR को लेकर राहुल गांधी समेत पूरा विपक्ष पिछले कईदिनों से चुनाव आयोग पर हमलावर है। ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाकर आयोग को घेर रहा है। इसी को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।

by Vinod
अगस्त 17, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। SIR को लेकर राहुल गांधी समेत पूरा विपक्ष पिछले कईदिनों से चुनाव आयोग पर हमलावर है। ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाकर आयोग को घेर रहा है। इसी को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इसमें बिहार में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के प्रोसेस पर उठाए गए सवालों और ’वोट चोरी’ के आरोपों पर जवाब दिए गए हैं। चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया है कि हमारे लिए न कोई पक्ष है, न ही विपक्ष है, बल्कि सभी समकक्ष हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिय। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि किसी भी शिकायत के लिए आयोग के दरवाजे हमेशा खुले हैं। उन्होंने कहा कि वोट चोरी जैसे शब्दों का इस्तेमाल सरासर गलत है। मामलों में कोर्ट में याचिका दायर करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि वोटर्स के फोटो, नाम और पहचान सार्वजनिक रूप से दिखाई गई, जो कि पूरी तरह से गलत है।

RELATED NEWS

SIR Meeting : विवाद के बीच चुनाव आयोग की बैठक, छूटे नाम वालों के दस्तावेज घर घर जा कर लेंगे

SIR Meeting : विवाद के बीच चुनाव आयोग की बैठक, छूटे नाम वालों के दस्तावेज घर घर जा कर लेंगे

सितम्बर 26, 2026
राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

सितम्बर 8, 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के दरवाजे सभी के लिए समान रूप से हमेशा खुले हैं। जमीनी स्तर पर सभी मतदाता, सभी राजनीतिक दल और सभी राजनीतिक दल और सभी बूथ लेवल अधिकारी मिलकर पारदर्शी तरीके से काम कर रहे हैं। हमारे अधिकारी सत्यापन कर रहे हैं, साइन कर रहे हैं और वीडियो प्रशंसापत्र भी दे रहे है। राजनीतिक दल जिस तरह से आरोप लगा रहे हैं, वह सरासर गलत हैं। इलेक्शन कमीशन वोट चोरी जैसे आरोपों से नहीं डरता।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने आगे कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों और उनके द्वारा नामित बीएलओ के ये सत्यापित दस्तावेज, प्रशंसापत्र या तो उनके अपने राज्य स्तर या राष्ट्रीय स्तर के नेताओं तक नहीं पहुंच रहे हैं या फिर जमीनी हकीकत को नजरअंदाज करके भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि सच्चाई यह है कि कदम दर कदम सभी हितधारक बिहार के एसआईआर को पूरी तरह सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध, प्रयासरत और कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि जब बिहार के सात करोड़ से अधिक मतदाता चुनाव आयोग के साथ खड़े हैं, तो न तो चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर और न ही मतदाताओं की विश्वसनीयता पर कोई प्रश्नचिह। बता दें, चुनाव में धांधली और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों के बीच चुनाव आयोग ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग के अधिकारी राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य नेताओं के आरोपों का जवाब दिया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, इलेक्शन कमिश्नर डॉक्टर विवेक जोशी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: chief election commissioner gyanesh kumarelection commission press conferenceRahul GandhiSIR
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

SIR Meeting : विवाद के बीच चुनाव आयोग की बैठक, छूटे नाम वालों के दस्तावेज घर घर जा कर लेंगे

SIR Meeting : विवाद के बीच चुनाव आयोग की बैठक, छूटे नाम वालों के दस्तावेज घर घर जा कर लेंगे

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

SIR voter list verification: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चल रही बहस के बीच चुनाव...

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Rahul Gandhi Flight Go Around:दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को मंगलवार दोपहर लखनऊ के चौधरी...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Viral Photo Row: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा...

Next Post
कौन है हिमांशु भाऊ, जिसने एल्विश यादव के घर पर करवाई फायरिंग, दिल्ली के छोटे डॉन ने यूट्यूबर को दी ये वॉर्निंग

कौन है हिमांशु भाऊ, जिसने एल्विश यादव के घर पर करवाई फायरिंग, दिल्ली के छोटे डॉन ने यूट्यूबर को दी ये वॉर्निंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नए लुक में नजर आए ASP अनुज चौधरी, सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रही CM योगी के ‘केसरी’ की भक्ति

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नए लुक में नजर आए ASP अनुज चौधरी, सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रही CM योगी के ‘केसरी’ की भक्ति

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In