रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

PM Modi: कानपुर में ‘हौंका’ तो भोपाल से पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की ‘बदमाश कंपनी’ को ‘ठोका’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल हुए और पाकिस्तान को लेकर कह दी बड़ी बात।

by Vinod
मई 31, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है। पाकिस्तान ने सोचा तक नहीं था कि वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना मिट्टी में मिला देगी। हमारी सेना ने सैकड़ों किलोमीटर भीतर घुसकर आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया। ऑपरेशन सिंदूर ने डंके की चोट पर कह दिया है कि आतंकवाद के जरिए प्रॉक्सी वार नहीं चलेगा। अब घर में घुसकर भी मारेंगे और जो आतंकियों की मदद करेगा उसको भी इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत का एक-एक नागरिक कह रहा है कि अगर तुम गोली चलाओगे तो मान कर चलो कि गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा। ये बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के दौरान कहीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ’सिंदूर हमारी परंपरा है, नारी शक्ति का प्रतीक है। राम रंग में रंगे हनुमान जी ने भी सिंदूर का श्रृंगार किया था। शक्तिपूजा में भी सिंदूर का अर्पण किया जाता है। यह सिंदूर शौर्य का प्रतीक बन गया। पहलगाम में आतंकियों ने सिर्फ भारतीयों का खून ही नहीं बहाया, उन्होंने हमारी संस्कृति पर भी प्रहार किया। हमारे समाज को बांटने की कोशिश की। आतंकवादियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी है। यह चुनौती आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई। आतंकियों के आकाओं ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि भारत ऐसा बदला लेगा। हमारी सेनाओं ने घर में घुसकर हमला किया। आतंकी और उनके आकाओं को मिट्टी में मिला दिया। जिन्होंने हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ा, उन्हें हमारी सेनाओं ने ऐसे जख्म दिए, ,जो वह कभी नहीं भूल पाएंगे।

RELATED NEWS

Keyphrase: Khajuraho Airport Customer

Customer Satisfaction Ranking:ग्राहक संतुष्टि सर्वे में दिल्ली ,मुंबई ,बेंगलुरु नहीं कौन सा एयरपोर्ट बना देश में नंबर वन, भोपाल भी टॉप तीन में शामिल

जुलाई 15, 2026
जानें लेडी CSP हिना खान ने क्यों लगाया जय श्रीराम का जयकारा, आया Video, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

जानें लेडी CSP हिना खान ने क्यों लगाया जय श्रीराम का जयकारा, आया Video, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

अक्टूबर 15, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपरेशन सिंदूर को लेकर भी बोले। कहा, ऑपरेशन सिंदूर हमारी नारी शक्ति के सामर्थ्य का प्रतीक बना है। हम सभी जानते हैं कि बीएसएफ का ऑपरेशन में बहुत बड़ा रोल रहा है। कश्मीर से गुजरात तक बीएसएफ की बेटियां मोर्चा संभाल रहीं थी। उन्होंने सीमा पार से हो रही है फायरिंग की जवाब दिया है। बीएसएफ की वीर बेटियों ने अद्भुत शौर्य दिखाया है। बेटियों का शोर्य पूरी दुनिया देख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, ’आज जितने भी हमारे बड़े स्पेस मिशन हैं, उनमें बड़ी संख्या में महिला वैज्ञानिक काम कर रही हैं। Chandrayaan-3 मिशन में तो 100 से अधिक महिला वैज्ञानिक और engineer शामिल थीं। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकियों ने नारी शक्ति को चुनौती दी थी। यही चुनौती उनके और उनके आकाओं को लिए काल बन गई।

पीएम नरेंद्र मोदी न अहिल्याबाई को नमन करते हुए कहा कि देवी अहिल्याबाई को कई बड़े सामाजिक सुधारों के लिए भी हमेशा याद रखा जाएगा। आज अगर बेटियों की शादी की उम्र की चर्चा करें तो हमारे देश के कुछ लोगों को सेक्युलरिज्म खतरे में दिखता है। उनको लगता है ये हमारे धर्म के खिलाफ है। देवी अहिल्या बाई को देखिए। मातृ शक्ति के लिए उस जमाने में बेटियों की शादी के बारे में सोचती थीं। उनकी खुद की शादी कम उम्र में हुई थी। लेकिन उनको पता था, बेटियों के विकास के लिए कौन सा रास्ता होना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा, 11 सालों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। 2014 से पहले 30 करोड़ महिलाएं ऐसी थी। जिनका बैंक एकाउंट नहीं था। इनका एकाउंट खुलवाया गया। ऐसी बहनों को आर्थिक रुप से सशक्त बनाया गया। उनको मुद्रा योजना से लोन मिल रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, देश में 10 करोड़ महिलाएं किसी ना किसी सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी है। सरकार इनकी मदद कर रही है। ऐसी तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। डेढ़ करोड़ से ज्यादा बहने लखपति दीदी बन भी चुकी हैँ। पीएम मोदी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए देवी अहिल्याबाई ने कपास और मसालों की खेती को प्रोत्साहित किया। आज हमें बार-बार किसानों को कहना पड़ता है कि क्रॉप डायवर्सिफिकेशन बहुत जरूरी है। हम केवल धान या गन्ने की खेती करके अटक नहीं सकते। उन्होंने आदिवासियों और घुमंतू टोलियों के लिए खाली पड़ी जमीन पर खेती की योजना बनाई। मोदी ने कहा माता अहिल्या बाई ने गवर्नेंस का ऐसा उत्तम मॉडल अपनाया, जिसमें गरीबों और वंचितों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई। रोजगार और उद्यम के लिए उन्होंने कई योजनाएं शुरू की। खेती को बढ़ावा देने के लिए नहरों का जाल बिछाया, उस जमाने में 300 साल पहले जल संरक्षण के लिए उन्होंने कितने ही तालाब बनवाए।

Tags: BhopalMadhya PradeshPrime Minister Narendra Modi
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Keyphrase: Khajuraho Airport Customer

Customer Satisfaction Ranking:ग्राहक संतुष्टि सर्वे में दिल्ली ,मुंबई ,बेंगलुरु नहीं कौन सा एयरपोर्ट बना देश में नंबर वन, भोपाल भी टॉप तीन में शामिल

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Khajuraho Airport Ranking: मध्य प्रदेश के खजुराहो एयरपोर्ट ने देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स को पीछे छोड़ते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल...

जानें लेडी CSP हिना खान ने क्यों लगाया जय श्रीराम का जयकारा, आया Video, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

जानें लेडी CSP हिना खान ने क्यों लगाया जय श्रीराम का जयकारा, आया Video, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

by Vinod
अक्टूबर 15, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तैनात लेडी सीएसपी हिना खान का एक वीडियो तेजी से सोशल...

SDOP पूजा पांडेय ने ‘स्पेशल 11’ के साथ कुछ ऐसी डाली डकैती, CM के आदेश पर लेडी अफसर समेत 5 की हुई गिरफ्तारी

SDOP पूजा पांडेय ने ‘स्पेशल 11’ के साथ कुछ ऐसी डाली डकैती, CM के आदेश पर लेडी अफसर समेत 5 की हुई गिरफ्तारी

by Vinod
अक्टूबर 14, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश के सिवनी जनपद हवाला लूट मामले में प्रदेश के सीएम मोहन योदव की सख्ती...

राहुल गांधी के करीबी जीतू पटवारी ने महिलाओं को बताया शराबी, जानें क्या कहते हैं नशे के सरकारी आंकड़े

राहुल गांधी के करीबी जीतू पटवारी ने महिलाओं को बताया शराबी, जानें क्या कहते हैं नशे के सरकारी आंकड़े

by Vinod
अगस्त 27, 2025

भोपाल ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बड़ा बयान देकर सनसनी मचा दी। उन्होंने डंके की...

Kamar Mohsin Shaikh rakhi tradition with PM Modi

खून का नहीं भावनाओं का रिश्ता ,कौन है वह मुस्लिम बहन जो पीएम मोदी को 30 साल से बांध रही है राखी

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2025

A Special Rakhi for the PM:  रक्षाबंधन जैसे ही पास आता है, गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाली कमर मोहसिन...

Next Post
Whatsapp Update

1 जून से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, तुरंत देखें पूरी लिस्ट!

World No Tabacco Day: ज़िन्दगी को धुँए में ना उड़ाइये ; तम्बाकू, बीड़ी और सिगरेट छोड़ने के कुछ आसान तरीके अपनाइए

World No Tabacco Day: ज़िन्दगी को धुँए में ना उड़ाइये ; तम्बाकू, बीड़ी और सिगरेट छोड़ने के कुछ आसान तरीके अपनाइए

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist