Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

दिल्ली डूबने की कगार पर! यमुना उफान पर, कॉलोनियां खाली – सड़कों पर नावें दौड़ीं!

हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी ने दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। यमुना खतरे का निशान पार कर चुकी है। निचले इलाकों में घरों में पानी घुसा, लोग नावों से राहत शिविरों तक पहुँचाए जा रहे हैं।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 2, 2025
in Breaking, दिल्ली
Delhi
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Flood: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और खतरे का निशान पार कर चुका है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि निचले इलाकों में पानी घरों और सड़कों में घुस गया है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे लाखों क्यूसेक पानी ने दिल्लीवासियों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने यमुना किनारे बसी कॉलोनियों को खाली कराने का काम शुरू कर दिया है। राहत शिविरों की व्यवस्था की गई है और नावों के जरिए लोगों को वहां पहुँचाया जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी दी है, जिससे बाढ़ की स्थिति और बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है।

हथिनीकुंड बैराज से मंगलवार को सुबह तक 1.76 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके अलावा वजीराबाद बैराज से 69,210 क्यूसेक और ओखला बैराज से 73,619 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़े जाने की पुष्टि अधिकारियों ने की। इस भारी जलप्रवाह के चलते नदी का जलस्तर पुराने यमुना पुल पर सुबह 8 बजे 205.80 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है। अनुमान जताया जा रहा है कि शाम तक यमुना 206.50 मीटर को भी पार कर सकती है।

RELATED POSTS

Delhi

‘गंदा बाबा’ हुआ गायब! Delhi के प्रतिष्ठित कॉलेज में 17 छात्राओं से की छेड़छाड़, आगरा में मिला सुराग

September 24, 2025
Delhi

Delhi का ‘पवित्र’ आश्रम बना हवस का अड्डा: छात्राओं का यौन शोषण, बाबा फरार!

September 24, 2025

Bulandshahr shooting: कोर्ट से लौट रही महिला पर जानलेवा हमला, ससुराल पक्ष पर आरोप

हालात बिगड़ने के बाद Delhi आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने तुरंत निचले इलाकों को खाली कराने के निर्देश दिए। यमुना बाजार, मयूर विहार, शाहदरा और विवेक विहार जैसे इलाकों में घरों में पानी भर गया है। स्थानीय प्रशासन नावों और राहतकर्मियों की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज रहा है। प्रभावित लोगों से केवल जरूरी सामान लेकर राहत शिविरों में पहुँचने की अपील की गई है।

रातभर की भारी बारिश ने संकट को और बढ़ा दिया। दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया है, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ। आईटीओ, अक्षरधाम, कश्मीरी गेट और प्रीत विहार जैसे इलाकों में गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।

मौसम विभाग ने नरेला, अलीपुर, बुराड़ी, करावल नगर, दिलशाद गार्डन और सीमापुरी समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। एनसीआर के साथ-साथ हरियाणा और पश्चिमी यूपी में भी अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना है। ऐसे में दिल्ली में बाढ़ का खतरा और गंभीर हो सकता है।

Delhi प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सरकारी निर्देशों का पालन करें। राहत व बचाव दल लगातार काम में जुटे हुए हैं और सरकार ने हालात से निपटने के लिए सभी विभागों को अलर्ट पर रखा है।

 

Tags: Delhi
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi

‘गंदा बाबा’ हुआ गायब! Delhi के प्रतिष्ठित कॉलेज में 17 छात्राओं से की छेड़छाड़, आगरा में मिला सुराग

by Mayank Yadav
September 24, 2025

Delhi Management Institute Sexual Harassment: दिल्ली के एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के सनसनीखेज मामले...

Delhi

Delhi का ‘पवित्र’ आश्रम बना हवस का अड्डा: छात्राओं का यौन शोषण, बाबा फरार!

by Mayank Yadav
September 24, 2025

Delhi Management Institute Sexual Harassment: दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज में एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के भीतर से एक...

Delhi ECI

बिहार के बाद Delhi में भी चुनाव आयोग शुरू करेगा SIR, मतदाता सूची का होगा विशेष गहन पुनरीक्षण

by Mayank Yadav
September 18, 2025

Delhi SIR Voter List: चुनाव आयोग (ECI) बिहार के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मतदाता सूचियों के विशेष...

Delhi 20 college threat

Delhi के 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस में हड़कंप, बम-डॉग स्क्वायड का सर्च ऑपरेशन

by Mayank Yadav
August 28, 2025

Delhi 20 college threat: दिल्ली में आतंक फैलाने की एक और कोशिश सामने आई है। राजधानी के लगभग 20 कॉलेजों...

UP Weather Delhi

देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय, भारी बारिश का अलर्ट जारी

by Mayank Yadav
August 26, 2025

Delhi Rain: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में मानसून सक्रिय बना हुआ है, जिससे कई इलाकों...

Next Post
Uttar Pradesh

Uttar Pradesh Cabinet Meeting: 16 प्रस्तावों को हरी झंडी, आउटसोर्स सेवा निगम सबसे अहम

PM Modi

PM Modi का फूटा दर्द, बोले- ‘मां पर गालियां… कभी सोचा भी नहीं था बिहार में ऐसा होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version