मंगलवार, सितम्बर 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

मुजफ्फरनगर के शांतिनगर में पारिवारिक विवाद के बाद 50 वर्षीय जितेंद्र शर्मा और उनकी 80 वर्षीय मां सुशीला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार किया है।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026
in उत्तर प्रदेश
1. Muzaffarnagar Mother Son Death
Share on FacebookShare on Twitter

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटे की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर मोहल्ले में सोमवार को 50 वर्षीय जितेंद्र शर्मा ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। बेटे को जहरीला पदार्थ खाते देखकर उसकी 80 वर्षीय मां सुशीला ने भी वही पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मौसी से पैसे मांगने पर विवाद

पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र शर्मा सोमवार को अपनी मौसी से पैसे मांग रहे थे। इसी बात को लेकर उनकी अपनी मां सुशीला से कहासुनी हो गई। मां ने बेटे को मौसी से पैसे मांगने पर डांट दिया। विवाद के बाद जितेंद्र ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।

RELATED NEWS

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

सितम्बर 12, 2026
Gonda Crocodile Attack

Crocodile Attack: गोंडा में पानी में घात लगाए मगरमच्छ ने दबोचे दोनों पैर, भैंस की पूंछ बनी जिंदगी की डोर, बची जान

सितम्बर 9, 2026

बेटे को ऐसा करते देख बुजुर्ग मां ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

इलाज के दौरान मौत

अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी रही। उपचार के दौरान मां-बेटे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

नई मंडी कोतवाली के थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा के अनुसार, जितेंद्र शर्मा नशे के आदी थे। पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

20 साल से रह रह थे साथ

जितेंद्र शर्मा मूल रूप से शामली के रहने वाले थे और पिछले करीब 20 वर्षों से अपनी बुजुर्ग मां सुशीला के साथ मुजफ्फरनगर के शांतिनगर में रह रहे थे। जितेंद्र अविवाहित थे। मां-बेटे दोनों घर में साथ रहते थे।

घटना के समय शामली में परिवार और रिश्तेदार एक पारिवारिक समारोह में शामिल थे। वहां खुशियों का माहौल था, लेकिन मुजफ्फरनगर से मां-बेटे की मौत की खबर पहुंचते ही समारोह का माहौल मातम में बदल गया।

खुशियां मातम में बदलीं

मौत की सूचना मिलते ही शामली में मौजूद परिजन मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। उनके पहुंचने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां और बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

पुलिस कार्रवाई से इनकार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। देर शाम पुलिस ने दोनों शवों के पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

पुलिस के अनुसार, परिजनों ने मामले में किसी तरह की पुलिस कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद आवश्यक लिखापढ़ी पूरी कर दोनों शव परिवार के सुपुर्द कर दिए गए।

Tags: Mother Son Deathmuzaffarnagar NewsUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Gonda Crocodile Attack

Crocodile Attack: गोंडा में पानी में घात लगाए मगरमच्छ ने दबोचे दोनों पैर, भैंस की पूंछ बनी जिंदगी की डोर, बची जान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Gonda Crocodile Attack:उत्तर प्रदेश के गोंडा में बाढ़ के पानी में मगरमच्छ ने 35 वर्षीय लाली यादव पर हमला कर...

Electric Shock, Rain Accident, Uttar Pradesh News

Rain Accident: सबमर्सिबल का स्टार्टर छूते ही छह साल के बच्चे की मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार में पसरा मातम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Six Year Old Electric Shock Death:उत्तर प्रदेश के कोतवाली क्षेत्र के टीकैत गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो...

Barabanki police station childbirth

Barabanki News: समझौते की बातचीत के बीच गुंजी किलकारी, गर्भवती ने थाने में दिया बच्चे को जन्म

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Barabanki News:बाराबंकी के सुबेहा थाने में रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए पंचायत चल रही थी।...

Lakhimpur Kheri car accident

Lakhimpur Kheri Accident: ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार, बनी आग का गोला, जिंदा जले तीन दोस्त

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

 Lakhimpur Kheri car accident:उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर...

Next Post
School Bus Safety: स्कूल बसों को लेकर परिवहन विभाग सख्त, इन नियमों का पालन नहीं किया तो होगी कार्रवाई

School Bus Safety: स्कूल बसों को लेकर परिवहन विभाग सख्त, इन नियमों का पालन नहीं किया तो होगी कार्रवाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In