Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » विदेश » कौन है बालेंद्र शाह, जिन्होंने रखी ओली सरकार के तख्तापटल की नींव, अब 36 साल का यही सिंगर होगा नेपाल का अगला चीफ

कौन है बालेंद्र शाह, जिन्होंने रखी ओली सरकार के तख्तापटल की नींव, अब 36 साल का यही सिंगर होगा नेपाल का अगला चीफ

छात्रों के हिंसक प्रदर्शन के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि छात्रों का प्रदर्शन अभी भी जारी है, लेकिन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद देश कैसे चलेगा, फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है।

by Vinod
09/09/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सोशल मीडिया के बैन को लेकर नेपाल में युवाओं ने क्रांति का शंखनाद कर दिया। 8 सितंबर की सुबह से सड़कों पर यूथ का मेला लग गया और फिर धीरे-धीरे कर पूरे नेपाल में पीएम ओली के खिलाफ विद्रोह शुरू हो गया। संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, पीएम आवास से लेकर एयरपोर्ट पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा हो गया। महज 26 घंटे के अंदर ओली सरकार हिल गई। सेना ने भी अपने पैर पीछे खींच लिए और आखिर में पीएम ओली को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। फिलहाल पूरे देश में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व पीएम की पत्नी का मर्डर भी कर दिया है। कई नेताओं को सड़क पर पीटा है। अब सबकी नजर आर्मी चीफ पर हैं। बताया जा रहा है कि अगले कुछ घंटे के अंदर नेपाल को नया पीएम मिल जाएगा। पीएम की रेस में तीन नाम बताए जा रहे हैं।

नेपाल इन दिनों एक बार फिर से भारी उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। नेपाल की सड़कों पर लाखों छात्र जमा हैं। संसद भवन को फूंक दिया गया है। राष्ट्रपति और पीएम आवास में भी आग लगाई गई है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के देश छोड़ने की तैयारी में हैं। नेपाल में इसे ळमद र् आंदोलन नाम दिया गया है। इस पूरे घटना क्रम के केंद्र में एक नाम उभर कर सामने आया है, वो हैं बालेंद्र शाह का, जिन्हें लोग बालेन शाह भी कहते हैं। बालेंद्र शाह काठमांडू के मेयर हैं। बालेन नेपाल में युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं। यही वजह है कि वो किसी भी अन्य मेयर से अलग हैं और जहां ज्यादातर मेयर अपनी नगरपालिकाओं से आगे शायद ही कभी ध्यान दे पाते हैं। वही यह शख्स नेपाल के इस बड़े आंदोलन के केंद्र में आ खड़ा हुआ है।

नेपाल न्यूज के अनुसार, बालेन के कद और प्रभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टाइम मैगजीन ने उन्हें 2023 की अपनी शीर्ष 100 शख्सियतों की सूची में शामिल किया था। द न्यू यॉर्क टाइम्स जैसे विश्व-प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों ने भी उन्हें कवर किया है। सोशल मीडिया पर भी लोग मांग कर रहे हैं कि अब बालेन शाह को सत्ता सौंप दी जानी चाहिए। बता दें कि बालेन शाह राजनीति में सक्रिय होने के साथ-साथ रैपर और और सिंगर भी हैं। जूदा आंदोलन को भी बालेन ने खुला समर्थन दिया है, जिसके चलते युवा उन्हें अपना ‘हीरो’ मानकर आगे बढ़ा रहे हैं। साल 2020 में शाह ने एक वीडियो पोस्ट किया था। रैप सॉन्ग में बालेन कह रहे हैं कि देश की रक्षा करने वाले नेता चोर हैं और देश को लूट रहे हैं। कानून कायदे का गलत फायदा उठाते हैं और जनता को बेवकूफ बनाते हैं। रैप में आगे उन्होंने कहा कि नेता और बड़े लोग आम जनता की गरीबी पर राजनीति करते हैं लेकिन खुद शानो-शौकत में जीते हैं गरीब की आवाज कोई नहीं सुनता।

RELATED NEWS

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

August 30, 2026
Viral Video: बकरी चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने पीटने के बजाय, बसंती बना दी अनोखी सजा, आये मजेदार कमेंट्स

Viral Video: बकरी चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने पीटने के बजाय, बसंती बना दी अनोखी सजा, आये मजेदार कमेंट्स

August 13, 2026

बालेन शाह अतीत में कुछ ऐसे बयान दे चुके हैं, जिसे भारत पर तंज कहा जा सकता है। जैसे उन्होंने एक बार नेपाल की सरकार को ’भारत का दास’ बताया था। इसके अलावा उन्होंने आदिपुरूष फिल्म को राजधानी काठमांडू में बैन कर दिया था, क्योंकि फिल्म में सीता माता को नेपाल की जगह भारत की बेटी कहा गया था और बालेन ने सीता माता को नेपाल की बेटी कहा था, जो सही भी है। बालेन शाह के राजनीतिक सफर की बात करें तो बालेन शाह का उदय नेपाल की राजनीति में किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। पेशे से सिविल इंजीनियर और जुनून से रैपर रहे बालेन ने बाद में जाकर राजनीति में कदम रखा। वो बाद में नेपाल की राजधानी काठमांडू के मेयर चुनाव जीते और वो अकसर युवाओं की आवाज उठाते रहते हैं। बालेन शाह ने न सिर्फ युवाओं के मुद्दों को सशक्त आवाज दी, बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदार नेतृत्व का वादा करके अपनी पहचान बनाई।

यही वजह है कि ओली के इस्तीफे के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इसी शाह के नाम पर हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने बालेन शाह को देश का अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने की मांग की है। लेकिन सवाल यह है कि क्या स्थानीय स्तर पर कामयाब रहे बालेन शाह, राष्ट्रीय राजनीति की जटिलताओं को संभाल पाएंगे? संसद में पारंपरिक पार्टियों का अभी भी दबदबा है और सत्ता की बागडोर थामने के लिए सिर्फ लोकप्रियता ही काफी नहीं है। सड़क पर संग्राम करके प्रधानमंत्री बनना आसान हो सकता है, लेकिन सड़क के लोगों की उम्मीदों को पूरा करना उतना ही मुश्किल है। शाह के अलावा पीएम की रेस में दो और नाम हैं। इनमें से एक है हामी नेपाल के अध्यक्ष, जिन्होंने पूरे आंदोलन को लीड किया। जबकि दूसरा नाम है उस नेता का, जो जेल में बंद था। प्रदर्शनकारियों ने जेल को तोड़कर नेपाली नेता को बाहर लेकर आए हैं। जानकार बताते हैं कि पीएम पद की रेस में बालेन शाह ही सबसे मजबूत दावेदार हो सकते हैं।

 

Related Posts

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

August 30, 2026
Viral Video: बकरी चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने पीटने के बजाय, बसंती बना दी अनोखी सजा, आये मजेदार कमेंट्स

Viral Video: बकरी चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने पीटने के बजाय, बसंती बना दी अनोखी सजा, आये मजेदार कमेंट्स

August 13, 2026
Neeshu Azad CJP Protest

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शनकारी का कमरा खाली कराने का दावा, सोशल मीडिया पर बढ़ा नया विवाद

July 31, 2026
Delhi Police: दिल्ली पुलिस का X को  नोटिस,  आपत्तिजनक पोस्ट हटाने और अकाउंट की जानकारी देने को कहा

Delhi Police: दिल्ली पुलिस का X को नोटिस, आपत्तिजनक पोस्ट हटाने और अकाउंट की जानकारी देने को कहा

July 29, 2026
Social Media: LGBTQ पर अनुराधा पौडवाल के बयान से छिड़ी बहस, सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी

Social Media: LGBTQ पर अनुराधा पौडवाल के बयान से छिड़ी बहस, सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी

July 19, 2026
किन सोशल मीडिया प्लेटफार्म को मिलेंगे plus प्लान जानिये क्या है एक्सक्लूसिव फीचर्स और AI टूल्स

किन सोशल मीडिया प्लेटफार्म को मिलेंगे plus प्लान जानिये क्या है एक्सक्लूसिव फीचर्स और AI टूल्स

June 18, 2026
Viral Couple Video Debate

Viral Video: घर से भागकर शादी करने का दावा करने वाले कपल का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

June 12, 2026
कौन है वह गर्ल, जिसने सांसद चंद्रेशखर आजाद के प्राइवेट वीडियो को किया लीक, ‘लैला’ ने क्यों कहा अब खाऊंगी जहर

कौन है वह गर्ल, जिसने सांसद चंद्रेशखर आजाद के प्राइवेट वीडियो को किया लीक, ‘लैला’ ने क्यों कहा अब खाऊंगी जहर

September 25, 2025
अन्य देशों के मुकाबले नेपाली युवा क्रांति के मामले पर नंबर एक, किस वजह से ‘GEN Z’ ने ‘ओली’ को कुर्सी से किया बेदखल

अन्य देशों के मुकाबले नेपाली युवा क्रांति के मामले पर नंबर एक, किस वजह से ‘GEN Z’ ने ‘ओली’ को कुर्सी से किया बेदखल

September 10, 2025
अफगानिस्तान, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश के बाद अब जला नेपाल, कौन है वो, जो भारत के पड़ोसी देशों में करा रहा ‘तख्तापलट’

अफगानिस्तान, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश के बाद अब जला नेपाल, कौन है वो, जो भारत के पड़ोसी देशों में करा रहा ‘तख्तापलट’

September 10, 2025
Next Post
Vice Presidential Election Result

Vice Presidential Election 2025 NDA उम्मीदवार शानदार जीत हासिल कर बने 15 वे उपराष्ट्रपति, जानिए विपक्ष, समर्थकों और नेताओं की प्रतिक्रिया

GST reforms benefits for all

GST Reforms Benefit:जनता को मिलेगा बड़ा लाभ, कौन सी कार हुई 8 लाख ₹ तक सस्ती, त्योहारी सीजन में महंगाई से राहत

यूपी के इस ‘सिंघम’ ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर किया पलटवार, ‘सुधर जाओ नहीं तो जूते से करूंगा पिटाई और लिख दूंगा FIR’

यूपी के इस ‘सिंघम’ ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर किया पलटवार, ‘सुधर जाओ नहीं तो जूते से करूंगा पिटाई और लिख दूंगा FIR’

POPULAR POST

Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026

LATEST

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India