Saturday, October 4, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home धर्म

Sharad Purnima 2025 : कब है शरद पूर्णिमा जानिए इसकी सही तारीख और शुभ मुहूर्त,मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या करें खास उपाय

शरद पूर्णिमा 2025 का पर्व 6 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा, खीर अर्पण और चंद्र दर्शन का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस रात चंद्रकिरणों से अमृत बरसता है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
October 4, 2025
in धर्म
Sharad Purnima 2025
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sharad Purnima 2025 :हिन्दू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। यह पर्व हर वर्ष आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। वर्ष 2025 में शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर को पड़ेगी। पूर्णिमा तिथि 6 अक्टूबर दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से प्रारंभ होकर 7 अक्टूबर सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। ऐसे में शरद पूर्णिमा का पर्व 6 अक्टूबर की रात को मनाया जाएगा।

यह है शुभ मुहूर्त

शरद पूर्णिमा को कोजागर पूजा के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त 6 अक्टूबर की रात 11 बजकर 45 मिनट से लेकर 7 अक्टूबर पूर्वाह्न 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इस दिन चंद्रोदय शाम 5 बजकर 27 मिनट पर होगा।

RELATED POSTS

जगद्गुरु आर्यम जी महाराज Sharad Purnima

Sharad Purnima 2025: जगद्गुरु आर्यम जी महाराज ने बताई असली महिमा और रहस्य!

October 3, 2025
Jivitputrika Vrat 2025

Jitiya Vrat 2025:निःसंतान दंपतियों के लिए वरदान है जितिया व्रत,जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

September 10, 2025

शरद पूर्णिमा का महत्व

कहते हैं कि इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होकर धरती पर अमृत बरसाते हैं। पूर्णिमा की रात में चंद्रकिरणों से अमृत बूंदें झरती हैं, इसलिए इस दिन लोग खीर बनाकर रातभर चांदनी में रखते हैं और सुबह उसे प्रसाद रूप में ग्रहण करते हैं। माना जाता है कि यह खीर खाने से शरीर के रोग दोष समाप्त होते हैं और मन शांत होता है।

मां लक्ष्मी की आराधना

शरद पूर्णिमा को मां लक्ष्मी का जन्मदिन भी माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की विशेष पूजा करने और उनके मंत्र — ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ — का जाप करने से धन, सुख और समृद्धि प्राप्त होती है।

ऐसा माना जाता है कि इस रात मां लक्ष्मी सबसे प्रसन्न मुद्रा में होती हैं और जो भी भक्त सच्चे मन से उनकी आराधना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: Hindu FestivalsSharad Purnima
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

जगद्गुरु आर्यम जी महाराज Sharad Purnima

Sharad Purnima 2025: जगद्गुरु आर्यम जी महाराज ने बताई असली महिमा और रहस्य!

by Mayank Yadav
October 3, 2025
0

Sharad Purnima 2025: भारतीय संस्कृति में प्रत्येक पर्व और त्यौहार केवल धार्मिक या सामाजिक आयोजन नहीं हैं, बल्कि इनके पीछे...

Jivitputrika Vrat 2025

Jitiya Vrat 2025:निःसंतान दंपतियों के लिए वरदान है जितिया व्रत,जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

by SYED BUSHRA
September 10, 2025
0

Jitiya Vrat 2025 : हिंदू धर्म में पति, संतान और परिजनों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए अलग-अलग व्रत...

Pitru Paksha 2025: पितरों को प्रसन्न करने और श्राद्ध के सही फल पाने के लिए बरतें कौन सी सावधानियां

Pitru Paksha 2025: पितरों को प्रसन्न करने और श्राद्ध के सही फल पाने के लिए बरतें कौन सी सावधानियां

by SYED BUSHRA
August 30, 2025
0

Pitru Paksha 2025 Do’s and Don’ts: इस साल पितृपक्ष की शुरुआत 7 सितंबर 2025 से हो रही है। हिंदू धर्म...

kajari teej 2025 food restrictions fasting rules and significance for women

Kajari Teej 2025: कजरी तीज पर किन चीज़ों से करें परहेज़,वरना हो सकती है भारी मुसीबत

by SYED BUSHRA
August 11, 2025
0

Kajari Teej 2025: हरियाली तीज के बाद अब सुहागिन महिलाओं के बीच कजरी तीज की तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही...

Bhadrapad 2025 Hindu Festivals and Planetary Remedies

Bhadrapad 2025: त्योहारों का महीना और ग्रह दोषों से मुक्ति का समय जानिए इसके प्रमुख पर्व, तिथियां और उनका धार्मिक महत्व

by SYED BUSHRA
August 7, 2025
0

Bhadrapad 2025:जैसे ही सावन की पूर्णिमा आती है, हर भक्त का मन अगले पवित्र महीने की ओर मुड़ जाता है।...

Next Post
Ghaziabad News

Ghaziabad News : राजनगर एक्सटेंशन पर GDA की बड़ी कार्रवाई, शराब की दुकानें सील

Vrindavan Jeweller Dhairya Gupta Suicide Case

Vrandavan Suicide Case: क्यों व्यापारी ने वृंदावन में फांसी लगाकर दी जान,क्या है धैर्य गुप्ता का आत्महत्या मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version