बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Gold Price Update : सोने की बढ़त में आई गिरावट, जानें क्या है आज के भाव की ताज़ा अपडेट ?

आज देश में चांदी की कीमत 1,33,950 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि एक दिन पहले, यानी बुधवार को इसका मूल्य 1,34,990 रुपये प्रति किलोग्राम था। यह ध्यान देने योग्य है कि 24 कैरेट सोना आमतौर पर केवल निवेश के उद्देश्य से खरीदा जाता है।

by Gulshan
सितम्बर 25, 2025
in TOP NEWS
Gold Price Update
Share on FacebookShare on Twitter

Gold Price Update : देश में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही सोने की मांग तेज़ी से बढ़ी है, जिसका सीधा असर इसकी कीमतों पर भी दिख रहा है। सोने के दाम अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच चुके हैं और 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,14,000 रुपये के पार चला गया था। हालांकि, गुरुवार को इसमें थोड़ी नरमी देखने को मिली।

क्या कहती हैं आज की कीमतें ? 

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज देश में 24 कैरेट सोना 1,13,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा है। जबकि गुरुवार को इसकी कीमत 1,14,360 रुपये थी। यानी एक दिन में करीब 1,240 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

RELATED NEWS

Gold Price Update

लगातार घटती जा रही सोने की चमक, जानें 8 नवंबर को आपके शहर में गोल्ड के ताजा दाम…

नवम्बर 8, 2025
Gold Price Update

Gold Price Update : भारत में फिर बढ़ सकती है सोने की कीमत, आखिर चीन के किस फैसले से पड़ने वाला है असर ?

नवम्बर 3, 2025

क्यों बढ़ रही है सोने की कीमत?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका में ब्याज दरों में संभावित कटौती के संकेतों के चलते निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ा है। केडिया एडवाइजरी के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट अमित गुप्ता का कहना है कि अमेरिका के फेडरल रिज़र्व द्वारा भविष्य में दरों में कटौती की संभावना और गवर्नर स्टीफन मिरान की चेतावनियों ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है।

साथ ही, वैश्विक स्तर पर जारी भूराजनीतिक तनाव, आर्थिक अस्थिरता और शेयर बाजार की अनिश्चितता ने भी सोने को एक सुरक्षित निवेश विकल्प बना दिया है, जिससे इसकी मांग में और तेजी आई है।

देश के प्रमुख शहरों में आज का सोने का रेट 

  • दिल्ली: ₹1,12,720

  • मुंबई: ₹1,12,910

  • बेंगलुरु: ₹1,13,000

  • कोलकाता: ₹1,12,760

  • चेन्नई: ₹1,13,240 (देश में सबसे अधिक)

चांदी की कीमत में भी गिरावट

चांदी की बात करें तो आज देश में इसकी कीमत 1,33,950 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो कि एक दिन पहले 1,34,990 रुपये थी। यानी चांदी की दर में भी लगभग 1,040 रुपये की गिरावट आई है।

सोना क्यों है भारतीयों की पहली पसंद?

भारत में सोना सिर्फ एक निवेश नहीं बल्कि सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व भी रखता है। विवाह, त्योहार और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इसी वजह से इसकी मांग हमेशा बनी रहती है और कीमतें भी प्रभावित होती हैं।

यह भी पढ़ें : इस गांव में विराजमान हैं परेतिन माता, यहां भक्त…

इसके अलावा, जब महंगाई बढ़ती है या शेयर बाजार में अनिश्चितता होती है, तो निवेशक सोने को एक सुरक्षित विकल्प मानते हैं। यही कारण है कि यह अक्सर बेहतर रिटर्न देता है। गौरतलब है कि भारत सोने का बड़ा आयातक है। ऐसे में आयात शुल्क, जीएसटी और स्थानीय कर भी इसकी कीमतों को प्रभावित करते हैं।

Tags: gold price update
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Gold Price Update

लगातार घटती जा रही सोने की चमक, जानें 8 नवंबर को आपके शहर में गोल्ड के ताजा दाम…

by Gulshan
नवम्बर 8, 2025

Gold Price Update : सोने की कीमतों में शनिवार, 8 नवंबर 2025 को गिरावट देखने को मिली है। वैश्विक बाजार...

Gold Price Update

Gold Price Update : भारत में फिर बढ़ सकती है सोने की कीमत, आखिर चीन के किस फैसले से पड़ने वाला है असर ?

by Gulshan
नवम्बर 3, 2025

Gold Price Update : पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही थी,...

Gold Price Update

Gold Price Update : आने वाला है शादियों का सीजन, उससे पहले ही देखने को मिल रहा दामों में उतार चढ़ाव, जानें क्या कहते हैं आज के ताजा रेट ?

by Gulshan
अक्टूबर 29, 2025

Gold Price Update : घरेलू वायदा बाजार में बुधवार के कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी...

Gold Price Update

Gold Price Update : पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी गिरे सोने के भाव, जानें कहां पहुंचे 26 सितंबर के ताजा रेट ?

by Gulshan
सितम्बर 26, 2025

Gold Price Update : बीते कुछ दिनों में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था और यह...

Gold Price

Gold Price Update : चांदी महंगी हुई और घट गए सोने के दाम, जानें कैसा है मार्केट में आज के भाव का मिजाज़?

by Gulshan
सितम्बर 13, 2025

Gold Price Update : उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में...

Next Post
UPITS

UPITS 2025: पीएम मोदी और सीएम योगी ने दिखाई आर्थिक शक्ति और युवा सशक्तिकरण की राह

Agni-Prime Missile

पहली बार रेल लॉन्चर ने दिखाया अपना कमाल, किया 2000 KM की रेंज वाली अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist