शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘दबदबे’ वाले ब्रजभूषण शरण सिंह ने कर दी ‘दबदबे’ वाली बात, युवाओं से बोले, ‘पढ़ने-लिखने की कोई जरुरत नहीं’

छिबरामऊ में पारंपरिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम में बृजभूषण शरण सिंह शामिल होने के लिए पहुंचे थे, इस मौके पर उन्होंने विस्फोटक बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा।

by Vinod
अक्टूबर 4, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क।  यूपी के दबदबे वाले नेता जी अक्सर युवाओं से मिलने के लिए पहुंच जाते हैं। अपनी लग्जरी कार से उतरकर सीधे चारपाई पर बैठकर चौपाल सजाते हैं। देश की युवा पीढ़ी को पहलवानी से लेकर राजनीति का ज्ञान कराते हैं। अपनी चौपाल में वह दबदबे का अक्सर जिक्र करते हैं। वह खुलकर बोलते हैं। पार्टी लाइन से हटकर भी बात करते हैं। कईबार वह डंके की चोट पर अखिलेश यादव को अपना छोटा भाई भी बता चुके हैं। मुलायम सिंह यादव के पक्ष में अक्सर कसीदे भी पढ़ते रहते हैं। सीएम योगी से भी दो-दो हाथ करने से पीछे नहीं हटते। बिना बुलाए वह बीजेपी के किसी भी नेता से नहीं मिलते। अब दबदबे वाले नेता जी यानि ब्रजभूषण शरण सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह राजनीति के बजाए पढ़ाई-लिखाई को लेकर युवाओं को ज्ञान देते हुए दिख रहे हैं।

बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कन्नौज जनपद के छिबरामऊ पहुंचे। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पढ़ने-लिखने की कोई जरुरत नहीं है, क्यूंकि नौकरियों में सब कुछ आउटसोर्सिंग हो गया है। पूर्व सांसद अपनी लग्जरी लाइफ दिखाते हुए बोले मैं किराए के हेलिकॉप्टर से नहीं, अपने ख़रीदे हुए हेलिकॉप्टर से आया हूं। उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए सफल लोगों के साथ रहो। मैंने एबीसीडी ज्यादा नहीं पढ़ी, लेकिन रईसी में किसी से कम नहीं। ज्ञान में भी हम अव्वल हैं। खुद के पैरों में खड़े हुए। पैसा कमाया। राजनीति में आए तो जनसेवा कर रहे हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने मौजूदा बेरोजगारी पर तंज कसते हुए कहा कि पढ़ाई-लिखाई करके क्या करोगे। आजकल नौकरियां आउटसोर्सिंग पर चल रही हैं, कुछ नहीं बचेगा।

RELATED NEWS

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

जुलाई 20, 2026
Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026

ब्रजभूषण शरण सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपनी संपत्ति का खुलासा करते हुए दावा किया कि वे किराए के वाहनों पर निर्भर नहीं हैं। बोले मैं अपने स्वामित्व वाले हेलीकॉप्टर से आया हूं। राजनीति या किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए सफल लोगों के साथ रहना जरूरी है। बृजभूषण शरण सिंह का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लोग अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर्स ने एक्स पर लिखा कि दबदबे वाले नेता जी खुद पढ़े लिखे हैं। बेटे भी विदेश से पढ़ लिखकर आए हैं। लेकिन वह युवाओं को पढ़ाई नहीं करने का ज्ञान दे रहे हैं। गजब है नेता जी का दबदबे वाली बात। हमें तो हजम नहीं हुई।

अब हम आपको बृजभूषण शरण सिंह के बारे में बताते हैं। बृजभूषण शरण सिंह गोंडा और पूर्वी उत्तर बाहुबली नेता के रूप में जाने जाते हैं। वे छह बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं, जिसमें पांच बार भाजपा से और एक बार समाजवादी पार्टी से। बृजभूषण सिंह का राजनीतिक सफर 1980 के दशक में छात्र राजनीति से शुरू हुआ, जब वे अयोध्या में सकेत पीजी कॉलेज में पढ़ते थे। वे कांग्रेस यूथ विंग से जुड़े, लेकिन राम मंदिर आंदोलन के दौरान लालकृष्ण आडवाणी के साथ सक्रिय होकर 1991 में गोंडा से पहली बार बीजेपी टिकट पर सांसद बने। वे कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष भी रहे, लेकिन एक आरोप के चलते रहे विवादों में रहे। 2024 में पार्टी ने उनके बेटे को टिकट दिया जो वर्तमान सांसद है।

Tags: BJPBrajbhushan Sharan SinghSamajwadi Partystatement of Brajbhushan Sharan SinghUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Jawahar Bhawan Fire: राजधानी लखनऊ के प्रमुख प्रशासनिक भवनों में शामिल जवाहर भवन में सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे अचानक...

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Kaushambi School Teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,...

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Varanasi GST Bribery Case: वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग की...

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

UP Weather Update: पिछले छह दिनों से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।...

Kanpur Suicide Case

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में पॉलीटेक्निक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गीता नगर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया,...

Next Post
Real time cheque settlement banking update

New Cheque Settlement System: चेक सेटलमेंट में बड़ा बदलाव चेक होगा फटाफट कैश,क्या यह पेमेंट को बनाएगा तेज और ज्यादा सुरक्षित

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Engagement

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने की सगाई, जानें दोनों के रिश्ते की कैसे हुई शुरुआत ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist