बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

बृजभूषण शरण सिंह की फैमिली से मिले PM मोदी, करण के बेटे को गिफ्ट देकर पूर्व सांसद के पास भिजवाया ये संदेश

दरअसल, बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। करण भूषण के साथ उनकी बेटी कामाक्षी सिंह और बेटा अमर्थ भूषण सिंह भी साथ रहे।

by Vinod
अगस्त 20, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। वह खुलकर बोलते हैं। निडर होकर दहाड़़ते हैं। खुद कहते हैं उनका राजनीति के साथ ही दंगल में दबदबा था, दबदबा है और आगे भी दबदबा रहेगा। पाटन क्षेत्र के लोग उन्हें प्यार से नेता जी कहकर पुकारते हैं। बात अगर क्षेत्र की जनता की हो तो वह योग गुरू बाबा रामदेव से भी दो-दो हाथ करने से पीछे नहीं हटते। यही वजह है कि पिछले करीब साढ़े तीन दशक से उनका पूर्वांचल की राजनीति में एकतरफा राज है। दबदबे वाले नेता जी अगर एक बार प्रतिज्ञा कर लें तो वह फिर अपने पैर पीछे खीचने को तैयार नहीं होते। यही वजह रही कि जब खुद सीएम योगी ने उन्हें फोनकर बुलाया तो ‘महाराज जी’ से मिलने के लिए गए। अब दंगल के पहलवान की फैमिली की एक और तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रही है।

हां हम बात कर रहे हैं बीजेपी के कद्दावर नेता व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की। जिनके बेटे प्रतीक भूषण सिंह अपने परिवार के साथ पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए गए। पीएम मोदी से प्रतीक मिले और बातचीत की। इसके बाद वह गृहमंत्री अमित शाह से मिले। दोनों के बीच आधे घंटे तक चर्चा हुई। पीएम मोदी-गृहमंत्री से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई तो कमेंटबाजी का दौर शुरू हो गया। कुछ लोग बृजभूषण शरण सिंह को राज्यसभा का सांसद बनाए जानें के बारे में लिख रहे हैं तो कुछ का कहना है कि पूर्व सांसद को बीजेपी संगठन में बड़ा पद दे सकती है। चर्चा ऐसी भी है कि बृजभूषण शरण सिंह को 2029 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी अयोध्या से चुनाव के मैदान में उतार सकती है।

RELATED NEWS

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

सितम्बर 1, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

अगस्त 5, 2026

दरअसल, बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। करण भूषण के साथ उनकी बेटी कामाक्षी सिंह और बेटा अमर्थ भूषण सिंह भी साथ रहे। कामाक्षी और अमर्थ ने पीएम मोदी को हनुमान जी का एक छोटा गदा भेंट किया। उस वक्त पीएम मोदी हंसते हुए नजर आए। पीएम ने अमर्थ से गदा के बारे में जानकारी ली। अमर्थ ने कहा ये हनुमान जी का गदा है। इसे हनुमान जी सबसे ज्यादा उपयोग करते हैं। मेरे बाबा (बृजभूषण शरण सिंह) के गले में भी हनुमान जी का गदा है। पीएम ने दोनों बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनसे लगभग आधे घंटे तक बातचीत की। दोनों को आगे की पढ़ाई को लेकर कई टिप्स दिए। अंत में पीएम नरेंद्र मोदी ने बच्चों से कहा अपने बाबा को मेरा प्रणाम बोलना।

इतना ही नहीं बृजभूषण शरण सिंह के बेटे गृहमंत्री अमित से भी मिले। दोनों के बीच बातचीत हुई। सूत्र बताते हैं कि अमित शाह ने यूपी को लेकर उनके साथ चर्चा की। सूत्र बताते हैं कि बीजेपी बृजभूषण शरण सिंह को बड़ा पद दे सकती है। उन्हें संगठन के साथ ही राज्यसभा का टिकट भी दे सकती है। चर्चा ऐसी भी है कि 2029 के लोकसभा चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह को बीजेपी अयोध्या से चुनाव के मैदान में उतार सकती है। बृजभूषण शरण सिंह का दखल यूपी की चार से पांच लोकसभा सीटों में सीधे है। शरण सिंह राममंदिर आंदोलन से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण अपने पिता परंपरागत सीट कैसरगंज से सांसद हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बृजभूषण को टिकट न देकर करण भूषण को कैसरगंज सीट पर उतारा था।

बता दें, पिछले महीने पिता ने सीएम योगी से की थी मुलाकात पिछले महीने भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सीएम योगी से लखनऊ में मुलाकात की थी। इसके बाद सांसद करण भूषण सिंह और गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की थी। इसके बाद चर्चा उठी कि प्रतीक भूषण सिंह को मंत्री बनाया जा सकता है। इस मसले पर बृजभूषण शरण सिंह ने स्पष्ट कहा था कि इस प्रकार के फैसले मुख्यमंत्री और पार्टी के निर्णय के तहत होते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मंत्री पद के लिए चुनाव या नियुक्ति पार्टी की नीतियों और नेतृत्व की प्राथमिकताओं के अनुसार तय होती है, न कि किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत इच्छा या केवल जनता की पसंद के आधार पर।

 

Tags: Brij Bhushan Sharan SinghMP Prateek Bhushan SinghPM Narendra ModiPrateek Bhushan meets PM Narendra Modi
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 1, 2026

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देशवासियों से सोना खरीदने से बचने की अपील की...

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 5, 2026

PM Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे...

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बॉलीवुड के मशहूर गीत 'कुछ...

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

PM Narendra Modi 27 से 29 जून तक सेशेल्स के तीन दिवसीय अत्यंत महत्वपूर्ण राजकीय दौरे पर रवाना हो चुके...

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

by Sadaf Farooqui
जून 25, 2026

PM Modi on Emergency Anniversary: आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय लोकतंत्र की रक्षा...

Next Post
Lucknow

Lucknow में कांग्रेस का पोस्टर विवाद: राहुल-अखिलेश को दिखाया भगवान श्रीकृष्ण के रथ पर सवार

मोदी सरकार ने दबाया ‘ऑपरेशन क्लीन’ का बटन, 30 दिन तक जेल में रहे PM-CM और मंत्री तो 31वें दिन छिन जाएगी कुर्सी

मोदी सरकार ने दबाया ‘ऑपरेशन क्लीन’ का बटन, 30 दिन तक जेल में रहे PM-CM और मंत्री तो 31वें दिन छिन जाएगी कुर्सी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In