मंगलवार, सितम्बर 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Marriage Pressure: शादी के लिए दबाव बना रही प्रेमिका से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, लगाई फांसी

लखनऊ के दुबग्गा में निखिल गुप्ता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पिता का आरोप है कि प्रेमिका और उसकी मां शादी के लिए दबाव बना रही थीं। पुलिस वीडियो कॉल समेत सबूतों की जांच कर रही है।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow Youth Suicide Case
Share on FacebookShare on Twitter

 Lucknow Youth Suicide Case:दुबग्गा के बेगरिया गांव में रहने वाले निखिल गुप्ता की मौत से परिवार में मातम है। निखिल का पिछले सात-आठ महीने से मलिहाबाद की रहने वाली आरजू नाम की युवती से प्रेम संबंध था। परिवार के मुताबिक, दोनों के बीच काफी समय से बातचीत और मुलाकात थी। कुछ समय से रिश्ते में शादी को लेकर दबाव बढ़ गया था।

निखिल के पिता अंबरीश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 8 सितंबर की सुबह उनके बेटे ने उन्हें अपने रिश्ते के बारे में बताया था। वह काफी परेशान और तनाव में नजर आ रहा था। उसने पिता से कहा था कि वह जल्द आरजू से बात कर लें, क्योंकि वह बहुत ज्यादा टेंशन में है।

RELATED NEWS

Lucknow Mobile EMI Hostage Case

EMI वसूली के नाम पर युवक को बनाया बंधक, खून निकलवाकर पांच दिन कराई मजदूरी

सितम्बर 15, 2026
Flight Gang: जेब काट हर महीने कमाते थे लाखो, पांच शातिर गिरफ्तार, वारदात के लिए हवाई जहाज से बदलते थे शहर

Flight Gang: जेब काट हर महीने कमाते थे लाखो, पांच शातिर गिरफ्तार, वारदात के लिए हवाई जहाज से बदलते थे शहर

सितम्बर 10, 2026

पिता से बात करने की लगाई थी गुहार

अंबरीश के मुताबिक, बेटे की परेशानी देखकर उन्होंने उससे बातचीत की थी। निखिल ने आरजू से बात करने के लिए भी कहा था। परिवार को अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठाने वाला है।

पिता का आरोप है कि उसी दिन शाम करीब 5 बजे निखिल ने बेगरिया स्थित घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार के लोगों ने उसे देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

वीडियो कॉल को लेकर लगाए आरोप

निखिल के पिता का आरोप है कि आत्महत्या से ठीक पहले उसके और आरजू के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत हो रही थी। उनका कहना है कि बातचीत के दौरान आरजू ने निखिल पर शादी करने के लिए दबाव बनाया। इसी दबाव से परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।

हालांकि, पिता की ओर से लगाए गए इन आरोपों की अभी पुलिस जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना से पहले दोनों के बीच वीडियो कॉल पर क्या बातचीत हुई थी और क्या उसमें निखिल पर किसी तरह का दबाव बनाया गया था।

प्रेमिका और मां पर शिकायत

बेटे की मौत के बाद अंबरीश गुप्ता ने आरजू, उसकी मां नगमा और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने मिलकर उनके बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर किया।

पिता ने सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बेटे की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए वह तुरंत शिकायत नहीं कर सके। पोस्टमार्टम के बाद निखिल का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मोबाइल और वीडियो कॉल की जांच

प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय के मुताबिक, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब निखिल के मोबाइल फोन, वीडियो कॉल और दूसरे उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि निखिल और आरजू के बीच घटना से पहले क्या बातचीत हुई थी। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Lucknow crimeMarriage PressureYouth Suicide
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Lucknow Mobile EMI Hostage Case

EMI वसूली के नाम पर युवक को बनाया बंधक, खून निकलवाकर पांच दिन कराई मजदूरी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

 Lucknow Mobile EMI Hostage Case:लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त वसूलने के नाम पर एक युवक को कथित तौर पर...

Flight Gang: जेब काट हर महीने कमाते थे लाखो, पांच शातिर गिरफ्तार, वारदात के लिए हवाई जहाज से बदलते थे शहर

Flight Gang: जेब काट हर महीने कमाते थे लाखो, पांच शातिर गिरफ्तार, वारदात के लिए हवाई जहाज से बदलते थे शहर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

लखनऊ क्राइम ब्रांच ने चारबाग रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में यात्रियों की जेब काटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का...

Lucknow Shivani mystery

Lucknow Mystery: मृत मान किया अंतिम संस्कार, दो साल बाद वापस लौटी, बड़ा सवाल नाले में मिला शव किसका था?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Lucknow Shivani mystery:राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की जांच...

Nishatganj wife murder case

Lucknow Crime:निशातगंज में पत्नी की हत्या से सनसनी,मकान मालिक के सवालों में फंसा सिपाही, घर में मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 6, 2026

Wife murder case:लखनऊ के निशातगंज स्थित पेपर मिल कॉलोनी में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।...

Lucknow Engineering College Dead Body

Dead Body Mystery: लखनऊ इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के जंगल में पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 3, 2026

Lucknow News:लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के भीतर...

Next Post
Mathura Gold Theft

Gold theft: मथुरा में शोरूम से 14 करोड़ का सोना और 15 लाख कैश चुराया, 36 घंटे में पकड़ा गया, पूरा माल बरामद

Bijnor Couple Death

Double Murder : पति-पत्नी के अर्धनग्न शव मिले, 1 किमी दूर अलग-अलग जगहों पर मिली दोनों की लाशें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In