शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

भैंस चोरी के शक में भीड़ की पिटाई से अधेड़ की मौत, भागते वक्त बिजली के पोल से टकराया

अलीगढ़ के सराय हरनारायण गांव में भैंस चोरी के शक पर भीड़ ने एक अधेड़ को बेरहमी से पीटा। भीड़ से छूटकर भागते समय वह बिजली के खंभे से टकराया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

by Mayank Yadav
सितम्बर 17, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Aligarh
Share on FacebookShare on Twitter

Aligarh buffalo theft: अलीगढ़ जिले में मंगलवार तड़के हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। मडराक थाना क्षेत्र के सराय हरनारायण गांव में भैंस चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक अधेड़ को पकड़कर जमकर पीट दिया। जान बचाने के लिए वह किसी तरह भीड़ से छूटकर भागा, लेकिन कुछ ही दूरी पर लगे बिजली के खंभे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और जांच पूरी होने के बाद कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

घटना का सिलसिलेवार विवरण

मिली जानकारी के अनुसार, सराय हरनारायण निवासी अंशुल पुत्र चंद्रपाल सिंह के घर से कुछ दूरी पर उनका पशु घेर बना हुआ है। रोजाना की तरह सोमवार रात अंशुल घर में सो रहे थे और पशु घेर में बंधे थे। मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पशुओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन जागे और घेर की ओर भागे। वहां उन्होंने कुछ युवकों को भैंस चोरी करने की कोशिश करते देखा और शोर मचा दिया।

RELATED NEWS

Aligarh

भाजपा नेता पर बरसीं चप्पलें! सड़क पर मारपीट के बाद थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, थाने में मां ने तानी चप्पल!

जनवरी 12, 2026
Aligarh

‘जीभ काट दूंगा!’ अखिलेश यादव को हिंदूवादी नेता मोहन चौहान की खुली धमकी, बयान हुआ वायरल

नवम्बर 7, 2025

ग्रामीणों की भीड़ और अधेड़ पर हमला

शोर सुनकर गांव वालों की भीड़ मौके पर जुट गई। चोरी के शक में बदमाश भाग निकले, लेकिन ग्रामीणों ने एक अधेड़ को पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। जान बचाने के प्रयास में वह भीड़ से छूटकर भागा, लेकिन हड़बड़ाहट में कुछ दूरी पर लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। गंभीर चोट लगने के बाद वह अचेत होकर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही Aligarh  पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। Aligarh  पुलिस ने आश्वस्त किया कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Indore Accident update: सीएम मोहन यादव ने दिए सख़्त निर्देश ,कई ज़िम्मेदार अफसर सस्पेंड, मृतकों के परिवारों को 4 लाख की सहायता

Tags: aligarh
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Aligarh

भाजपा नेता पर बरसीं चप्पलें! सड़क पर मारपीट के बाद थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, थाने में मां ने तानी चप्पल!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता गौरांग तिवारी और एक युवती के...

Aligarh

‘जीभ काट दूंगा!’ अखिलेश यादव को हिंदूवादी नेता मोहन चौहान की खुली धमकी, बयान हुआ वायरल

by Mayank Yadav
नवम्बर 7, 2025

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक विवादित बयान का मामला सामने आया है, जिसने सूबे की राजनीति...

Aligarh

Aligarh के 7000 करोड़ के हलाल मीट एक्सपोर्ट पर बवाल: वियतनाम, मिस्र सहित इन 10 देशों में होती है सप्लाई

by Mayank Yadav
अक्टूबर 24, 2025

Aligarh Halal Certification Meat Export: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हलाल सर्टिफिकेशन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी,...

अलीगढ़ में नई नवेली 12 दुल्हनों का हैरतअंगेज कारनामा, दूल्हों के साथ खेला कर लूट ले गई नकदी के साथ कीमती सोना

अलीगढ़ में नई नवेली 12 दुल्हनों का हैरतअंगेज कारनामा, दूल्हों के साथ खेला कर लूट ले गई नकदी के साथ कीमती सोना

by Vinod
अक्टूबर 13, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में लुटरी दुल्हनों ने हैरतअंगेज वारदात को अंजाम दे डाला। यहां के...

Aligarh

Aligarh-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा: कार-कैंटर की टक्कर में 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

by Mayank Yadav
सितम्बर 23, 2025

Aligarh accident: अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। अकराबाद थाना क्षेत्र में...

Next Post
E-Challan Cancellation, UP Transport Department, E-Challan Disposal, Old Challan Waiver, Vehicle Challan Relief, Court Pending Challan, Non-Tax Challan, Digital E-Challan Disposal, Uttar Pradesh RTO, Driver Relief Scheme, E-Challan Helpline 149

E-Challan कटने वाले ड्राइवरों के लिए बड़ी राहत, 2017 से 2021 तक के चालान होंगे रद्द

Bareilly

विश्वास का हनन: Bareilly में इमाम ने किया युवती से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर करता रहा शोषण

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist