मंगलवार, जुलाई 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Amity University Parking मे छात्र पर हमला, कार में बैठा कर युवती ने 90 सेकंड में बरसाए 30 से ज़्यादा थप्पड़

लखनऊ स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में युवती व उसके साथियों ने छात्र को कार में बैठा कर पीटा, वीडियो वायरल होने से पीड़ित अवसाद में चला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 6, 2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow Crime news :लखनऊ स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में आ गई है। यहां एक छात्र की उसके ही साथियों ने यूनिवर्सिटी की पार्किंग में जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। पीड़ित छात्र अवसाद में चला गया है और पुलिस ने आरोपी युवती व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

युवती ने कार में घुसकर पीटा छात्र

घटना 26 अगस्त की बताई जा रही है। यूनिवर्सिटी में बीएम एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र शिखर, हाल ही में हुए एक्सीडेंट से उबरकर पहली बार कॉलेज आया था। उसका दोस्त सौम्य सिंह यादव उसे कार से कॉलेज लेकर पहुंचा। जैसे ही दोनों ने गाड़ी पार्क की, वहां छात्रा जान्हवी मिश्रा अपने साथियों आयुष यादव, मिलन बनर्जी, विवेक सिंह और आर्यमन शुक्ला के साथ पहुंची। आरोप है कि युवती और उसके साथी पहले से ही तैयार होकर आए थे। उन्होंने गाड़ी में घुसकर शिखर को गालियां दीं, थप्पड़ बरसाए और धमकी दी।

RELATED NEWS

Lucknow Crime: 20 दिन बाद भी नहीं मिला बेटी का कोई सुराग,पिता ने जबरन धर्मांतरण का लगाया था आरोप

Lucknow Crime: 20 दिन बाद भी नहीं मिला बेटी का कोई सुराग,पिता ने जबरन धर्मांतरण का लगाया था आरोप

जून 10, 2026
Lucknow Crime Against Women

Lucknow Crime : पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई दो युवतियों ने बदसलूकी का मंसूबे किया नाकाम, पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

जून 9, 2026

40 से 50 थप्पड़, वीडियो वायरल

पीड़ित पक्ष के अनुसार जान्हवी और उसके साथियों ने शिखर को 50 से 60 थप्पड़ जड़े। शिखर के बाएं पैर का हाल ही में ऑपरेशन हुआ था और वह छड़ी के सहारे चल रहा था, जिसका फायदा उठाकर आरोपितों ने हमला किया। यही नहीं, मारपीट का वीडियो भी बनाया गया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो ने शिखर की मानसिक स्थिति को और बिगाड़ दिया, जिससे वह अवसाद में चला गया।

पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

पीड़ित छात्र के पिता मुकेश कुमार केसरवानी, जो मकबूलगंज निवासी हैं, ने थाना चिनहट में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपित युवती जान्हवी मिश्रा और उसके चार साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपितों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। फुटेज की मदद से जांच आगे बढ़ रही है।

मोबाइल तोड़ा, जान से मारने की धमकी

मारपीट के दौरान आरोपितों ने शिखर और उसके दोस्त सौम्य का मोबाइल भी तोड़ दिया। पिता का कहना है कि बेटे की हालत बेहद खराब है और उन्हें पूरे दिन उसकी देखभाल करनी पड़ रही है। पुलिस का कहना है कि पिटाई की असल वजह का पता गिरफ्तारी के बाद ही चल सकेगा।

पहले भी हो चुके विवाद

एमिटी यूनिवर्सिटी में विवाद का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी छात्रों के बीच झगड़े और हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। एक बार तो छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया था। अब एक बार फिर यह संस्थान विवादों में घिरा हुआ है और अभिभावक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Tags: Amity University NewsLucknow crime
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Lucknow Crime: 20 दिन बाद भी नहीं मिला बेटी का कोई सुराग,पिता ने जबरन धर्मांतरण का लगाया था आरोप

Lucknow Crime: 20 दिन बाद भी नहीं मिला बेटी का कोई सुराग,पिता ने जबरन धर्मांतरण का लगाया था आरोप

by Sadaf Farooqui
जून 10, 2026

Lucknow Crime: लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र से 21 मई को लापता हुई एक अस्पताल कर्मी की बेटी का लगभग 20...

Lucknow Crime Against Women

Lucknow Crime : पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई दो युवतियों ने बदसलूकी का मंसूबे किया नाकाम, पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
जून 9, 2026

Lucknow Crime News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिला सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली एक गंभीर घटना...

Lucknow Shooting Case Youth Shot

Lucknow Shooting Case:पुरानी रंजिश में चली गोली, युवक को बकरीद के बहाने बुलाकर मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
मई 30, 2026

Lucknow Shooting Case : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार देर रात एक युवक को बकरीद के बहाने बुलाकर...

BJP Leader Murder: लखनऊ में बीजेपी नेता की हत्या, सिगरेट को लेकर शुरू हुआ विवाद, पीट-पीटकर ले ली जान

BJP Leader Murder: लखनऊ में बीजेपी नेता की हत्या, सिगरेट को लेकर शुरू हुआ विवाद, पीट-पीटकर ले ली जान

by SYED BUSHRA
मई 29, 2026

Lucknow BJP Leader Shivam Singh Murder Case: राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद...

Builder Murder Update: लखनऊ में बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड, पूर्वांचल कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस, कई जिलों में दी दबिश

Builder Murder Update: लखनऊ में बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड, पूर्वांचल कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस, कई जिलों में दी दबिश

by SYED BUSHRA
मई 29, 2026

Lucknow Murder Case: लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर और बिल्डर संदीप सिंह की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस को...

Next Post
up t20 league final 2025

UP T20 Final : रिंकू सिंह के बिना खिताब जीतने की चुनौती,यूपी टी-20 लीग का रोमांचक समापन आज

Smartwatch health benefits and side effects

Smartwatch Safety Tips: सही से पहनें स्मार्टवॉच,वरना हो सकता है नुकसान,जानिए इस्तेमाल से जुड़े आसान तरीक़े

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist