शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

अभिषेक ने रगड़ा तो कुलदीप ने नचाया, बांग्लादेश पर जीत के साथ 12वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत

अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव के चलते एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा करो-मरो वाला मुकाबला।

by Vinod
सितम्बर 25, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का अजेय अभियान जारी है। अभिषेक शर्मा की तूफानी अर्धशतकीय पारी के बाद चायइनामैन कुलदीप यादव ने फिरकी का जादू बिखेरा। सुपरफोर के एक अहम मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशिया कप के फाइनल का टिकट कटा लिया। फिलहाल टूर्नामेंट में भारत अजेय है। लीग मुकाबले जीतने के बाद सुपरफोर में भारतीय टीम का जलवा बरकरार है। अब सूर्या एंड कंपनी अपना आखिरी मुकाबला शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बृहपतिवार को करो-मरो वाला मुकाबला खेला जाएगा। जो टीम जीतेगी, वह भारत से फाइनल खेलेगी।

दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बुधवार को भारत और बांग्लादेश के बीच मैच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में सिर्फ 127 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। उनकेलिए सैफ हसन ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। वहीं, भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा अक्षर पटेल और तिलक वर्मा ने एक-एक सफलता हासिल की। इस जीत के साथ ही भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया है। भारत लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले भारतीय टीम वनडे एशिया कप के फाइनल में पहुंची थी और कप पर कब्जा किया था।

RELATED NEWS

T20 Record: अभिषेक शर्मा 30 गेंदों में शतक लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंचे, जानिए उनसे आगे कौन कौन

T20 Record: अभिषेक शर्मा 30 गेंदों में शतक लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंचे, जानिए उनसे आगे कौन कौन

सितम्बर 19, 2026
India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

सितम्बर 17, 2026

सुपरफोर के अहम मुकाबले में भारत की शुरूआत शानदार रही। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद भारत का बल्लेबाजी क्रम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। अभिषेक 37 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए और गिल 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या ने 29 गेंदों में 38 रन बनाएक वक्त लग रहा था कि भारतीय टीम आसानी से दो सौ का आंकड़ा पार कर लेगी। लेकिन अभिषेक शर्मा के रन आउट होने के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और 20 ओवर में 168 रन ही बना सकी।ए। बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन ने दो विकेट लिए जबकि तंजीह हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान और मोहम्मद सैफुद्दीन को एक-एक सफलता मिली।

टीम इंडिया युवा स्टार अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने एशिया कप में अब तक 5 पारियों में 49.60 की औसत और 206.66 के स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए हैं। खास बात यह है कि वह सिर्फ टॉप स्कोरर ही नहीं हैं बल्कि उनका स्ट्राइक रेट भी गजब का है। इसी बीच उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस रिकॉर्ड को बनाने के साथ ही रोहित शर्मा , युवराज सिंह और विराट कोहली को भी पछाड़ दिया। उन्होंने जो रिकॉर्ड अपने नाम किया है वह रिकॉर्ड है, एक मल्टी नेशनल टी20 टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का। इस लिस्ट में वह टॉप पर पहुंच गए हैं। सबसे ज्यादा छक्के रोहित शर्मा के नाम पर थे।

रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान 164 गेंदों का सामना किया था, जहां उनके नाम 15 छक्के दर्ज हैं। वहीं अभिषेक शर्मा ने 120 गेंदों का अब तक इस टूर्नामेंट में सामना किया है और उन्होंने 21 छक्के जड़ दिए हैं। अभी भी उनके पास एशिया कप 2025 में एक मैच बचा है। इस लिस्ट में युवराज सिंह तीसरे स्थान पर हैं। युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में 76 गेंदों का सामना किया था। जहां उन्होंने 12 छक्के जड़े। वहीं विराट कोहली चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने एशिया कप 2022 में 187 गेंदों पर 11 छक्के जड़े थे। एशिया कप में अभिषेक पुष्पा स्ट्राइल में नजर आए। फ्लावर के बजाए अभिषेक फायर की तरह दिखे। बल्ले से गेंदबाजों को रगड़ा तो वहीं मैदान पर जब गेंदबाज भिड़े तो उन्हें मुंह से तगड़ा जवाब दिया।

भारत की इस जीत में कुलदीप यादव की अहम भूमिका रही। इस स्पिन गेंदबाज ने दुबई के मैदान पर 3 विकेट अपने नाम किए। कुलदीप फिलहाल एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 5 मैचों में 8.08 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट लिए हैं। कुलदीप ने 2017 में अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। उन्होंने अब तक 45 मैच खेले हैं, जिसकी 44 पारियों में 13.18 की औसत के साथ कुल 81 विकेट लिए। इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 7 से कम की रही है। इस दौरान उन्होंने 2 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए हैं। कुलदीप इस प्रारूप में भारत की ओर से फिलहाल छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

Tags: Abhishek SharmaAsia Cup 2025India's victory over BangladeshKuldeep YadavT20 Asia Cup 2025Team India reaches final
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

T20 Record: अभिषेक शर्मा 30 गेंदों में शतक लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंचे, जानिए उनसे आगे कौन कौन

T20 Record: अभिषेक शर्मा 30 गेंदों में शतक लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंचे, जानिए उनसे आगे कौन कौन

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 19, 2026

भारत के अभिषेक शर्मा ने 17 सितंबर 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 30 गेंदों पर...

India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

भारत ने अफगानिस्तान के सामने तीसरे टी20 मुकाबले में 222 रन का लक्ष्य रखा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम...

T20 में सबसे तेज शतक, फिर मैदान पर ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप, अभिषेक शर्मा ने ऐसे मनाया जश्न; VIDEO वायरल

T20 में सबसे तेज शतक, फिर मैदान पर ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप, अभिषेक शर्मा ने ऐसे मनाया जश्न; VIDEO वायरल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला...

ICC Ranking: टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग कौन बना नंबर वन, अभिषेक शर्मा ने फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान

ICC Ranking: टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग कौन बना नंबर वन, अभिषेक शर्मा ने फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 16, 2026

आईसीसी की 16 सितंबर 2026 को जारी ताजा टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में इशान किशन ने अपना नंबर एक स्थान...

Historic Knock: 91 गेंदों में 233 रन! अभिषेक शर्मा का तूफान, 25 छक्कों से वनडे क्रिकेट में मचाया बवाल

Historic Knock: 91 गेंदों में 233 रन! अभिषेक शर्मा का तूफान, 25 छक्कों से वनडे क्रिकेट में मचाया बवाल

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Historic Knock : भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सभी...

Next Post
IND vs WI Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस समेत इन्हें नहीं मिला मौका, पडिक्कल-जगदीशन दिखाएंगे दमखम

IND vs WI Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस समेत इन्हें नहीं मिला मौका, पडिक्कल-जगदीशन दिखाएंगे दमखम

Bhanavi Singh

“प्रिय बेटे, मुझे मजबूरी में सच बताना पड़ा” – भानवी सिंह ने शिवराज के आरोपों पर किया भावुक खुलासा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In