Saturday, October 4, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home राष्ट्रीय

New Sugarcane Policy:कैसे छोटे,लघु और महिला किसान उठा सकेंगी इससे लाभ,क्या इससे यांत्रिक हार्वेस्टिंग और नई किस्मों को मिलेगा बढ़ावा

नई गन्ना नीति में छोटे, लघु, महिला और नए किसानों को प्राथमिकता दी गई है। यांत्रिक हार्वेस्टिंग और नई किस्म को बढ़ावा दिया गया। इससे किसानों को समय पर गन्ना आपूर्ति और उचित मूल्य मिलने में मदद मिलेगी।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
October 4, 2025
in राष्ट्रीय
New Sugarcane Policy 2025 benefits
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

New Sugarcane Policy Brings Relief to Farmers:नई गन्ना नीति के अनुसार, समिति में शामिल नए किसानों को पहली बार खास राहत दी गई है। अब उन्हें गन्ना आपूर्ति का लाभ उनकी चीनी मिल की औसत आपूर्ति या जिले की उत्पादकता के 70% तक मिलेगा। प्रदेश में हर साल करीब दो लाख नए किसान समिति में जुड़ते हैं और यह बदलाव सीधे तौर पर उनके लिए फायदेमंद साबित होगा।

छोटे और महिला किसानों के लिए विशेष प्रावधान

नीति में छोटे, लघु और महिला किसानों को प्राथमिकता दी गई है।

RELATED POSTS

Sugarcane farmers

Sugarcane farmers: ‘हर साल बढ़ाने का नहीं है वादा’ गन्ना किसानों को झटका… सरकार ने समर्थन मूल्य बढ़ाने से किया इंकार

November 27, 2024

UP Budget 2023: गन्ना किसानों की आय में हुई 34,656 रुपये प्रति हेक्टेयर की वृद्धि, सरकारी योजनाओं का मिल रहा है लाभ

February 22, 2023

छोटे किसान (81 क्विंटल सट्टा धारक): उन्हें पेड़ी गन्ने की पर्चियां 1 से 3 पक्ष और पौधा गन्ने की पर्चियां 7 से 9 पक्ष में दी जाएंगी। इस निर्णय से लगभग 13.12 लाख किसान लाभान्वित होंगे।

अति लघु किसान (36 क्विंटल या 4 पर्ची) और लघु महिला कृषक (81 क्विंटल या 9 पर्ची): इन्हें पेड़ी गन्ने की पर्चियां शुरुआती पक्षों में पूरी तरह मिलेगी। इससे करीब 3.75 लाख अति लघु किसान और 6268 महिला कृषक सीधे लाभान्वित होंगे।

तकनीकी बढ़ावा और यांत्रिक हार्वेस्टिंग

पहली बार नई नीति में यांत्रिक हार्वेस्टिंग को बढ़ावा दिया गया है। जो किसान इस सुविधा का इस्तेमाल करेंगे, उन्हें पारिवारिक कैलेंडर की सुविधा मिलेगी। इससे मजदूरों की कमी की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। इसके अलावा, 2024-25 में गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों का कोटा उनकी औसत आपूर्ति या उस वर्ष की आपूर्ति (जो अधिक होगी) के आधार पर तय किया जाएगा।

नई किस्म को.15023 को बढ़ावा

गन्ना शोध परिषद द्वारा विकसित नई किस्म को.15023 को अगेती संवर्ग में रखा गया है। इसकी शीघ्र परिपक्वता और उच्च रिकवरी दर को ध्यान में रखते हुए पेड़ी गन्ने की पर्चियां 1 से 2 पक्ष और पौधा गन्ने की पर्चियां 7 से 8 पक्ष में दी जाएंगी। इस फैसले से लगभग 3.66 लाख किसान सीधे लाभान्वित होंगे।

बड़े किसानों और नए सदस्यों को लाभ

नए किसानों की पर्चियां पेड़ी या शरदकालीन पौधे के आधार पर 5वें से 12वें पक्ष में लगाई जाएंगी। इससे लगभग 1 लाख किसान लाभान्वित होंगे। बड़े किसानों (2500 क्विंटल या उससे अधिक सट्टा धारक) को एक कॉलम में अधिकतम 8 पर्चियों का लाभ मिलेगा।

उद्देश्य और लाभ

सरकार का उद्देश्य यह है कि समय पर चीनी मिलों को पर्याप्त गन्ना उपलब्ध हो और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य आसानी से और समय पर मिल सके। नई गन्ना नीति से छोटे, लघु और महिला किसानों को सीधे लाभ मिलेगा और गन्ना उद्योग में उत्पादन और आपूर्ति में सुधार आएगा।

Tags: Agriculture Policysugarcane farmers
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Sugarcane farmers

Sugarcane farmers: ‘हर साल बढ़ाने का नहीं है वादा’ गन्ना किसानों को झटका… सरकार ने समर्थन मूल्य बढ़ाने से किया इंकार

by Mayank Yadav
November 27, 2024
0

UP Govt on Sugarcane farmers: उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों को बड़ा झटका लगा है। योगी सरकार के कृषि मंत्री...

UP Budget 2023: गन्ना किसानों की आय में हुई 34,656 रुपये प्रति हेक्टेयर की वृद्धि, सरकारी योजनाओं का मिल रहा है लाभ

by Anu Kadyan
February 22, 2023
0

यूपी के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना अपने बजट भाषण के दौरान किसानों पर भी खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार...

Sugarcane Farmers: गन्ना किसानों को CM योगी की सौगात, वितरित किेए शेयर सर्टिफिकेट, बोले- किसानों की खुशहाली हमारा लक्ष्य

by Web Desk
July 11, 2022
0

Sugarcane Farmers: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 50.10 लाख गन्ना...

Next Post
‘दबदबे’ वाले ब्रजभूषण शरण सिंह ने कर दी ‘दबदबे’ वाली बात, युवाओं से बोले, ‘पढ़ने-लिखने की कोई जरुरत नहीं’

‘दबदबे’ वाले ब्रजभूषण शरण सिंह ने कर दी ‘दबदबे’ वाली बात, युवाओं से बोले, ‘पढ़ने-लिखने की कोई जरुरत नहीं’

Real time cheque settlement banking update

New Cheque Settlement System: चेक सेटलमेंट में बड़ा बदलाव चेक होगा फटाफट कैश,क्या यह पेमेंट को बनाएगा तेज और ज्यादा सुरक्षित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version