बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Hair Spa at Home: घर पर करें बालों का स्पा मिनटों में कैसे पाएं मुलायम और रेशमी बाल

घर पर आसानी से बालों का DIY स्पा करें। नारियल, एलोवेरा और अलसी जैसी सामग्री से बनी क्रीम बालों को मुलायम, रेशमी और चमकदार बनाती है। गर्म तौलिया लगाने से असर और बढ़ जाता है।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

DIY Hair Spa at Home:आज की तेज-तर्रार लाइफ में बालों का ख्याल रखना आसान नहीं है। कई बार किसी इवेंट या पार्टी में जाना होता है, लेकिन बाल रूखे और उलझे दिखते हैं। पार्लर जाने का टाइम भी नहीं होता। ऐसे में घर पर आसान और प्रभावी हेयर स्पा करना सबसे बेहतर उपाय है। हम लाए हैं कुछ जादुई हैक्स, जिससे मिनटों में आप अपने बालों को मुलायम और रेशमी बना सकते हैं।

नारियल का दूध से हेयर स्पा

रूखे बालों में नमी और जान लाने के लिए नारियल का दूध एक परफेक्ट उपाय है। इसमें मौजूद फैटी एसिड बालों को गहराई से नमी देते हैं। आप बाजार से नारियल का दूध ले सकते हैं या नारियल के छिलकों का पेस्ट बना सकते हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

कैसे बनाएं:

नारियल के दूध में 1 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर, 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल और 1 बड़ा चम्मच अरंडी का तेल मिलाएं।

अच्छी तरह फेंटें और बालों में लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें।

इसके बाद शैम्पू करें। बाल होंगे मुलायम और चमकदार।

एलोवेरा क्रीम

एलोवेरा बालों की चमक वापस लाने में मदद करता है।

कैसे बनाएं:

2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल में 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल, 2 विटामिन ई कैप्सूल का अर्क और 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं।

यह होममेड हेयर क्रीम तैयार है।

शैम्पू करने के बाद आधे गीले बालों पर लगाएं।

45 मिनट से 1 घंटे बाद शैम्पू कर लें। बाल सिल्की और नरम बनेंगे।

अलसी और चावल की हेयर क्रीम

बालों की मजबूती और लंबाई के लिए अलसी और चावल का मिश्रण असरदार है।

कैसे बनाएं:

2 बड़े चम्मच अलसी और चावल को थोड़े पानी में उबालें। जब यह गाढ़ा हो जाए तो आंच कम कर दें।

मिश्रण को छान लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर पानी में घुला हुआ, 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल और 1 विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं।

अच्छी तरह फेंटें और बालों में लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें।

टिप्स

घर पर हेयर स्पा करते समय बालों को गर्म तौलिये से लपेटना न भूलें।

यह बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और लंबे, मजबूत, खूबसूरत बाल देने में मदद करता है।

Tags: diy hair spa at homehomemade hair spa remedies
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Heart Disease : युवाओं में हार्ट डिजीज की बढ़ती चिंता, क्यों 40 साल से कम उम्र के लोगों में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले

Heart Disease : युवाओं में हार्ट डिजीज की बढ़ती चिंता, क्यों 40 साल से कम उम्र के लोगों में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले

Asia Cup 2025: पाक खिलाड़ी को ‘गनफायर’ करना पड़ा महंगा, ICC ने फाइनल से ठीक पहले हारिस रऊफ को सुना दी सजा

Asia Cup 2025: पाक खिलाड़ी को ‘गनफायर’ करना पड़ा महंगा, ICC ने फाइनल से ठीक पहले हारिस रऊफ को सुना दी सजा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist