बुधवार, जुलाई 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

दोस्ती की हदें पार! Barabanki में ‘वाइफ स्वैपिंग’ कांड से दहली पुलिस, दो दोस्तों ने रिश्तों की मर्यादा तोड़ी

बाराबंकी में दो दोस्तों ने दोस्ती की हदें पार करते हुए पत्नियों की अदला-बदली कर ली। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस भी दंग रह गई। पत्नियों ने मारपीट, दबाव और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

by Mayank Yadav
अगस्त 20, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Barabanki
Share on FacebookShare on Twitter

Barabanki wife swapping: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने दोस्ती, शादी और रिश्तों की मर्यादाओं पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां दो दोस्तों ने आपसी सहमति से नहीं, बल्कि झगड़े और दबाव के बीच पत्नियों की अदला-बदली कर ली। मामला तब उजागर हुआ जब अहमदाबाद में नौकरी करने वाले अनूप यादव ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और अपने दोस्त पप्पू कोरी पर पत्नी भगाने का आरोप लगाया। जब पुलिस जांच में जुटी, तो सामने आया कि अनूप और पप्पू एक-दूसरे की पत्नियों के साथ रह रहे थे। पत्नियों ने मारपीट, दबाव और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस भी चकरा गई।

बाराबंकी का सनसनीखेज मामला

बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में रहने वाले अनूप यादव और पप्पू कोरी अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करते हैं। दोनों दोस्तों ने एक ही जगह किराए का कमरा लेकर अपनी-अपनी पत्नियों के साथ रहना शुरू किया। लेकिन समय के साथ उनकी दोस्ती ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने रिश्तों की मर्यादा को तोड़ दिया। अनूप ने अहमदाबाद में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और दोस्त पप्पू पर पत्नी भगाने का आरोप लगाया। मामला जब बाराबंकी के लोनी कटरा थाने पहुंचा तो सच्चाई ने सबको हैरान कर दिया।

RELATED NEWS

जानें अक्षरा सिंह ने ऐसा किया, जिसे देख पब्लिक ने काटी गदर, हाथापाई के साथ ही कुर्सियों को कर दिया चकनाचूर

जानें अक्षरा सिंह ने ऐसा किया, जिसे देख पब्लिक ने काटी गदर, हाथापाई के साथ ही कुर्सियों को कर दिया चकनाचूर

नवम्बर 23, 2025
बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

नवम्बर 11, 2025

पत्नी पर दोस्त का दबाव और धमकी

Barabanki  थाने में अनूप की पत्नी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि शादी के दो साल बाद ही पति अनूप उसे मायके छोड़ आए थे। कुछ समय बाद जब वह वापस ससुराल लौटी, तो अनूप ने उस पर दोस्त पप्पू के साथ रहने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और कहा गया कि “अब मेरे दोस्त के साथ पत्नी बनकर रहना होगा, तुम्हारे लिए मेरे घर में कोई जगह नहीं है।”

दोस्ती में धोखा या साजिश?

वहीं, पप्पू कोरी की कहानी बिल्कुल उलट है। पप्पू का आरोप है कि उसकी गैरमौजूदगी में अनूप उसकी पत्नी से नजदीकियां बढ़ाने लगा और उसे अपने साथ ले गया। पप्पू के मुताबिक, अनूप ने अपनी पत्नी उसे सौंप दी, जबकि वह उसकी पत्नी के साथ रहने लगा। पप्पू ने यहां तक आरोप लगाया कि बीते चार महीनों से उसकी पत्नी अनूप के पास रह रही है, जबकि अनूप की पत्नी उसके पास छोड़ दी गई।

पंचायत, पैसा और पुलिस की पेंचीदगी

मामला थाने Barabanki पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में जमकर पंचायत हुई। इस दौरान पप्पू की पत्नी ने समझौते के लिए 5 लाख रुपये और एक नई बाइक की मांग रखी। वहीं, पप्पू का कहना है कि अनूप उसकी पत्नी पर कोर्ट मैरिज करने का दबाव बना रहा था और इसके लिए उसे 10 हजार रुपये भी दिए गए। दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थाने में चलता रहा।

पुलिस का रुख

लोनी कटरा थाने Barabanki  के इंस्पेक्टर अभय मौर्य ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति हो चुकी है। फिलहाल दोनों की पत्नियां अपने-अपने घर लौटने को तैयार हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि यदि किसी भी पक्ष से नई शिकायत आती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मोदी सरकार ने दबाया ‘ऑपरेशन क्लीन’ का बटन, 30 दिन तक जेल में रहे PM-CM और मंत्री तो 31वें दिन छिन जाएगी कुर्सी

Tags: barabanki
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

जानें अक्षरा सिंह ने ऐसा किया, जिसे देख पब्लिक ने काटी गदर, हाथापाई के साथ ही कुर्सियों को कर दिया चकनाचूर

जानें अक्षरा सिंह ने ऐसा किया, जिसे देख पब्लिक ने काटी गदर, हाथापाई के साथ ही कुर्सियों को कर दिया चकनाचूर

by Vinod
नवम्बर 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बराबंकी के रामनगर तहसील क्षेत्र स्थित मौराणिक महादेवा धाम में महोत्सव चल रहा था।...

बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

by Vinod
नवम्बर 11, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। ’कुछ लोग आज भी रहेंगे यहां, खाएंगे यहां का, लेकिन वंदे मातरम का विरोध करेंगे। ‘इन चेहरों को...

UP News: ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार के उड़े परखच्चे, बराबंकी हादसे में अब तक आठ लोगों ने तोड़ा दम

UP News: ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार के उड़े परखच्चे, बराबंकी हादसे में अब तक आठ लोगों ने तोड़ा दम

by Vinod
नवम्बर 4, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बराबंकी में देररात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार...

Barabanki

भीम आर्मी कार्यकर्ता की फांसी से मौत, सुसाइड नोट में पुलिस और ग्रामीणों पर लगाए आरोप

by Mayank Yadav
अक्टूबर 2, 2025

Barabanki suicide: बाराबंकी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां भीम आर्मी के कार्यकर्ता ने पेड़ पर फांसी...

Barabanki

Barabanki में दर्दनाक हादसा: बस पर गिरा विशाल पेड़, चालक समेत 5 की मौत, कई घायल

by Mayank Yadav
अगस्त 8, 2025

Barabanki accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में 8 अगस्त 2025 को सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके...

Next Post
Ghaziabad

नोरा फतेही जैसी दिखने का दबाव, 3-3 घंटे एक्सरसाइज और भूखा रखने की सजा: महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

Complain Against Police

FIR नहीं लिख रही पुलिस? तो यहां कर सकते हैं शिकायत, जानिए क्या है आपका अधिकार...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist