बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

पृथ्वी शॉ ने सरफराज के भाई मुशीर पर बल्ले से किया हमला, सोशल मीडिया पर पिटाई का वायरल हो रहा वीडियो

Prithvi Shaw Tried to Hit Musheer Khan : महाराष्ट्र के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने मुंबई के खिलाफ अभ्यास मैच में 181 रनों की पारी खेलीण् वहीं जब पृथ्वी आउट हुए तो उसके बाद उन्होंने अपना आपा खो दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

by Vinod
अक्टूबर 8, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क।  Prithvi Shaw Tried to Hit Musheer Khan महज 19 साल की उम्र में प्रथ्वी शॉ को टीम इंडिया में एंट्री मिल गई। अपने पहल ही टेस्ट मैच में शतक जड़कर शॉ ने सनसनी मचा दी थी। प्रथ्वी को भविष्य का सचिन तेंदुलकर को बताया जानें लगा था। शॉ का बल्ला हर मैच में रन उगला। क्रिकेटर का क्रेज बढ़ा तो अंदर टशन भी आनी शुरू हो गई। मैदान के अंदर भौकाल दिखाने वाले बैटर मैदान के बाहर बाहुबली बन सुर्खियां बटोरने लगा और यहीं से उसके बुरे दिनों की शुरूआत हो गई। भारतीय टीम से बेदखल कर दिया गया। आईपीएल में किसी ने बोली नहीं लगाई। फिर से क्रिकेट का सम्राट बनने के लिए पृथ्वी शॉ ने रणजी टीम बदल ली और महाराष्ट्र की टीम में अपना नाम लिखवा लिया। रणजी से पहले तीन दिवसीय मैच में प्रथ्वी शॉ ने बल्ले से जमकर गदर काटा, लेकिन एक हरकत ने फिर से उन्हें विलेन बला दिया।

रणजी ट्रॉफी से पहले महाराष्ट्र और मुंबई एक तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेल रहे हैं। इस मुकाबले में पृथ्वी शॉ आउट होने से पहले शानदार शतक लगाया। शॉ ने इस मुकाबले में पहले 141 गेंदों में शतक लगाया। इसके बाद उन्होंने बाद तेजी से रन बटोरने शुरू किए। उन्होंने पहले विकेट के लिए सलामी जोड़ीदार अर्शिन कुलकर्णी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 305 रनों की साझेदारी की। पृथ्वी शॉ आखिरी में 181 रन बनाकर आउट हुए। सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर ने उनको अपना शिकार बनाया। लेकिन फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिससे वह एक बार फिर मुश्किल में फंस सकते हैं। पृथ्वी शॉ ने फाइनल लेग पर अपना कैच थमाया। लेकिन पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने अपना आपा खो दिया। पृथ्वी शॉ को मुशीर को बल्ले से मारते देखा गया। इसके बाद खिलाड़ी और अंपायर ने बीच-बचाव का प्रयास किया। अंत में अंपायर शॉ को मैदान से बाहर लेकर जाते दिखे। लेकिन शॉ का गुस्सा शांत नहीं हुआ। जाते-जाते भी वह मुंबई के एक अन्य खिलाड़ी से भिड़ गए।

RELATED NEWS

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026
UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

सितम्बर 1, 2026

शॉ की रंगबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें  देखा जा सकता है कि आउट होने के बाद शॉ ने मैदान पर अपना आपा खो दिया और उन्होंने मुशीर खान को बल्ले से मारने का प्रयास किया। ऐसे में अब लोग सोशल मीडिया पर प्रथ्वी शॉ को लेकर लिख रहे हैं। कमेंटबाजियों का दौर जारी है। लोग लिख रहे हैं कि प्रथ्वी शॉ को ऐसा नहीं करना चाहिए। रणजी के डॉन ब्रैडमैन यानि सरफराज खान के भाई मुनीर से नहीं भिड़ना चाहिए। बता दें, मुशीर टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सरफराज के छोटे भाई हैं। उन्हें भविष्य का खिलाड़ी भी कहा जाता है। मुनीर मुम्बई की टीम से रणजी मैच खेलते हैं। मुनीर बैटिंग के साथ बॉलिंग भी करते हैं। प्रथ्वी शॉ के साथ भिड़ंत पर मुशीर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। मुम्बई के एक खिलाड़ी ने जरूर मीडिया को बताया कि प्रथ्वी शॉ आउट होने के बाद आपा खो बैठे और बल्ला लेकर मुशीर की तरफ बढ़े। अगर अंपायर और अन्य खिलाड़ी बीच में नहीं आ जाते तो शाएद प्रथ्वी मुशीर को पीट देते।

अब हम आपको प्रथ्वी शॉ के बारे में बताते हैं। साल 2013 का था, जब पृथ्वी शॉ महज 14 साल के थे, उन्होंने मुंबई के आजाद मैदान पर हैरिस शील्ड मैच में 546 रन की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में पृथ्वी ने 85 चौके और 5 छक्के लगाए थे। यह वह समय था जब पृथ्वी शॉ की चर्चा शुरू हो गई थी। इस पारी कम दम पर पृथ्वी ने दुनिया को बताया था कि एक नया सुपरस्टार भारतीय क्रिकेट में कदम रखने वाला है। भारत के सबसे महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने एक सप्ताह पहले ही संन्यास लिया था और शॉ की तुलना इस पारी के बाद तुरंत ही इस महान क्रिकेटर से की जाने लगी थी। स्कूल क्रिकेट में इतनी बड़ी पारी खेलने के बाद पृथ्वी शॉ से उम्मीद बढ़ गई थी। घरेलू क्रिकेट में भी शॉ ने अच्छा परफॉर्मेंस किया था। तेंदुलकर की तरह उन्हें भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तेजी से जगह मिली और उन्होंने घरेलू रणजी और दुलीप ट्रॉफी में अपने पहले ही मैच में शतक जड़ दिया, जिससे दोनों के बीच तुलना और होने लगी। 2018 के अंत में, उन्हें वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल किया गया। शॉ ने सिर्फ़ 154 गेंदों पर 134 रन बनाए। वह मुश्किल से 19 साल के थे।

भारतीयों में सिर्फ़ तेंदुलकर ने ही कम उम्र में अपना पहला टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज थे। तेंदुलकर और विराट कोहली के योग्य उत्तराधिकारी के रूप में उभरे शॉ के सामने दुनिया उनके कदमों में थी। लेकिन उसके बाद से वह एक फिसलन भरी राह पर चल दिए। यही नहीं, शॉ कई सार्वजनिक घटनाओं में शामिल रहे हैं, जिनमें एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, सपना गिल के साथ 2023 का विवाद भी शामिल है, जिसके कारण पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इन घटनाओं के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में उनका परफॉर्मेंस निंरतर गिरता रहा। शॉ ने गलत फैसले लिए, शॉ ने ध्यान भटकने और गलत दोस्तों के कारण विचलित होने की बात स्वीकार की है, जिसके कारण उनकी प्राथमिकताओं और अनुशासन में बदलाव आया। 2025 की आईपीएल नीलामी में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला, जो उनके शुरुआती करियर की सफलता के बिल्कुल विपरीत था, जो उनके करियर के लिए सबसे बड़ी चौंकाने वाली घटना रही। शॉ ने 2025-26 के घरेलू सत्र के लिए महाराष्ट्र टीम में शामिल होने के लिए मुंबई क्रिकेट संघ छोड़ दिया, और एक क्रिकेटर के रूप में आगे बढ़ने का अपना लक्ष्य बताया।

 

Tags: Cricket NewsMaharashtra vs MumbaiMushir KhanPrithvi shawRanji Trophy Matchsarfaraz khan
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ICC Action: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई बहस...

Next Post
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, पानी से भरे गहरे खंदक में गिरी स्कार्पियो, डूबने से चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, पानी से भरे गहरे खंदक में गिरी स्कार्पियो, डूबने से चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

Dalit Youth Beaten to Death

Uttar Pradesh news:दलित युवक की पीट-पीटकर हुई हत्या से UP में गरमाई राजनीति,भीड़ ने चोर समझकर उतारा था मौत के घाट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In