गुरूवार, अक्टूबर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि अगर पाकिस्तान नक्शे (भूगोल) पर रहना चाहता तो उसे राज्य प्रायोजित आतंकवाद को रोकना होगा।

by Vinod
अक्टूबर 3, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का मिजाज गर्म है। चाहे क्रिकेट का मैदान हो, य बॉलिवुड। जहां भी भारतीय को मौका मिलता है, वहीं वह पाकिस्तानियों को खुलेआम कनपुरिया स्ट्राइल में हौंक रहे हैं। कुछ ऐसा ही राजस्थान के अनूपगढ़ में भी देखने को मिला। यहां भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इस बार हम ऑपरेशन सिंदूर 1.0 जैसा संयम नहीं रखेंगे। इस बार (ऑपरेशन 2.0) हम कुछ ऐसा करेंगे, जिससे पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि वह नक्शे पर रहना चाहता है या नहीं। आर्मी चीफ ने कहा कि अगर पाकिस्तान नक्शे (भूगोल) पर रहना चाहता तो उसे राज्य प्रायोजित आतंकवाद को रोकना होगा।

दरअसल, राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में शुक्रवार को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी गरजे। जनरल द्विवेदी ने सैनिकों को संबोधित करते हुए यह स्पष्ट किया कि भारत अब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिखाए गए संयम को दोहराएगा नहीं। बल्कि अब आर-पार की जंग होगी। उन्होंने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि पड़ोसी मुल्क अपनी धरती से आतंकवाद को पालन-पोषण बंद करे। अगर वह ऐसा नहीं करता तो पाकिस्तान सोच ले, उसका नक्शा दुनिया से मिट जाएगा। इस बार भारतीय सेना रूकेंगी नहीं। सयंम भी नहीं दिखाएंगी। जनरल द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पूरी दुनिया को पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के सबूत दिए।

RELATED NEWS

Jitendra Mishra Ram Mandir Trust CEO

कारगिल के हीरो, Operation Sindoor में बड़ी भूमिका… कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?

सितम्बर 2, 2026
Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

अगस्त 24, 2026

जनरल द्विवेदी ने बताया कि यदि भारत ने ये सबूत उजागर नहीं किए होते, तो पाकिस्तान इन तथ्यों को छिपा लेता। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के भीतर नौ लक्ष्यों पर हमला किया, जिनमें से सात सेना ने और दो वायुसेना ने नष्ट किए। जनरल द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि भारत का उद्देश्य केवल आतंकियों को निशाना बनाना था, न कि आम पाकिस्तानी नागरिकों को नुकसान पहुंचाना। सेना प्रमुख ने सैनिकों से पूरी तरह तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि अब अपने आप को पूरी तरह तैयार रखें, यदि भगवान ने चाहा, तो मौका जल्द आएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत इस बार पहले जैसा संयम नहीं दिखाएगा और ऐसी कार्रवाई करेगा, जो पाकिस्तान को अपनी स्थिति पर विचार करने के लिए मजबूर कर दे।

सीमा के पास रहने वाले लोगों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में जनरल द्विवेदी ने कहा कि भारत इन लोगों को आम नागरिकों के बजाय सैनिकों के रूप में देखता है। उन्होंने कहा कि वे हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर युद्ध में खड़े हैं। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि आने वाला संघर्ष सिर्फ सेना का नहीं, बल्कि पूरे देश का है। उन्होंने 1965 और 1971 के युद्धों का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय भी आम नागरिकों ने सैनिकों का साथ दिया था। सेना प्रमुख ने सीमा पर रहने वाली जनता के उत्साह की सराहना की और कहा कि उनका जोश सैनिकों का मनोबल बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि वे आगे भी हमारे साथ खड़े रहें। मैं उनकी भावना के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।

जनरल द्विवेदी ने बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरी दुनिया ने भारत का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भारत ने केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, क्योंकि पाकिस्तान द्वारा आतंकियों को प्रायोजित किया जा रहा था। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारतीय सैनिकों को तैयार और स्टैंडबाय पर रहने का निर्देश देते हुए यह संकेत दिया कि उन्हें जल्द ही एक और मौका मिल सकता है। उन्होंने कहा कि कृपया पूरी तरह तैयार रहें. ईश्वर की कृपा से आपको बहुत जल्द एक और मौका मिलेगा।

 

Tags: Indian Army Chief General Upendra DwivediOperation SindoorPahalgam terror attackPAKISTAN
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Jitendra Mishra Ram Mandir Trust CEO

कारगिल के हीरो, Operation Sindoor में बड़ी भूमिका… कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Jitendra Mishra Ram Mandir Trust CEO:अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट ने अपने पहले CEO के नाम का ऐलान कर दिया...

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के खिलाफ पाकिस्तान के साथ खड़े नजर आए तुर्की की गतिविधियां एक बार फिर चर्चा...

Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Operation Sindoor: डिस्कवरी चैनल पर इन दिनों ‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से एक नई डॉक्यूमेंट्री दिखाई जा रही है। इसमें...

President Address: राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संबोधन, ऑपरेशन सिंदूर से अर्थव्यवस्था तक कहीं कौन कौन सी बड़ी बातें

President Address: राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संबोधन, ऑपरेशन सिंदूर से अर्थव्यवस्था तक कहीं कौन कौन सी बड़ी बातें

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

President Murmu Independence Day Address: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते...

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Iran War: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सऊदी अरब यात्रा ऐसे समय हुई...

Next Post
मुजफ्फरनगर में 1 लाख का इनामिया बदमाश एनकाउंटर में ढेर, एक से पिस्टल तो दूसरे हाथ से मेहताब चलाता था रिवाल्वर

मुजफ्फरनगर में 1 लाख का इनामिया बदमाश एनकाउंटर में ढेर, एक से पिस्टल तो दूसरे हाथ से मेहताब चलाता था रिवाल्वर

Gold Rate Today

Gold Rate Today : घटते नज़र आए सोने के रेट, चांदी की भी कम हुई कीमत, जानें क्या कहते हैं आज के ताजा रेट ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In