शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP News: कौन है शबनम, जिसके साथ दो पतियों ने मनाई सुहागरात, फिर एक शौहर ने चेहरे पर उड़ेल दिया तेजाब

उत्तर प्रदेशके सहारनपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां विवाहिता को उसके पति ने बेरहमी से पीटा फिर नहर के किनारे छोड़कर भाग गया।

by Vinod
अक्टूबर 5, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेशके सहारनपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां विवाहिता को उसके पति ने बेरहमी से पीटा फिर नहर के किनारे छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेसुध हालत में पड़ी महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। होश में आने के बाद महिला ने बताया कि उसकी पहली शादी सहारनपुर में हुई थी। पति अक्सर उसे पीटता और शराब के नशे में शारीरिक संबंध बनाता। एक दिन जब उसने विरोध किया तो पति ने उसके चेहरे पर तेजाब डालकर जला दिया। इतना ही नहीं उसने उसे तलाक भी दे दिया।

पहले पति के तलाक देने के बाद महिला ने दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी के बाद महिला कलियर में अपने पति के साथ रह रही थी। लेकिन उसका दूसरा पति भी उसे प्रताड़ित करने लगा। पति ने पत्नी का पीटा और नहर के किनारे फेंककर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने महिला को सड़क किनारे बेशुद हालात में पाया और मामले में महिला से पूछताछ की। दरअसल, रविवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत गश्त कर रही टीम को सड़क किनारे एक महिला बेसुध हालत में मिल।. महिला पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए उसे पानी पिलाया और होश में लाकर बातचीत की। पहले तो वो जोर जोर से रोने लगी। वहीं कुछ देर जब महिला ने अपनी कहानी बताई तो हर कोई हैरान रह गया।

RELATED NEWS

Farrukhabad Roadways Bus Accident

Bus Accident: एटा में हुए भीषण सड़क हादसे में फर्रुखाबाद के तीन युवकों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम, कई अन्य घायल

जुलाई 3, 2026
Kasganj Plane Crash: तकनीकी खराबी से क्रैश हुआ ट्रेनिंग विमान, घायल महिला पायलट ने हाथ जोड़कर कहा- ‘प्लीज मेरा वीडियो मत बनाइए’

Kasganj Plane Crash: तकनीकी खराबी से क्रैश हुआ ट्रेनिंग विमान, घायल महिला पायलट ने हाथ जोड़कर कहा- ‘प्लीज मेरा वीडियो मत बनाइए’

जून 30, 2026

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका नाम शबनम है, वह जाकिर कॉलोनी, गली नंबर 14, मेरठ की रहने वाली है। उसकी शादी पहले नवाब, निवासी खाताखेड़ी थाना मंडी, सहारनपुर से हुई थी। लेकिन वैवाहिक जीवन नर्क साबित हुआ। नवाब ने किसी बात पर गुस्से में आकर उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया और फिर तलाक दे दिया। चेहरे पर जले हुए जख्म और दिल में दर्द लेकर शबनम ने दोबारा हिम्मत जुटाई. उसे लगा कि कोई तो ऐसा होगा जो उसका सहारा बनेगा, उसे अपनाएगा। उसने शमशेर नाम के व्यक्ति से कोर्ट मैरिज की और रुड़की के कलियर शरीफ में रहने लगी। लेकिन किस्मत ने यहां भी साथ नहीं दिया. कुछ दिनों तक तो दोनों के बीच सब ठीक रहा लेकिन बाद में शमशेर भी उसके साथ लड़ाई झगड़ा करने लगा।

एक दो दिन पहले शमशेर उसे लेकर सहारनपुर आया और नदी किनारे छोड़कर भाग गया। शबनम ने बताया कि वो मुझे यह कहकर लाया था कि घूमने चलेंगे। लेकिन नहर के पास पहुंचकर मुझे वहीं छोड़ दिया और वापस नहीं लौट गया। अब उसके पास न पैसे थे, न कोई ठिकाना। भूख-प्यास और मानसिक तनाव ने उसे इतना कमजोर कर दिया कि वह सड़क किनारे गिर पड़ी और बेहोश हो गई। थाना कुतुबशेर की महिला एंटी रोमियो टीम ने शबनम की आपबीती सुनकर मेरठ में उसके परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने न केवल उसकी मदद की, बल्कि 250 रुपए की आर्थिक सहायता देकर उसे ऑटो से रेलवे स्टेशन तक सुरक्षित पहुंचाया। टीम ने शबनम के परिजनों से संपर्क कर उन्हें भी स्थिति की जानकारी दी है।

 

Tags: Husband beats wifepours acid on hersaharanpur newsUttar Pradesh News
Share199Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Farrukhabad Roadways Bus Accident

Bus Accident: एटा में हुए भीषण सड़क हादसे में फर्रुखाबाद के तीन युवकों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम, कई अन्य घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Farrukhabad Roadways Bus Accident: फर्रुखाबाद जिले के तीन परिवारों पर गुरुवार रात दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एटा जिले के...

Kasganj Plane Crash: तकनीकी खराबी से क्रैश हुआ ट्रेनिंग विमान, घायल महिला पायलट ने हाथ जोड़कर कहा- ‘प्लीज मेरा वीडियो मत बनाइए’

Kasganj Plane Crash: तकनीकी खराबी से क्रैश हुआ ट्रेनिंग विमान, घायल महिला पायलट ने हाथ जोड़कर कहा- ‘प्लीज मेरा वीडियो मत बनाइए’

by Kirtika Tyagi
जून 30, 2026

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सोमवार दोपहर एक ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान अलीगढ़ की धनीपुर हवाई...

Kaushambi Tanker Blast: भीषण आग और धमाकों के बीच टोल कर्मचारियों ने छत से कूदकर बचाई जान, चालक की दर्दनाक मौत

Kaushambi Tanker Blast: भीषण आग और धमाकों के बीच टोल कर्मचारियों ने छत से कूदकर बचाई जान, चालक की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
जून 27, 2026

Kaushambi Toll Plaza LPG Tanker Blast: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज इलाके में स्थित सिहोरी टोल प्लाजा पर...

Lucknow Fire Tragedy: “या तो धुएं में मर जाते, या कूदकर जान बचाते”, दूसरा रास्ता चुन बचे, आसिफ की दर्दनाक कहानी

Lucknow Fire Tragedy: “या तो धुएं में मर जाते, या कूदकर जान बचाते”, दूसरा रास्ता चुन बचे, आसिफ की दर्दनाक कहानी

by Kirtika Tyagi
जून 24, 2026

Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग ने 15 लोगों की जान...

Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ अग्निकांड के बाद निलंबित अधिकारी की CM Yogi खुली चिट्ठी, कार्रवाई पर उठाए सवाल

Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ अग्निकांड के बाद निलंबित अधिकारी की CM Yogi खुली चिट्ठी, कार्रवाई पर उठाए सवाल

by Kirtika Tyagi
जून 24, 2026

Lucknow Fire Tragedy Controversy: लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद निलंबित किए गए खाद्य सुरक्षा एवं...

Next Post
Toll Tax Update

टोल टैक्स को लेकर भारत सरकार ने लागू किया नया नियम, UPI से भुगतान करने पर नहीं लगेगा दोगुना टैक्स 

Election Commission of India

बिहार चुनाव में डिजिटल धमाका! कलर फोटो से वेब कास्टिंग तक ECI की नई पहल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist