Monday, November 16, 2026 6:48 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » राहुल गांधी के करीबी जीतू पटवारी ने महिलाओं को बताया शराबी, जानें क्या कहते हैं नशे के सरकारी आंकड़े

राहुल गांधी के करीबी जीतू पटवारी ने महिलाओं को बताया शराबी, जानें क्या कहते हैं नशे के सरकारी आंकड़े

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बड़ा बयान देकर सनसनी मचा दी। उन्होंने डंके की चोट पर कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाएं शराब पीती हैं।

by Vinod
27/08/2025

भोपाल ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बड़ा बयान देकर सनसनी मचा दी। उन्होंने डंके की चोट पर कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाएं शराब पीती हैं। सूबे की सरकार इस पर रोक लगाने में नाकयाब रही और हमारी बहनें नशे की लती हो गई हैं। जीतू पटवारी के इस बयान के बाद सीएम मोहन यादप और बीजपी महिला प्रदेश अध्यक्ष और महिला नेताओं ने इसे महिलाओं का अपमान बताकर कांग्रेस नेता पर तीखा हमला बोला है।

दरअसल, जीतू पटवारी मंगलवार को भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मध्य प्रदेश में बीजेपी की नीतियों पर निशाना साध रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को तमगा मिला है कि प्रदेश की महिलाएं देश में सबसे ज्यादा शराब पीती हैं। समृद्ध मध्य प्रदेश का सपना दिखाने वाली बीजेपी ने यह हालत कर दिए है, जितना ड्रग का कारोबार यहां होता है उतना दूसरे किसी राज्य में नहीं होता। मुख्यमंत्री ने यह प्रयास नहीं किए कि इससे निजात कैसे दिलाएं।

जीतू पटवारी राज्य की भाजपा बीजेपी पर नशा, बेरोजगारी और कुपोषण पर तीखा हमला किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘जिस जगह को एक समय समृद्धि की धरती कहा जाता था, वह अब नशे में डूब चुकी है। पटवारी ने कहा, ‘हमारी बहनें, बेटियां नशा करने लगी हैं, लाडली बहना के नाम पर वोट तो ले लिए और मध्य प्रदेश में बहना ही सबसे ज्यादा नशा करती हैं। इस पर विचार करना चाहिए। अगर आपका बेटा बेरोजगार है और घर में नशे में आता है तो मैं 100 फीसदी कह सकता हूं कि इसके लिए बीजेपी, शिवराज सिंह चौहान और मोहन यादव जिम्मेदार हैं।

RELATED NEWS

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

August 17, 2026

Election LIVE: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त बरकरार, सातवें राउंड के बाद घनश्याम सिंह 3,295 वोट से आगे

August 3, 2026

जीतू पटवारी के इस बयान के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी पलटवार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की लाडली बहनों को शराबी बताकर उनका घोर अपमान किया है। जनता इस अपमान का हिसाब लेगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति को ‘शराबी’ कहकर अपमानित किया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पटवारी का बयान न केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं का अपमान है, बल्कि कांग्रेस की महिला विरोधी कुत्सित मानसिकता का एक अशोभनीय उदाहरण है।

केंद्र सरकार की तरफ से हर पांच साल के अंतराल पर कराए जाने वाले राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) में शराब उपभोग के आंकड़े दिए जाते हैं। इसमें भारत में शराब उपभोग के आंकड़ों का सार दिया जाता है। निशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की सबसे ताजा रिपोर्ट एनएफएचएस-5 है। ये 2019-21 के बीच हुए सर्वेक्षण का ब्योरा मुहैया कराती है, उसके मुताबिक भारत में 15 साल से ज्यादा उम्र के 19 फीसदी पुरुष और महज 1.2 फीसदी महिलाएं ही शराब का उपभोग करती हैं। जिन राज्यों में महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं, उनमें अरुणाचल प्रदेश पहले स्थान पर है। इसके बाद सिक्किम का स्थान है।

रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जो महिलाएं शराब पीती हैं, उनमें 17 प्रतिशत लगभग हर दिन इसका सेवन करती हैं, जबकि 37 फीसदी इसे हर हफ्ते इसका सेवन करती हैं। एनएफएचएस-5 के आंकड़ों से साफ है कि मध्य प्रदेश में महिलाओं के शराब सेवन का आंकड़ा करीब एक फीसदी पर है। यानी सर्वे के मुताबिक, 100 महिलाओं में से औसतन सिर्फ एक महिला ही शराब का सेवन करती है। जबकि भारत के लिए यह आंकड़ा 1.3 फीसदी है। यानी महिलाओं के शराब उपभोग के मामले में मध्य प्रदेश का औसत देश के औसत से कम है।

राज्यों से तुलना की जाए तो महिलाओं के शराब उपभोग के मामले में मध्य प्रदेश 14वें स्थान पर आता है। यहां शहरी क्षेत्र में 0.5 फीसदी और ग्रामीण क्षेत्र में 1.2 फीसदी महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। 15-49 आयु वर्ग में मध्य प्रदेश में शराब का सेवन करने वाली महिलाओं की संख्या महज 0.4 फीसदी है, वहीं पुरुषों की संख्या 20 प्रतिशत है। यानी इस आयु वर्ग में जहां 1000 में से चार महिलाएं शराब का सेवन करती है, वहीं हर 100 में से पांच पुरुष शराब का सेवन करते हैं। वहीं भारत में 2015-16 में महिलाओं में शराब सेवन का औसत आंकड़ा 1.2 प्रतिशत पर था। वहीं पुरुषों का आंकड़ा 29.2 फीसदी का था।

रिपोर्ट की मानें तो तकरीबन पांच साल के अंतराल में (2015-16 से 2019-21 के बीच) महिलाओं का शराब पीने का आंकड़ा 0.7 फीसदी पर आ गया। उधर, पुरुषों के शराब सेवन का आंकड़ा सात फीसदी तक घट गया। उधर मध्य प्रदेश की बात करें तो एनएफएचएस-4 में महिलाओं के शराब सेवन का आंकड़ा 1.6 फीसदी था। यानी एक हजार में से 16 महिलाएं शराब पीती थीं। शहरी क्षेत्र में 0.6 प्रतिशत महिलाएं शराब उपभोग की बात मानती थीं, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में यह आंकड़ा 2.1 प्रतिशत दर्ज हुआ।

एनएफएचएस-4 के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 15-49 आयु वर्ग की जो महिलाएं शराब का सेवन करती हैं, उनमें से 16.9 प्रतिशत लगभग रोज इसका उपभोग करती थीं। वहीं, 41.2 प्रतिशत हफ्ते में एक बार और 42 प्रतिशत कई हफ्तों के अंतराल में शराब पीती थीं। यानी कुल मिलाकर 2015-16 के मुकाबले 2019-21 में मध्य प्रदेश में महिलाओं में शराब सेवन के आंकड़े में बड़ी कमी दर्ज की गई। ऐसे में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी का बीजेपी के अलावा अन्य महिला संगठन घेर रहे हैं। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस महिला विरोधी पार्टी है। जीतू पटवारी ने गलत तत्य रखे और झूठ बोला। कांग्रेस को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

 

Related Posts

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

August 17, 2026

Election LIVE: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त बरकरार, सातवें राउंड के बाद घनश्याम सिंह 3,295 वोट से आगे

August 3, 2026
Indore Police Viral Video Case

Indore Police: इंदौर में आरोपियों की पट्टियों का खुला राज, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

July 30, 2026
Keyphrase: Khajuraho Airport Customer

Customer Satisfaction Ranking:ग्राहक संतुष्टि सर्वे में दिल्ली ,मुंबई ,बेंगलुरु नहीं कौन सा एयरपोर्ट बना देश में नंबर वन, भोपाल भी टॉप तीन में शामिल

July 15, 2026
जानें लेडी CSP हिना खान ने क्यों लगाया जय श्रीराम का जयकारा, आया Video, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

जानें लेडी CSP हिना खान ने क्यों लगाया जय श्रीराम का जयकारा, आया Video, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

October 15, 2025
SDOP पूजा पांडेय ने ‘स्पेशल 11’ के साथ कुछ ऐसी डाली डकैती, CM के आदेश पर लेडी अफसर समेत 5 की हुई गिरफ्तारी

SDOP पूजा पांडेय ने ‘स्पेशल 11’ के साथ कुछ ऐसी डाली डकैती, CM के आदेश पर लेडी अफसर समेत 5 की हुई गिरफ्तारी

October 14, 2025
सांप की समाधि पर विराजमान शिवलिंग, यहां रात को आते हैं शिव-पार्वती और खेलते हैं चौसर

सांप की समाधि पर विराजमान शिवलिंग, यहां रात को आते हैं शिव-पार्वती और खेलते हैं चौसर

June 10, 2025
कौन है वो रहस्यमयी जानवर, जो आता है और काटकर हो जाता गुम, अब तक 6 लोगों को मार चुका है लिंबई का ‘एलियन’

कौन है वो रहस्यमयी जानवर, जो आता है और काटकर हो जाता गुम, अब तक 6 लोगों को मार चुका है लिंबई का ‘एलियन’

June 4, 2025
PM Modi: कानपुर में ‘हौंका’ तो भोपाल से पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की ‘बदमाश कंपनी’ को ‘ठोका’

PM Modi: कानपुर में ‘हौंका’ तो भोपाल से पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की ‘बदमाश कंपनी’ को ‘ठोका’

May 31, 2025
सांप काटने से 19 बार मरे संत कुमार और 19 बार हुए जिंदा,  इस ‘चमत्कार’ से 52 ‘सपेरों’ के खाते में आया 11 करोड़ रुपया

सांप काटने से 19 बार मरे संत कुमार और 19 बार हुए जिंदा,  इस ‘चमत्कार’ से 52 ‘सपेरों’ के खाते में आया 11 करोड़ रुपया

May 28, 2025
Next Post
यहां पर भक्त प्रकट हुए थे भगवान गणेश, भक्त बल्लाल को दिए दर्शन, जानें लंबोदन के आधे अंग में क्यों लिपटे हैं सांप

यहां पर भक्त प्रकट हुए थे भगवान गणेश, भक्त बल्लाल को दिए दर्शन, जानें लंबोदन के आधे अंग में क्यों लिपटे हैं सांप

Selfie deaths worldwide statistics

Selfie Deaths : परफेक्ट फोटो की चाहत कैसे ले रही जानें, सेल्फी लेते समय सबसे ज्यादा मौतें कहां हो रही

Kashi Rudras vs Kanpur Superstars UP T20 match

U P T20 league 2025:आदर्श की पारी काशी पर पड़ी भरी, शुभम की घातक गेंदबाज़ी ने तोड़ी कमर, कानपुर ने किसको रौंदा

POPULAR POST

Series Victory :न्यूजीलैंड को आखिरी वनडे में मिली शिकस्त, भारतीय गेंदबाजों ने पलट दिया पूरा मैच?

Series Victory :न्यूजीलैंड को आखिरी वनडे में मिली शिकस्त, भारतीय गेंदबाजों ने पलट दिया पूरा मैच?

November 15, 2026
CEO Ethics : Nvidia CEO की कुर्सी छिनी, उठे महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल, क्या कॉरपोरेट में भी चलता है दोहरा कानून?

CEO Ethics : Nvidia CEO की कुर्सी छिनी, उठे महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल, क्या कॉरपोरेट में भी चलता है दोहरा कानून?

November 14, 2026
Ayushman Bharat : आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने वालों को बड़ा झटका , 112 बीमारियों में निजी अस्पतालों का विकल्प हुआ खत्म?

Ayushman Bharat : आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने वालों को बड़ा झटका , 112 बीमारियों में निजी अस्पतालों का विकल्प हुआ खत्म?

November 13, 2026
Chhath Special : मनोज तिवारी ने टीवी शो के सेट पर मनाया छठ, पत्नी सुरभि ने बताई त्योहार से जुड़ी खास यादें

Chhath Special : मनोज तिवारी ने टीवी शो के सेट पर मनाया छठ, पत्नी सुरभि ने बताई त्योहार से जुड़ी खास यादें

November 14, 2026
Fearless Cricket :पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बने भारत पर गौतम गंभीर हुए फिदा, किस बात ने जीता दिल?

Fearless Cricket :पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बने भारत पर गौतम गंभीर हुए फिदा, किस बात ने जीता दिल?

November 15, 2026
Credit Card : ICICI बैंक के ग्राहकों को लगा झटका , नहीं मिलेंगे मुफ्त फायदे, किन सेवाओं पर लगेगा कितना चार्ज?

Credit Card : ICICI बैंक के ग्राहकों को लगा झटका , नहीं मिलेंगे मुफ्त फायदे, किन सेवाओं पर लगेगा कितना चार्ज?

November 12, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India