शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi News : दिल्ली वालों को मिला बेहतरीन दीवाली गिफ्ट! रेखा गुप्ता सरकार देगी 10 करोड़ का लोन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली में छोटे व्यवसायों, स्टार्टअप्स और रोजगार बढ़ाने के लिए उठाया गया यह कदम एक ऐतिहासिक पहल साबित होगा।

by Gulshan
अक्टूबर 9, 2025
in Latest News, दिल्ली
Delhi News
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi News :  दिल्ली सरकार ने राजधानी के सूक्ष्म, छोटे और लघु उद्यमियों को दीपावली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। अब उद्यमियों को अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए बैंक लोन लेने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। सरकार ने क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज (CGTMSE) के साथ साझेदारी को मंजूरी दे दी है। इस समझौते के तहत उद्यमियों को बिना किसी संपत्ति को गिरवी रखे 10 करोड़ रुपये तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे कारोबारियों को बिना जटिल प्रक्रियाओं के वित्तीय सहायता देना है, ताकि वे अपने व्यापार को विस्तार दे सकें। उन्होंने कहा कि इस कदम से जहां दिल्ली के लघु उद्योगों को मजबूती मिलेगी, वहीं शहर की अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

RELATED NEWS

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

सितम्बर 18, 2026
BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

सितम्बर 9, 2026

CM रेखा गुप्ता ने दी किस बात की गारंटी ? 

सीएम गुप्ता ने आगे बताया कि इस योजना में सरकार और सीजीटीएमएसई दोनों मिलकर लोन की गारंटी देंगे। यानी, यदि किसी कारणवश उधारकर्ता लोन वापस नहीं कर पाता है, तो बैंक को नुकसान नहीं होगा। इस भरोसे के चलते बैंक अब छोटे व्यापारियों को आत्मविश्वास के साथ कर्ज प्रदान कर सकेंगे। नई व्यवस्था के तहत लघु उद्योगों को 10 करोड़ रुपये तक के लोन पर 75% गारंटी सीजीटीएमएसई और 20% गारंटी दिल्ली सरकार देगी।

यह भी पढ़ें : ‘देवी-देवताओं को बदनाम न करें’! मायावती का ‘आई लव’…

यानी कुल 95% तक की सुरक्षा बैंक को प्राप्त होगी। वहीं सूक्ष्म उद्यमियों के लिए 5 लाख रुपये तक के लोन पर भी यही सुविधा लागू होगी। सरकार ने वित्त वर्ष 2025–26 के बजट में इस योजना के लिए 5 करोड़ रुपये का शुरुआती प्रावधान रखा है, जिसे बाद में 50 करोड़ रुपये तक बढ़ाने की योजना है। यह योजना निर्माण, सेवा, खुदरा व्यापार और शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों को कवर करेगी।

इस योजना से किसको पहुंचेगा लाभ ? 

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह योजना न केवल छोटे कारोबारियों को सशक्त बनाएगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। जब छोटे उद्योग आगे बढ़ेंगे, तो दिल्ली की अर्थव्यवस्था भी और अधिक मजबूत होगी।” गौरतलब है कि सीजीटीएमएसई की स्थापना वर्ष 2000 में केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) तथा भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के संयुक्त प्रयास से की गई थी। यह संस्था देशभर में छोटे व्यवसायियों को बिना किसी गारंटी या संपत्ति गिरवी रखे लोन दिलाने में मदद करती है। वर्तमान में देश के 276 बैंक और वित्तीय संस्थान इससे जुड़े हैं। वित्त वर्ष 2025 में ही संस्था ने 27 लाख से अधिक खातों को 3.05 लाख करोड़ रुपये की गारंटी प्रदान की है।

Tags: delhi news
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Delhi Pink Ticket Free Bus Travel: दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के मामले में एक बार फिर राहत...

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Delhi Security: BRICS सम्मेलन से पहले दिल्ली की प्रमुख सड़कों और फुटपाथों को व्यवस्थित करने का काम चल रहा है।...

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse

सत्य निकेतन पीजी हादसा: सपने लेकर दिल्ली आए थे छात्र, मलबे में दफन हो गईं परिवारों की उम्मीदें

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को पांच मंजिला पीजी इमारत अचानक ढहने से...

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

 Delhi Satya Niketan PG collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पांच मंजिला छात्र पीजी की इमारत अचानक ढह गई।...

Delhi Building Collapse:  सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला इमारत...

Next Post
Bihar

रील्स का पर्दा, सियासत का मंच: बिहार 2025 में कलाकारों का उदय और ग्रासरूट्स का दर्द

कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In