मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Gold Price Update : भारत में फिर बढ़ सकती है सोने की कीमत, आखिर चीन के किस फैसले से पड़ने वाला है असर ?

चीनी सरकार ने सोने पर वैट प्रोत्साहन हटाने का फैसला किया है। इससे कीमतें बढ़ेंगी और सोना खरीदना महंगा हो जाएगा। यह नया नियम 1 नवंबर, 2025 से लागू होगा।

by Gulshan
नवम्बर 3, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Gold Price Update
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Gold Price Update

लगातार घटती जा रही सोने की चमक, जानें 8 नवंबर को आपके शहर में गोल्ड के ताजा दाम…

नवम्बर 8, 2025
Gold Price Update

Gold Price Update : आने वाला है शादियों का सीजन, उससे पहले ही देखने को मिल रहा दामों में उतार चढ़ाव, जानें क्या कहते हैं आज के ताजा रेट ?

अक्टूबर 29, 2025

Gold Price Update : पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही थी, लेकिन अब इनकी दरों में फिर से तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल, चीन सरकार ने सोने की खरीद पर दी जा रही टैक्स छूट को खत्म करने का फैसला किया है। चीन के वित्त मंत्रालय के अनुसार, 1 नवंबर से खुदरा विक्रेता शंघाई गोल्ड एक्सचेंज से खरीदे गए सोने की बिक्री पर वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) की छूट का लाभ नहीं उठा पाएंगे, चाहे वह सोना सीधे बेचा जाए या प्रोसेसिंग के बाद। इस निर्णय के बाद, चीन में सोने की कीमतों में लगभग 3 से 5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

क्यों लिया गया यह फैसला?

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब चीन की अर्थव्यवस्था दबाव में है, रियल एस्टेट सेक्टर सुस्ती झेल रहा है और आर्थिक विकास दर भी उम्मीद से कम है। सोने पर वैट छूट हटाने से सरकार के राजस्व में इजाफा होगा। हालांकि, इससे आम उपभोक्ताओं के लिए सोना खरीदना महंगा हो जाएगा।
चीन दुनिया का सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता है, इसलिए वहां की कीमतों में बढ़ोतरी का असर वैश्विक बाजार पर भी पड़ेगा। कीमतें बढ़ने से थोड़े समय के लिए सोने की मांग घट सकती है, जिससे ग्लोबल लेवल पर प्रेशर देखने को मिल सकता है।

क्या कहता है नया नियम ? 

नए नियमों के तहत, अगर निवेश के उद्देश्य से एक्सचेंज से सोना खरीदा जाता है और गोदाम से उसकी डिलीवरी ली जाती है, तो एक्सचेंज रिफंड जारी करेगा। लेकिन यदि वही सोना प्रोसेसिंग के बाद बार या सिक्कों के रूप में बेचा जाता है, तो उस पर वैट देना होगा और इस स्थिति में रिफंड नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें : दीप्ति शर्मा के डबल अटैक से साउथ अफ्रीका धराशाही, भारत के…

साथ ही, यदि कोई सदस्य निवेश के अलावा किसी अन्य उद्देश्य से सोना खरीदता है, तो वह 6 प्रतिशत वैट रिफंड का दावा कर सकता है। इसी तरह, यदि कोई ग्राहक सीधे एक्सचेंज से सोना खरीदता है, तो उस समय वैट नहीं लगेगा, लेकिन बिक्री के समय वैट का भुगतान अनिवार्य होगा।

भारत पर पड़ सकता है असर

हाल के महीनों में भारत में सोने की खरीद में तेजी देखी गई थी, जिससे इसकी कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं। हालांकि, बाद में मुनाफावसूली, वैश्विक तनाव में कमी और त्योहारी सीजन के बाद मांग घटने के कारण सोने की दरों में गिरावट आई। अब चीन के इस कदम से वैश्विक स्तर पर कीमतों में फिर से तेजी आ सकती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले का भारत के सोने के बाजार पर भी सीधा असर पड़ेगा, और यहां भी कीमतों में 3 से 5 प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिल सकता है।

Tags: gold price update
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

Gold Price Update

लगातार घटती जा रही सोने की चमक, जानें 8 नवंबर को आपके शहर में गोल्ड के ताजा दाम…

by Gulshan
नवम्बर 8, 2025

Gold Price Update : सोने की कीमतों में शनिवार, 8 नवंबर 2025 को गिरावट देखने को मिली है। वैश्विक बाजार...

Gold Price Update

Gold Price Update : आने वाला है शादियों का सीजन, उससे पहले ही देखने को मिल रहा दामों में उतार चढ़ाव, जानें क्या कहते हैं आज के ताजा रेट ?

by Gulshan
अक्टूबर 29, 2025

Gold Price Update : घरेलू वायदा बाजार में बुधवार के कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी...

Gold Price Update

Gold Price Update : पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी गिरे सोने के भाव, जानें कहां पहुंचे 26 सितंबर के ताजा रेट ?

by Gulshan
सितम्बर 26, 2025

Gold Price Update : बीते कुछ दिनों में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था और यह...

Gold Price Update

Gold Price Update : सोने की बढ़त में आई गिरावट, जानें क्या है आज के भाव की ताज़ा अपडेट ?

by Gulshan
सितम्बर 25, 2025

Gold Price Update : देश में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही सोने की मांग तेज़ी से बढ़ी है, जिसका...

Gold Price

Gold Price Update : चांदी महंगी हुई और घट गए सोने के दाम, जानें कैसा है मार्केट में आज के भाव का मिजाज़?

by Gulshan
सितम्बर 13, 2025

Gold Price Update : उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में...

Next Post
Women’s World Cup 2025

Women’s World Cup 2025 : दीप्ति शर्मा ने बनाए 200 से ज्यादा रन, 52 साल बाद ऑलराउंडर ने टीम को चौंकाकर ऐसे बनाया विश्व चैंपियन...

Road Accident

Road Accident:तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा,बस-डंपर की टक्कर में 17 लोगों की गई जान ,कई घायल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist