गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP News: किन्नरों ने RPF इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा, फिर रेलवे प्लेटफार्म पर कर लिया कब्जा

उत्तर प्रदेश के देवरिया में देररात किन्नरों ने रेलवे स्टेशन पर जमकर कहर ढाया। स्टेशन पर अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे तो किन्नर उन पर टूट पड़े।

by Vinod
सितम्बर 1, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के देवरिया में देररात किन्नरों ने रेलवे स्टेशन पर जमकर कहर ढाया। स्टेशन पर अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे तो किन्नर उन पर टूट पड़े। किन्नरों ने इंस्पेक्टर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इंस्पेक्टर जान बचाने के लिए पोस्ट की तरफ भागे। किन्नरों ने यात्रियों के अलावा आरपीएफ कर्मियों को भी नहीं छोड़ा, उन्हें भी पीटा। करीब 30 मिनट तक प्लेटफार्म पर किन्नरों का कब्जा रहा।

आरपीएफ की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने आरपीएफ को शिकायत की थी कि स्टेशन पर यात्रियों को किन्नरों द्वारा बेवजह परेशान किया जाता है। इसी शिकायत पर थाना प्रभारी आस मुहम्मद चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म नम्बर एक पर किन्नरों को ऐसा न करने की चेतावनी दे रहे थे। इसी दौरान किन्नर उनसे उलझ गए और अचानक कई किन्नर इकट्ठा हो गए। जिसके बाद इंस्पेक्टर पर लाठी-डंडे, कुर्सी व कूड़े वाले प्लास्टिक बकेट से हमला कर दिया गया। ऐसे में थाना प्रभारी ने थाने की तरफ भागकर अपनी जान बचाई।

RELATED NEWS

Merchant Navy Case: वेनेजुएला में देवरिया के युवक की संदिग्ध मौत, दोबारा पोस्टमार्टम में शरीर से अहम अंग गायब, अंग तस्करी का शक

Merchant Navy Case: वेनेजुएला में देवरिया के युवक की संदिग्ध मौत, दोबारा पोस्टमार्टम में शरीर से अहम अंग गायब, अंग तस्करी का शक

जुलाई 1, 2026
Khan Sir Controversy: पटना फायरिंग विवाद,  पैतृक गांव में खान सर को लेकर स्थानीय लोगों ने लगाए कौन से गंभीर आरोप

Khan Sir Controversy: पटना फायरिंग विवाद, पैतृक गांव में खान सर को लेकर स्थानीय लोगों ने लगाए कौन से गंभीर आरोप

जून 7, 2026

इस दौरान जब कई यात्री इंस्पेक्टर को बचाने की कोशिश करने लगे तो किन्नरों ने उनपर भी हमला कर दिया। किन्नरों ने यात्रियों को भी पीटा। किन्नरों ने इंस्पेक्टर का मोबाइल भी छीन लिया और उसे तोड़ डाला। किन्नरों ने करीब 30 मिनट तक प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में उपद्रव मचाया। वे आरपीएफ कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। यात्री घबराकर इधर-उधर भागने लगे। जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और किन्नरों को खदेड़ने में सफल रही। एक यात्री ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस घटना से स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से रेल संचालन भी प्रभावित हुआ। प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की जा रही है। वहीं घटना के बाद कुछ यात्रियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर किन्नरों का दबदबा रहता है। वह ट्रेनों पर सवार हो जाते हैं और यात्रियों से जबरन पैसे की वसूली करते हैं। इतना ही नहीं किन्नर प्लेटफार्म पर भी यात्रियों से पैसे लेते हैं।

Tags: Deoria NewsDeoria Railway StationKinnarsKinnars beat passengersRPF Inspector beaten by Kinnars
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Merchant Navy Case: वेनेजुएला में देवरिया के युवक की संदिग्ध मौत, दोबारा पोस्टमार्टम में शरीर से अहम अंग गायब, अंग तस्करी का शक

Merchant Navy Case: वेनेजुएला में देवरिया के युवक की संदिग्ध मौत, दोबारा पोस्टमार्टम में शरीर से अहम अंग गायब, अंग तस्करी का शक

by Kirtika Tyagi
जुलाई 1, 2026

Deoria Merchant Navy Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। जिले के लगड़ा...

Khan Sir Controversy: पटना फायरिंग विवाद,  पैतृक गांव में खान सर को लेकर स्थानीय लोगों ने लगाए कौन से गंभीर आरोप

Khan Sir Controversy: पटना फायरिंग विवाद, पैतृक गांव में खान सर को लेकर स्थानीय लोगों ने लगाए कौन से गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जून 7, 2026

Khan Sir Controversy: पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग और मारपीट की घटना के बाद अब...

budget wedding e rickshaw barat

Budget Wedding: दूल्हे की आर्थिक परेशानी में दोस्तों ने निकाला अनोखा जुगाड़, किसमें निकली बारात

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 3, 2025

Virul video: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक बेहद अनोखी और चर्चा में रहने वाली बारात देखने को मिली।...

Body Found in Tank: देवरिया में मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी वार्ड में भर्ती का शव टंकी में मिला, हत्या या आत्महत्या जांच जारी

Body Found in Tank: देवरिया में मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी वार्ड में भर्ती का शव टंकी में मिला, हत्या या आत्महत्या जांच जारी

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 11, 2025

Body Found in Medical College Tank Deoria: देवरिया मेडिकल कॉलेज की टंकी में मिले शव की पहचान अशोक गावड़े के...

Deoria News : देवरिया में अनोखी शादी, पतियों से तंग आकर दो महिलाओं ने रचाई आपस में शादी

Deoria News : देवरिया में अनोखी शादी, पतियों से तंग आकर दो महिलाओं ने रचाई आपस में शादी

by Kirtika Tyagi
जनवरी 24, 2025

Deoria News : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक असामान्य प्रेम कहानी सामने आई है, जिसमें दो शादीशुदा महिलाओं...

Next Post
BHU

BHU में IIT और बिरला हॉस्टल के छात्रों में भिड़ंत, रातभर चला बवाल, ईंट-पत्थर और गाड़ियों में तोड़फोड़

UP T20 League

UP T20 League: रिंकू-चिकारा की आतिशी पारियों से मेरठ मेवरिक्स की शानदार जीत, नोएडा किंग्स को 18.3 ओवर में दी मात

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist