Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » Ghazipur News : थाने में 30 पुलिसवालों की ‘थर्डडिग्री’ से बीजेपी नेता की मौत, SP ने SHO समेत 11 पर गिराई गाज

Ghazipur News : थाने में 30 पुलिसवालों की ‘थर्डडिग्री’ से बीजेपी नेता की मौत, SP ने SHO समेत 11 पर गिराई गाज

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के एक पुलिस स्टेशन पर पुलिस का रौद्र रूप देखने को मिली। पुलिसकर्मियों ने थाने की लाइट बंद करवाकर बीजेपी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़कर पीटा। पिटाई में घायल बीजेपी कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की गुरुवार को मौत हो गई।

by Vinod
11/09/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के एक पुलिस स्टेशन पर पुलिस का रौद्र रूप देखने को मिला । पुलिसकर्मियों ने थाने की लाइट बंद करवाकर बीजेपी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़कर पीटा। पिटाई में घायल बीजेपी कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की गुरुवार को मौत हो गई। वह दिव्यांग थे। लाठीचार्ज के दौरान वह भाग नहीं पाए और गिर पड़े। परिजनों का आरोप है पुलिस ने उन्हें बेरहमी से पीटा था। पूरा शरीर काला पड़ गया था। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

थाना नोनहरा क्षेत्र के गांव रुकन्दीपुर में 9 सितंबर को बिजली का खंभा लगाने को लेकर प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष के बीच विवाद हुआ। शाम को एक पक्ष के 20-25 लोग थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने लोगों को समझाया मामला। लेकिन लोग धरने से हटने को तैयार नहीं हुए। रात में अचानक बिजली चली गई। सियाराम भाग नहीं पाए और जमीन पर गिर पड़े। आरोप है कि पुलिस वालों ने लाइट काटी थी। इसी दौरान पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। गांव वालों के अनुसार, गांव रुकंदीपुर निवासी बीजेपी कार्यकर्ता सियाराम भाग नहीं पाए और जमीन पर गिर पड़े।

परिवारवालों का आरोप है कि 20 से 30 पुलिसवालों ने सियाराम की बेरहमी से पिटाई की। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। उनकी पीठ, पैर और अन्य जगह चोट के गंभीर निशान थे। पूरा शरीर काला पड़ गया था। किसी तरह वह अपने घर पहुंचे। दो दिन से उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई। सियाराम के पिता गिरिजा उपाध्याय ने बताया, मेरा बेटा दिव्यांग था। थाने पर धरने पर बेटा गया हुआ था। लौट के आया तो उसे काफी चोट लगी थी। पूछने पर उसने बताया कि पुलिस ने लाठियों से बेरहमी से पीटा है। हम इंसाफ चाहते हैं। जिन पुलिसकर्मियों ने उसे मारा है, उन पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

RELATED NEWS

Ghazipur

अब वाराणसी नहीं जाना पड़ेगा! गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज को मिली MRI सुविधा, ₹15 करोड़ की परियोजना पूरी

November 20, 2025
कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

November 18, 2025

सियाराम उपाध्याय के साथ गांव के मिंटू सिंह भी थाने पर धरने पर बैठे थे। मिंटू सिंह ने बताया, हम 40-50 लोग अपनी समस्या को लेकर थाने पर धरने पर बैठ थे। हम सभी वहां एक बजे रात तक धरना देते रहे। करीब डेढ़ बजे एसओ ने कप्तान से आदेश लेकर हम लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। सबको बहुत चोट आई। लाठीचार्ज के दौरान लाइट काट दी गई थी। गेट बंद कर दिया गया था। घेर कर पुलिसवालों ने हम लोगों को मारा। करीब 25-30 पुलिसकर्मियों ने पीटा। मुझे थाने के अंदर ले जाकर मारा गया। सबको कहीं न कहीं चोट आई है। सियाराम भागते समय गिर गए थे। चार सिपाहियों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। हम लोग चाहते हैं पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए।

बीजेपी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने पहले सियाराम को बीजेपी कार्यकर्ता मानने से इनकार कर दिया था। गुरुवार को बीजेपी जिलाध्यक्ष, सियाराम के घर पहुंचे तो लोगों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। उनके बयान पर नाराजगी जताई। बाद में बीजेपी जिलाध्यक्ष ने माना कि सियाराम पार्टी के कार्यकर्ता थे, तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार पांडेय ने ब्राह्मण समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा समाज के लोग खुद को पहचानें और ताकत पैदा करें। यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कल सियाराम को कार्यकर्ता मानने से इनकार कर दिया गया। आज कार्यकर्ता मान लिया गया। ऐसे ही हमारे समाज का सत्यानाश हो जाएगा। एकजुट हो जाओ, यही कहना चाहता हूं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गाजीपुर के एसपी एसपी डा. ईरज राजा, मृतक सियाराम के घर पहुंचे। परिजनों से बात की। एसपी ने थाने में हुई इस घटना पर बड़ा एक्शन लिया है। एसपी ने थाना प्रभारी निरीक्षक वेंकटेश तिवारी, दरोगा अवधेश कुमार राय, हेड कॉन्स्टेबल नागेंद्र सिंह यादव, सिपाही धीरज सिंह, अभिषेक पांडेय, राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही दरोगा कमलेश गुप्ता, जुल्फिकार अली, सिपाही मुलायम सिंह, राघवेंद्र मिश्र, राजेश कुमार को लाइन हाजिर की कार्रवाई की है। एसपी ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच करवाई जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।

 

Related Posts

Ghazipur

अब वाराणसी नहीं जाना पड़ेगा! गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज को मिली MRI सुविधा, ₹15 करोड़ की परियोजना पूरी

November 20, 2025
कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

November 18, 2025
Ghazipur

नचनिया VS सीता मैया: खेसारी लाल पर टिप्पणी से भड़के ओम प्रकाश सिंह, हेमा मालिनी को लेकर BJP को दिया ‘अल्टीमेटम’!

October 28, 2025
Ghazipur

Ghazipur में गंगा स्नान के दौरान हादसा: 6 बच्चियां डूबीं; 2 की मौत, 1 लापता; मल्लाहों ने बचाई 3 जिंदगियां

October 19, 2025
Ghazipur

मां सरस्वती पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट ने दी सफाई, कहा– बीएससी नर्सिंग कोर्स को प्राप्त है INC की मान्यता

October 14, 2025
Ghazipur News: यूपी के इस गांव में हो रहा अजीबोगरीब चमत्कार, हर घर के हैंडपंप-ट्यूबवेल से निकल रहीं मछलियां

Ghazipur News: यूपी के इस गांव में हो रहा अजीबोगरीब चमत्कार, हर घर के हैंडपंप-ट्यूबवेल से निकल रहीं मछलियां

October 7, 2025
UP News: कौन है ‘मोहनी’ जिसने नारद की तपस्या को किया भंग, लगी भनक तो SDM-CO ने जुबान से की फायरिंग

UP News: कौन है ‘मोहनी’ जिसने नारद की तपस्या को किया भंग, लगी भनक तो SDM-CO ने जुबान से की फायरिंग

September 26, 2025
Ghazipur

थाने की लाइट बंद कर बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई, सियाराम उपाध्याय की मौत, अफसरशाही पर सवाल

September 11, 2025
जानें मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी को पुलिस ने क्यों दबोचा, अब टारगेट पर है डॉन की इनामिया बेगम आफशा

जानें मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी को पुलिस ने क्यों दबोचा, अब टारगेट पर है डॉन की इनामिया बेगम आफशा

August 4, 2025
Ghazipur

Ghazipur में जमीन विवाद ने ली खौफनाक करवट: बेटे ने कुल्हाड़ी से मां, पिता और बहन की कर दी हत्या

July 27, 2025
Next Post
global political instability

Political Instability:48 घंटे में तीन देशों के प्रधानमंत्रियों के इस्तीफ़े,राजनीतिक अस्थिरता पर उठ रहे सवाल कैसे बदल रही दुनिया की तस्वीर

9 जवान बच्चों की मां की love story हुई सक्सेसफुल, पति को दगा कारतूस बोल लेडी ने पप्पू संग मनाई सुहागरात

9 जवान बच्चों की मां की love story हुई सक्सेसफुल, पति को दगा कारतूस बोल लेडी ने पप्पू संग मनाई सुहागरात

भतीजे के इश्क में पागल पत्नी ने कुछ ऐसे किया पति का कत्ल, बच्ची के चलते खुला राज और पकड़ी गई बुलंदशहर की ‘मुस्कान’

भतीजे के इश्क में पागल पत्नी ने कुछ ऐसे किया पति का कत्ल, बच्ची के चलते खुला राज और पकड़ी गई बुलंदशहर की ‘मुस्कान’

POPULAR POST

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026

LATEST

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India