Tuesday, May 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, पानी से भरे गहरे खंदक में गिरी स्कार्पियो, डूबने से चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सुबह के वक्त एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर बड़ौरी ओवरब्रिज के पास पानी से भरे गहरे खंदक में जा गिरी। जिससे चार लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

by Vinod
October 8, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सुबह के वक्त एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर बड़ौरी ओवरब्रिज के पास पानी से भरे गहरे खंदक में जा गिरी। जिससे चार लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक कार सवार शादी समारोह से लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के सब्जी मंडी खुल्दाबाद से नौ लोग कानपुर के मोतीझील स्थित वाल्मीकि आश्रम में आयोजित सामूहिक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार सुबह वापस लौटते समय बड़ौरी ओवरब्रिज के पास स्कार्पियो का टायर फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरे पानी भरे खंदक में जा घुसी। गाड़ी में पानी भर जाने के कारण चार लोगों की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांच लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

RELATED NEWS

No Content Available

पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के मृतकों में साहिल गुप्ता (26), शिवम साहू (28), रितेश सोनकर (28), और राहुल केसरवानी (25) शामिल हैं। वहीं, चालक राहुल कुमार, महेश, अमित, सुमित, नीरज समेत पांच को बचा लिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कार्पियो की स्पीड बहुत तेज थी। चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और वह सीधे गहरे खंदक में गिर गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जिससे पांच की जान बच गई। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों का जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। मृतकों के परिवारवाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। कुछ दिन पहले एक कार यहीं पर पलट गई थी। हालांकि कार सवार सभी लोग बच गए थे।

Tags: fatehpurFour people died in a road accident in FatehpurUttar Pradesh.
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

No Content Available
Next Post
Dalit Youth Beaten to Death

Uttar Pradesh news:दलित युवक की पीट-पीटकर हुई हत्या से UP में गरमाई राजनीति,भीड़ ने चोर समझकर उतारा था मौत के घाट

UPI Biometric Payment Feature

UPI payment में हुआ कौन सा बड़ा बदलाव,डिजिटल इंडिया की ओर बढ़े कदम,सुरक्षा,गति और सहजता तीनों मिलेंगी एक साथ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist