गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

BHU में IIT और बिरला हॉस्टल के छात्रों में भिड़ंत, रातभर चला बवाल, ईंट-पत्थर और गाड़ियों में तोड़फोड़

वाराणसी के BHU में रविवार देर रात IIT और बिरला हॉस्टल के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। ईंट-पत्थर चले, गाड़ियां तोड़ी गईं और तीन छात्र घायल हुए। पुलिस ने सुबह तक स्थिति संभाली।

by Mayank Yadav
सितम्बर 1, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
BHU
Share on FacebookShare on Twitter

BHU students clash: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) रविवार देर रात बवाल का अखाड़ा बन गया, जब IIT-BHU और बिरला हॉस्टल के छात्र आमने-सामने आ गए। बैरियर से निकलने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। आधी रात के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और ईंट-पत्थर चले। बिरला हॉस्टल के बाहर खड़ी कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। इस झगड़े में तीन छात्र घायल हो गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हंगामा सुबह तक चलता रहा। तड़के पांच बजे तक IIT के छात्र डायरेक्टर ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे रहे। फिलहाल, विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी कैंपस में कल रात BHU और बिरला हॉस्टल के छात्र भिड़ गए। मारपीट-पत्थरबाजी हुई। कई गाड़ियां टूट गईं। 3 छात्र चोटिल हो गए। पूरी रात हंगामा चला। कैंपस में सुरक्षा बढ़ाई गई है। सुरक्षा की वजह से बैरियर लगाए गए हैं। एक बैरियर से निकलने पर विवाद हुआ था। pic.twitter.com/qYSM7qIjQz

— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) September 1, 2025

RELATED NEWS

BHU

BHU कैंपस में जबरदस्त बवाल, प्रॉक्टर ऑफिस पर पथराव; 100 से ज्यादा लोग जख्मी

दिसम्बर 3, 2025
BHU

250 मीटर की दूरी, 30 मिनट की देरी: BHU के ‘नो-टच’ नियम ने ले ली 17 साल की प्राची की जान

अक्टूबर 10, 2025

गार्ड से कहासुनी से शुरू हुआ बवाल

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात IIT-BHU के कुछ छात्र हॉस्टल लौट रहे थे। इसी दौरान गार्ड ने उनका आईडी कार्ड मांगा, जिससे कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख बिरला हॉस्टल के छात्र भी वहां पहुंच गए। दोनों गुटों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला हाथापाई में बदल गया। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। बिरला हॉस्टल के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी तोड़ दिया गया, जिससे छात्रों में दहशत फैल गई।

पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड की एंट्री

घटना की सूचना मिलते ही लंका पुलिस और BHU प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह दोनों गुटों को अलग कराकर स्थिति को काबू में किया। हालांकि, IIT-BHU के छात्र देर रात से सुबह पांच बजे तक डायरेक्टर ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे रहे। छात्रों की मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।

प्रशासन मौन, तनाव बरकरार

घटना के बाद से विश्वविद्यालय परिसर में तनाव का माहौल है। छात्रों में आक्रोश है कि सुरक्षा व्यवस्था नाकाम रही। वहीं, BHU प्रशासन ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। छात्रों का कहना है कि यदि आरोपियों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो विरोध प्रदर्शन और तेज होगा।

UP News: किन्नरों ने RPF इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा, फिर रेलवे प्लेटफार्म पर कर लिया कब्जा

Tags: BHU
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

BHU

BHU कैंपस में जबरदस्त बवाल, प्रॉक्टर ऑफिस पर पथराव; 100 से ज्यादा लोग जख्मी

by Mayank Yadav
दिसम्बर 3, 2025

BHU violence: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) परिसर मंगलवार देर रात छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई हिंसक झड़प से दहल...

BHU

250 मीटर की दूरी, 30 मिनट की देरी: BHU के ‘नो-टच’ नियम ने ले ली 17 साल की प्राची की जान

by Mayank Yadav
अक्टूबर 10, 2025

BHU News: नियमों को जीवन की रक्षा और गरिमा को बनाए रखने के लिए बनाया जाता है, उन्हें जीवन से...

BHU

BHU News: संविदा शिक्षकों के लिए खुशखबरी… नए साल में मानदेय बढ़ा, ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा

by Mayank Yadav
दिसम्बर 12, 2024

BHU contract teacher: उत्तर प्रदेश के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संविदा शिक्षकों के लिए नया साल खुशियों की सौगात...

Varanasi: BHU में बीफ के सवाल पर मचा बवाल, फीस और सीट को लेकर पहले से चल रहा आंदोलन

by Juhi Tomer
अक्टूबर 20, 2022

काशी हिंदू विश्वविद्यालय इन दिनो अलग- अलग विवादों के चलते घिरा हुआ है और लगातार चर्चा का विषय बना हुआ...

BHU: 36 घंटे अल्टीमेटम के बाद आयुर्वेद विभाग के छात्रों ने ओपीडी पर जड़ा ताला

by Juhi Tomer
अक्टूबर 19, 2022

काशी हिंदू विश्वविद्यालय आयुर्वेद संकाय के छात्र पिछले 13 दिनों से कुलपति आवास के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए...

Next Post
UP T20 League

UP T20 League: रिंकू-चिकारा की आतिशी पारियों से मेरठ मेवरिक्स की शानदार जीत, नोएडा किंग्स को 18.3 ओवर में दी मात

UP T20 League 2025 super over

UP T20 League 2025: किसका मैच टाई होने पर पहुंचा सुपर ओवर तक,रोमांचक मैच में किसको मिली जीत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist