शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

दादा-पिता के 300₹ के ऋण के लिए 25 साल से बंधक, 70 साल की मां की कराह

70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बताया कि 25 साल पहले पति की मौत के बाद गांव के लोग उसके 10 वर्षीय बेटे को 300₹ के ऋण के लिए बंधक बना मजदूरी करवा रहे हैं।

by Mayank Yadav
अगस्त 19, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow bonded labour,: लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला कुसुमा ने अपनी पीड़ा अधिकारियों के सामने रखी। उनका कहना है कि 25 साल पहले पति शिवपाल के निधन के बाद गांव के ही कुछ लोग उनके दस वर्षीय बेटे राममिलन को उठा ले गए। आरोप है कि कुसुमा के पति और दादा ने 300 रुपये उधार लिए थे, जो उन्होंने अपने जीवनकाल में चुका नहीं पाए। सूदखोरों ने इसी पैसे की वसूली के लिए बच्चे को बंधक बनाकर मजदूरी कराई। बुजुर्ग महिला ने बताया कि आरोपी राममिलन को घर तक नहीं आने देते और फर्जीवाड़ा कर उसकी पुश्तैनी जमीन भी हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए हैं।

25 साल पहले शिवपाल की मौत के बाद गांव के ही अशोक और अनमोल तिवारी ने राममिलन को यह कहकर उठा लिया कि उसके दादा-पिता ने 300 रुपये उधार लिए थे। शिवपाल जीवित रहते हुए पैसे नहीं चुका पाए, इसलिए अब राममिलन को मजदूरी कराकर वसूल करने का दावा किया गया। पीड़िता का आरोप है कि तब से राममिलन को बंधक बनाकर काम कराया जा रहा है और उसे अपने घर आने की इजाजत नहीं दी जा रही।

RELATED NEWS

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

जुलाई 23, 2026
Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

जुलाई 16, 2026

इसके अलावा, आरोपी फर्जी तरीके से मृत दिखाकर राममिलन के पुश्तैनी मकान को बेच चुके हैं और जमीन के अधिकार भी अपने पक्ष में करवा रहे हैं। अब वे बच्चे की पूरी संपत्ति पर कब्जा करने की फिराक में हैं। बुजुर्ग मां की अकेली कोशिशों के बावजूद वह न्याय पाने में असमर्थ रही।

कौन है ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी, जिन्होंने पाकिस्तान एयरफोर्स की कुछ ऐसे फोड़ी आंख और कर दिया ‘अंधा’

संपूर्ण समाधान दिवस पर कुसुमा ने मोहनलालगंज तहसील Lucknow में एडीएम सिटी महेंद्र सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा और अपने बेटे की रिहाई व संपत्ति की सुरक्षा की मांग की। उनके दर्द की सुनवाई करते हुए एसडीएम पवन पटेल Lucknow ने नायब तहसीलदार और कानूनगो को निर्देश दिए कि वे वरासत की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। वहीं, एसीपी रजनीश कुमार वर्मा ने एसओ निगोहां को राममिलन के बंधक बनाए जाने की गहन जांच के आदेश दिए।

मामले की संवेदनशीलता देखते हुए Lucknow प्रशासन ने इसे प्राथमिकता पर लेकर कार्रवाई करने की बात कही है। 25 साल से चले आ रहे इस अत्याचार और इंसाफ की जद्दोजहद ने बुजुर्ग मां की जिंदगी को और कठिन बना दिया है। अधिकारियों की चेतावनी और जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि राममिलन की रिहाई और उसकी संपत्ति की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा सकेगी।

यह मामला न सिर्फ परिवार की व्यक्तिगत त्रासदी है, बल्कि सूदखोरी और बच्चों के शोषण की गंभीर सामाजिक समस्या को भी उजागर करता है। प्रशासन और पुलिस की तत्परता पर अब पूरा समाज निगाह रखे हुए है।

 

Tags: lucknow
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Lucknow Lift Accident: राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी में गुरुवार को एक निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा...

Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

Lucknow Night Safari: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा...

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: आम प्रेमियों के लिए राजधानी लखनऊ में एक खास आयोजन होने जा रहा है। गोमतीनगर...

Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 1, 2026

Weather Update:राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी। तड़के से ही शहर के कई इलाकों में...

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Lucknow Fire Incident: लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों...

Next Post
Lucknow

भगवा लुंगी पहनकर नॉनवेज खाने पर युवक की पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट

How to perform Hartalika Teej fast

Hartalika Teej 2025: शादी के बाद पहली बार कैसे मनाए क्यों खास है यह व्रत, जानिए इसके अनोखे नियम और छुपे फायदे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist