मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

शिक्षकों के पक्ष में CM योगी ने लिया बड़ा फैसला, TET अनिवार्यता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सरकार लड़ेगी ‘मुकदमा’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता पर बेसिक शिक्षा विभाग को रिवीजन दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

by Vinod
सितम्बर 16, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। भारत एक कृषि प्रधान देश है। भारत में आज भी 70 फीसदी लोग ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। इन्हीं अंचलों के युवाओं के अंदर शिक्षा की लौ जलाने का काम सरकारी स्कूल के टीचर्स करते हैं। इन्हीं पाठशालाओं से पढ़कर अब भी सबसे ज्यादा आईएएस, आईपीएस, सांइटिस्ट और डॉक्टर्स निकलते हैं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले ने इन स्कूलों के शिक्षकों के सपनों को चकनाचूर कर दिया। कोर्ट के आदेश के चलते करीब 10 लाख शिक्षकों की नौकरी जानें का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में यूपी के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीचरों के पक्ष में उतर आए हैं। यूपी के करीब 2 लाख शिक्षकों के लिए यूपी सरकार कोर्ट में मुकदमा लड़ेगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता पर बेसिक शिक्षा विभाग को रिवीजन दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा गया है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग के सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता पर उच्चतम न्यायालय के आदेश का रिवीजन दाखिल करने का विभाग को निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि प्रदेश के शिक्षक अनुभवी हैं और समय.समय पर सरकार द्वारा उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जाता रहा है। ऐसे में उनकी योग्यता और सेवा के वर्षों को नजरअंदाज करना उचित नहीं है।

RELATED NEWS

Airfare Hearing: दिवाली-छठ पर आसमान छूते टिकट के दाम, सुप्रीम कोर्ट में एयरफेयर पर सुनवाई

Airfare Hearing: दिवाली-छठ पर आसमान छूते टिकट के दाम, सुप्रीम कोर्ट में एयरफेयर पर सुनवाई

सितम्बर 6, 2026
Supreme Court Government Job Qualification

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी में ज्यादा पढ़ाई भी बनेगी अयोग्यता, क्या है गरीब युवाओं के हक का मामला

अगस्त 25, 2026

बता दें, मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब टीईटी की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों का प्रदेशव्यापी विरोध जारी था। शिक्षक सभी जिलों में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन देने वाले थे। शिक्षकों की मांग थी कि टीईटी की अनिवार्यता खत्म की जाए। यूपी टीचर्स फेडरेशन ने सीएम के इस निर्णय का स्वागत किया है। फेडरेशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का निर्णय स्वागत योग्य एवं शिक्षक हित में है। उन्होंने अनुरोध किया है कि विभाग द्वारा रिवीजन में जाने से पूर्व एनसीटीई द्वारा यह भी स्पष्ट कराया जाए कि आरटीई 2009 के सेक्शन 23-2 का संशोधन आरटीई लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर लागू नहीं होता है। सीएम का एक्स पर पोस्ट आने के बाद शिक्षकों के चेहरों पर मुस्कान आ गई।

बता दें, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने बेसिक शिक्षा विभाग में काम कर रहे देश के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अब सभी शिक्षकों को टीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से कहा गया था कि जिन शिक्षकों की सेवा अभी 5 साल ओर है, उन्हें भी टीईटी परीक्षा पास करनी होगी। अगर वह ये परीक्षा पास नहीं कर पाते तो उन्हें या तो सेवा से इस्तीफा देना होगा या उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति यानी कंपल्सरी रिटायरमेंट लेनी पड़ेगी। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा था कि नए शिक्षकों को भी नियुक्ति से पहले ये परीक्षा पास करनी होगी और शिक्षकों को अपने प्रमोशन के लिए भी टीईटी परीक्षा पास करनी होगी। ऐसे में यूपी में करीब 2 लाख टीचर्स के सामने जॉब जानें की खता मंडरा रहा है।

 

Tags: CM Yogi AdityanathGovernment TeacherSupreme CourtTETYogi Government
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Airfare Hearing: दिवाली-छठ पर आसमान छूते टिकट के दाम, सुप्रीम कोर्ट में एयरफेयर पर सुनवाई

Airfare Hearing: दिवाली-छठ पर आसमान छूते टिकट के दाम, सुप्रीम कोर्ट में एयरफेयर पर सुनवाई

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

अगर आपने कभी दिवाली, छठ या किसी जरूरी काम से अचानक फ्लाइट टिकट बुक की है, तो किराया देखकर झटका...

Supreme Court Government Job Qualification

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी में ज्यादा पढ़ाई भी बनेगी अयोग्यता, क्या है गरीब युवाओं के हक का मामला

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे करोड़ों युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट का एक अहम फैसला...

Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

by Kirtika Tyagi
अगस्त 22, 2026

Supreme Court Relief: निचली अदालतों में सिविल जज बनने की तैयारी कर रहे कानून छात्रों और युवा वकीलों के लिए...

UP Women Financial Assistance Scheme

Women Voters पर योगी सरकार का फोकस, चुनाव से पहले क्या बीजेपी लगा रही आधी आबादी पर पूरा दांव

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2026

Women-Centric Plans: उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार महिलाओं के लिए बड़े...

Supreme Court का सख्त रुख, किस महिला अधिकारी को स्थायी कमीशन ना देने पर तटरक्षक बल को लगाई फटकार

Supreme Court का सख्त रुख, किस महिला अधिकारी को स्थायी कमीशन ना देने पर तटरक्षक बल को लगाई फटकार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026

Court’s Stand: भारतीय तटरक्षक बल में लैंगिक समानता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। महिला अधिकारी प्रियंका...

Next Post
Vaishno Devi

कब शुरु हो रही माता वैष्णो देवी यात्रा? प्लान बनाने से पहलें पढ़ें ये पूरी खबर...

Bihar News

Bihar News : वो शहर जो बिहार में बनने वाले हैं रियल एस्टेट का हॉटस्पॉट, निवेश पा सकेंगे बेहतरीन रिटर्न

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In