लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बृहस्पतिवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां एक घर पर भीषण धमाका हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ब्लास्ट की आवाए कई किमी दूर तक सुनाई दी। कई बाइक सवा में उछल कर दूर जा रही। इस दौरान पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सीएम योगी आदित्ययनाथ ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंची पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
अयोध्या जनपद की नगर पंचायत भदरसा-भरतकुंड के महाराणा प्रताप वार्ड के पगलाभारी गांव में बृहस्पतिवार शाम 7.30 बजे के करीब धमाके की आवाज के साथ एक मकान गिर गया। रामकुमार गुप्त उर्फ पारसनाथ गांव के बाहर मकान बनवाकर रहते थे। उनके मकान में चक्की का भी संचालन होता था। शाम को अचानक ब्लास्ट से पूरा घर मिट्टी में मिल गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सीओ अयोध्या भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू करते हुए मलबे में दबे पांच लोगों को निकालकर जिला अस्पताल भेजवाया। इनमें गृह स्वामी रामकुमार, उनकी बेटी ईशा व पुत्र यश के साथ दो अन्य शामिल है। जिला अस्पताल लाए गए लोगों में से चार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि एक बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ा। डॉक्टरों ने पांच मौतों की पुष्टि की है। मृतकों में राम कुमार गुप्त पुत्र गुरु प्रसाद, ईशा पुत्री राम कुमार गुप्त (10), लव पुत्र राम कुमार गुप्त (7), यश पुत्र रामकुमार गुप्त (5) और राम सजीवन निवासी जीवपुर शामिल हैं। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पटाखे या सिलेंडर ब्लास्ट से हादसा होने की आशंका है। घटनास्थल पर ईंधन गैस की बदबू भी आ रही है। मौके से फटा हुआ कुकर और सिलिंडर भी बरामद हुआ है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। कुछ और लोगों के मकान के मलबे में दबे होने की आशंका के चलते डॉग और बम स्क्वॉयड के साथ देर रात तक जेसीबी की मदद से रेस्क्यू का काम जारी रहा। वहीं इस धमाके से पूरा मकान जमींदोज हो गया। घर का मलब दूर तक बिखर गया। विस्फोट की गूंज काफी दूर तक लोगों को सुनाई दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्लास्ट की आवाज कई किलो दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद लोग अपने-अपने घरों के बाहर आ गए। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां ब्लास्ट के कारणों की जांच में जुटी हैं।