सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Jan Vishwas Bill 2025: क्या बनेगा कारोबार और आम लोगों के लिए राहत का बिल, जिंदगी को आसान बनाने की नई पहल

जन विश्वास बिल 2025 में 10 मंत्रालयों से जुड़े 355 प्रावधानों में बदलाव का प्रस्ताव है। इससे कारोबार और आम जीवन आसान बनेगा। मोटर वाहन और एनडीएमसी कानून में सुधार से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Jan Vishwas Bill 2025: A New Step to Ease Business and Life:कारोबारियों और आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाने के मकसद से सोमवार को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लोक सभा में जन विश्वास बिल 2025 पेश किया। इस बिल में 10 मंत्रालयों से जुड़े 16 केंद्रीय कानूनों के कुल 355 प्रावधानों में बदलाव का प्रस्ताव रखा गया है। इनमें से 288 प्रावधान कारोबार से और 67 प्रावधान आम जीवन से जुड़े हैं। इन बदलावों के जरिए छोटे-मोटे अपराधों को गैर-आपराधिक श्रेणी में रखा जाएगा, ताकि साधारण गलती पर किसी को जेल न जाना पड़े। अक्सर इसी नियम का सहारा लेकर कारोबारियों और आम लोगों का शोषण भी होता रहा है।

प्रवर समिति को भेजा गया बिल

लोक सभा में बिल पेश करने के बाद इसे प्रवर समिति के पास भेजने का अनुरोध किया गया, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। लोक सभा अध्यक्ष समिति के सदस्यों का चयन करेंगे और संसद के अगले सत्र के पहले दिन समिति की रिपोर्ट पेश होगी। बता दें, इससे पहले भी 2023 में जन विश्वास बिल पेश किया गया था। उस समय 19 मंत्रालयों से जुड़े 42 केंद्रीय कानूनों के 183 प्रावधानों को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया गया था।

RELATED NEWS

FCRA Bill JPC

FCRA Bill JPC: विदेशी फंड वाले बिल को JPC भेजने का क्या हैं मतलब, सरकार ने क्यों लिया यह फैसला

अगस्त 12, 2026
Tribunal Reform Bill: संसद से ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक 2026 पास, अध्यक्षों और सदस्यों की नियुक्ति के लिए बनेगा आयोग

Tribunal Reform Bill: संसद से ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक 2026 पास, अध्यक्षों और सदस्यों की नियुक्ति के लिए बनेगा आयोग

अगस्त 11, 2026

मोटर वाहन और एनडीएमसी कानून में संशोधन

जन विश्वास बिल 2025 में कई अहम बदलाव शामिल हैं। इसके तहत नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) कानून 1994 और मोटर वाहन कानून 1988 के कुछ प्रावधानों में सुधार किया जाएगा।

एनडीएमसी में प्रॉपर्टी टैक्स की गणना अब रेटेबल वैल्यू की बजाय यूनिट एरिया प्रणाली से की जाएगी। इसके 40 प्रावधानों में संशोधन प्रस्तावित हैं।

मोटर वाहन कानून में 20 प्रावधानों में बदलाव किया जा सकता है। इनमें वाहन का पंजीकरण किसी भी राज्य में कराने की सुविधा दी जाएगी।

ड्राइविंग लाइसेंस खत्म होने के बाद 30 दिनों तक उसे रिन्यू कराने की छूट मिलेगी।

पहली गलती पर खत्म होगी जेल की सजा

मोटर वाहन कानून से जुड़े कई अपराधों में पहली बार गलती करने पर जेल की सजा नहीं होगी। इसका मतलब है कि छोटी गलतियों के लिए अब आम लोगों को जेल का डर नहीं सताएगा।

कुल मिलाकर, जन विश्वास बिल 2025 कारोबारियों और आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत लाने वाला है। इस बिल से न केवल व्यापार आसान होगा, बल्कि आम लोगों को भी छोटी-मोटी गलतियों पर सजा के डर से आज़ादी मिलेगी।

Tags: Indian Business Reformsparliament news
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

FCRA Bill JPC

FCRA Bill JPC: विदेशी फंड वाले बिल को JPC भेजने का क्या हैं मतलब, सरकार ने क्यों लिया यह फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

 FCRA Bill JPC:संसद में किसी विधेयक का पेश होना और उसका तुरंत कानून बन जाना जरूरी नहीं है। कई बार...

Tribunal Reform Bill: संसद से ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक 2026 पास, अध्यक्षों और सदस्यों की नियुक्ति के लिए बनेगा आयोग

Tribunal Reform Bill: संसद से ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक 2026 पास, अध्यक्षों और सदस्यों की नियुक्ति के लिए बनेगा आयोग

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

राज्यसभा ने मंगलवार, 11 अगस्त को ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक 2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। कानून मंत्री अर्जुन राम...

Dharmendra Pradhan Resignation: इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, सांसदों ने ऐसे किया स्वागत

Dharmendra Pradhan Resignation: इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, सांसदों ने ऐसे किया स्वागत

by Sadaf Farooqui
जुलाई 27, 2026

Dharmendra Pradhan Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को धर्मेंद्र प्रधान पहली बार संसद भवन पहुंचे।...

Parliament Monsoon Session 2026

Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र की शुरुआत ,सरकार और विपक्ष के बीच टकराव के आसार, कई अहम मुद्दों पर गरमाएगी बहस

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार से हो रही है और पहले दिन से ही सदन...

LokSabhaSpeakerNoConfidenceMotionIn

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, कितने सांसदों के समर्थन से दिया गया नोटिस, संसद में बढ़ा सियासी तनाव

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 11, 2026

 Lok Sabha Speaker No Confidence Motion In : कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस...

Next Post
Train Travel:क्या अब तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर लगेगा चार्ज जानिए नया नियम

Train Travel:क्या अब तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर लगेगा चार्ज जानिए नया नियम

कौन हैं बी सुदर्शन रेड्डी, जिन्हें ‘इंडिया गठबंधन’ ने बनाया उपराष्ट्रपति का प्रत्याशी, जज और नेता की टक्कर में जानें कौन किस पर भारी

कौन हैं बी सुदर्शन रेड्डी, जिन्हें ‘इंडिया गठबंधन’ ने बनाया उपराष्ट्रपति का प्रत्याशी, जज और नेता की टक्कर में जानें कौन किस पर भारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist