शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Uttar Pradesh news:दलित युवक की पीट-पीटकर हुई हत्या से UP में गरमाई राजनीति,भीड़ ने चोर समझकर उतारा था मौत के घाट

रायबरेली के ऊंचाहार इलाके में मानसिक रूप से कमजोर दलित युवक को चोरी के शक में भीड़ ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। कांग्रेस ने घटना पर योगी सरकार को घेरा और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 8, 2025
in उत्तर प्रदेश
Dalit Youth Beaten to Death
Share on FacebookShare on Twitter

Dalit Youth Beaten to Death: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र में 1 अक्टूबर की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। फतेहपुर निवासी दलित युवक हरिओम मानसिक रूप से अस्वस्थ था और अपनी ससुराल रायबरेली जा रहा था। रास्ते में डांडेपुर गांव के कुछ लोगों ने उसे चोर समझ लिया। लोगों ने बिना कुछ जाने उसे पकड़ लिया और बेल्ट व डंडों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

भीड़ ने इतनी बेरहमी दिखाई कि हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर उसका शव वहीं छोड़कर फरार हो गए। अगले दिन यानी 2 अक्टूबर की सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक के पास ईश्वरदासपुर हॉल्ट से करीब 20 मीटर दूर मिला।

RELATED NEWS

Budaun Crime: मारपीट के दौरान लगी चोट से 14 साल की शिवानी की मौत, परिवार को बचाने पहुंची थी मासूम

Budaun Crime: मारपीट के दौरान लगी चोट से 14 साल की शिवानी की मौत, परिवार को बचाने पहुंची थी मासूम

सितम्बर 11, 2026
Girls Harassment: मेरठ में छात्रा से छेड़छाड़, युवक ने रास्ते में रोका नंबर मांगा ,  विरोध पर दी धमकी, लोगों ने पकड़कर पीटा

Girls Harassment: मेरठ में छात्रा से छेड़छाड़, युवक ने रास्ते में रोका नंबर मांगा , विरोध पर दी धमकी, लोगों ने पकड़कर पीटा

सितम्बर 4, 2026

कांग्रेस का आरोप “यहां सब बाबा वाले हैं”

इस घटना ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। कांग्रेस ने इसे योगी सरकार की नाकामी बताया। पार्टी का आरोप है कि जब हरिओम ने पिटाई के दौरान राहुल गांधी का नाम लिया, तो भीड़ और उग्र हो गई और कहने लगी “यहां सब बाबा वाले हैं।”

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और सांसद इमरान मसूद ने राज्य सरकार पर अपराधियों को खुली छूट देने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने भी पीड़ित परिवार से फोन पर बात कर संवेदना जताई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह घटना जातिगत न होकर चोरी के शक में हुई थी।

एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन

इस हत्या के विरोध में लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर और माथे पर काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने एनएसयूआई के कई सदस्यों को हिरासत में लेकर पास के एक गार्डन में भेज दिया।

“वह मुझसे मिलने आ रहा था…” पत्नी की व्यथा

हरिओम की पत्नी पिंकी ने बताया कि उनकी शादी 14 साल पहले हुई थी और उनकी एक बेटी भी है। उनका पति मानसिक रूप से कमजोर था और इलाज चल रहा था। पिंकी तीन साल से अपने मायके में रह रही थीं। वह रोते हुए बोलीं, “वह मुझसे मिलने ही आ रहा था, लेकिन उसे नहीं पता था कि यह उसकी आखिरी रात होगी।” हरिओम के पिता गंगादीन ने भी बताया कि उनका बेटा किसी को नुकसान नहीं पहुंचा सकता था। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था और भीख मांगकर गुजारा करता था।

पुलिस की भूमिका पर सवाल

गांववालों के मुताबिक, युवक को पूरी रात पीटा गया, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। अब पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है। क्या हमारे समाज में भीड़ न्याय से ऊपर हो चुकी है?

Tags: Dalit Violenceup crime
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Budaun Crime: मारपीट के दौरान लगी चोट से 14 साल की शिवानी की मौत, परिवार को बचाने पहुंची थी मासूम

Budaun Crime: मारपीट के दौरान लगी चोट से 14 साल की शिवानी की मौत, परिवार को बचाने पहुंची थी मासूम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

Budaun Crime: बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के बन्नी ढकपुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद बेहद गंभीर...

Girls Harassment: मेरठ में छात्रा से छेड़छाड़, युवक ने रास्ते में रोका नंबर मांगा ,  विरोध पर दी धमकी, लोगों ने पकड़कर पीटा

Girls Harassment: मेरठ में छात्रा से छेड़छाड़, युवक ने रास्ते में रोका नंबर मांगा , विरोध पर दी धमकी, लोगों ने पकड़कर पीटा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

मेरठ में कॉलेज जा रही एक छात्रा को रास्ते में एक युवक ने रोक लिया। आरोप है कि युवक ने...

Sitapur Child Case: टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल के बच्चे को ले जाने का आरोप, महिला हिरासत में, जांच शुरू

Sitapur Child Case: टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल के बच्चे को ले जाने का आरोप, महिला हिरासत में, जांच शुरू

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Sitapur Child Case: सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के नारायण नगर मोहल्ले में मंगलवार रात एक बच्चे को कथित तौर पर...

Varanasi Murder: 16 दिन से लापता युवक की क्या दोस्तों ने की थी हत्या,  गोबर में दबाया शव बरामद, परिवार में छाया मातम

Varanasi Murder: 16 दिन से लापता युवक की क्या दोस्तों ने की थी हत्या, गोबर में दबाया शव बरामद, परिवार में छाया मातम

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Varanasi Murder Case: वाराणसी में 16 दिन से लापता एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस...

Lucknow Triple Murder Case

Lucknow Triple Murder: CCTV फुटेज ने पुलिसया थ्योरी पर उठाए सवाल, मानस के पास मिले 3 अवैध हथियार, स्रोत की जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2026

Investigation Takes New Turn: लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में आईसीआईसीआई बैंक अधिकारी दिव्या मिश्रा, उनकी ननद तुलिका बाजपेयी और...

Next Post
UPI Biometric Payment Feature

UPI payment में हुआ कौन सा बड़ा बदलाव,डिजिटल इंडिया की ओर बढ़े कदम,सुरक्षा,गति और सहजता तीनों मिलेंगी एक साथ

Gold Rate Today

Gold Rate Today : दिनों दिन बढ़ रही सोने की कीमत, रिकॉर्ड लवल पर पहुंचा सोना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In