शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

यूपी पुलिस ने जरायम की दुनिया को बारूद से किया धुआं-धुआं, एनकाउंटर में शैतान समेत मारे गए ये 9 खूंखार क्रिमिनल

पिछले 10 दिनों के अंदर पुलिस एनकाउंटर में 10 खूंखार अपराधी मारे गए। यमलोग भेजे गए अपराधियों पर लाखों रुपये का इनाम घोषित था। इन सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास लंबा था। ये हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी जैसे गंभीर मामलों में ये वांछित चल रहे थे।

by Vinod
अक्टूबर 10, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। सीएम योगी आदित्यनाथ अक्सर कहते हैं अपराधियों अपराध छोड़ दो। सुधर जाओ। खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दे। अगर हथियार नहीं छोड़ोगे, बहू-बेटियों को टच करोगे, कारोबारियों को लूटोगे तो अगले चौराहे पर आपकी मुलाकात यमराज से होनी तय हैं। सीएम योगी के इस मिशन को यूपी पुलिस जमीन पर भी उतार चुकी है। पिछले 10 दिनों के अंदर पुलिस एनकाउंटर में 10 खूंखार अपराधी मारे गए। यमलोग भेजे गए अपराधियों पर लाखों रुपये का इनाम घोषित था। इन सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास लंबा था। ये हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी जैसे गंभीर मामलों में ये वांछित चल रहे थे।

10 इनामिया अपराधी मुठभेड़ के दौरान मारे गए

उत्तर प्रदेश की पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन का शंखनाद कर दिया। पिछले 10 दिनों के अंदर 10 खूंखार इनामिया अपराधी मुठभेड़ के दौरान मारे गए हैं। इन 10 दिनों में एसडीएफ-एसओजी और स्थानीय पुलिस टीमों ने मिलकर एक के बाद एक कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिरों से अपराधियों की मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके बाद कई जगह घेराबंदी की गई। पुलिस ने आरोपियों को सरेंडर करने का मौका भी दिया, लेकिन उन्होंने आत्मसमर्पण के बजाय फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में सभी दस बदमाश ढेर हो गए। मारे गए सभी बदमाश इनामिया थे। सभी पर मुकदमे दर्ज थे। कोई लुटेरे था तो कोई शार्प शूटर।

RELATED NEWS

Azamgarh Family Murder Case

Azamgarh horror: घर को बनाया मौत का अखाड़ा, पत्नी-पंडितों की बिछा दी लाशें, एनकाउंटर के बाद खत्म हुआ खौफनाक तमाशा

सितम्बर 23, 2026
UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026

ये बदमाश मारे गए

29 सितंबर को मुजफ्फरनगर में हुए एनकाउंटर में पुलिस ने कुख्यात अपराधी नईम कुरैशी को मार गिराया था। मारे गए बदमाश पर हत्या के 6 और लूट के 20 मुकदमे दर्ज थे। अगले दिन यानि 30 सितंबर को 50 हजार का इनामी बदमाश नरेश पंडित उर्फ पंकज को फिरोजाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर किया था। उस पर 2 करोड़ रुपये की लूट सहित कई मामले दर्ज थे। सहारनपुर का कुख्यात लुटेरा इमरान 4-5 अक्टूबर को देहरादून-अंबाला हाईवे पर पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। वह शामली के सोंटा रसूलपुर गांव का रहने वाला था और पश्चिमी यूपी में 13 से ज्यादा लूट-डकैती के केसों में वांछित था। मारे गए बदमाश पर एक लाख का इनाम घोषित था।एक लाख का इनामी बदमाश अरशद 1 अक्टूबर को शामली में हुए एनकाउंटर में मारा गया। अरशद मुस्तफा कग्गा गैंग का सदस्य था। उस पर गैंगरेप और लूट सहित 10 से अधिक आपराधिक केस दर्ज थे।

इनका भी हुआ द एंड

5 अक्टूबर को पुलिस ने चंदौसी निवासी बदमाश रवि यादव को एनकाउंटर में मार गिराया। वह लूट और डकैती के कई मामलों में वांछित था। रवि यादव 50 हजार इनामी बदमाश था। 6 अक्टूबर को पुलिस ने शाकिर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसके खिलाफ हत्या के 8 केस दर्ज थे। शाकिर पर एक लाख का इनाम पुलिस ने रखा हुआ था। आगरा का दुर्दांत अपराधी विनीत भाटी 7 अक्टूबर को एनकाउंटर में मारा गया। उस पर हत्या समेत 20 से अधिक गंभीर केस दर्ज थे। मारे गए बदमाश पर ढाई लाख का इनाम था। 9 अक्टूबर को लखीमपुर में हुई मुठभेड़ में उमेश पाल गैंग से जुड़ा 75 हजार का इनामी बदमाश ढेर हो गया। वह हत्या के मामले में फरार था। 3 अक्टूबर को बरेली पुलिस ने नवीन उर्फ नवाब को एनकाउंटर में मार गिराया। उस पर अपहरण सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

एनकाउंटर में मारा गया शैतान

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। कासगंज का रहने वाला शैतान उर्फ इफ्तेखार नाम का बदमाश एक लाख रुपए का इनामी अपराधी था। बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में यह एनकाउंटर हुआ। आरोपी के पास से 1 पिस्टल और 17 कारतूस बरामद हुए हैं। इफ्तेखार पर 19 मुकदमें दर्ज थे। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शैतान पर एक लाख का इनाम था। इफ्तखार पर 7 जिलों में कुल 19 मुकदमे दर्ज थे। इफ्तखार 2012 में बाराबंकी में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था, और वह 2006 में बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक पुजारी की हत्या और डकैती के मामले में भी वांछित चल रहा था। पुलिस के मुताबिक शैतान खूंखार अपराधी था। वह पैसे लेकर लोगों की हत्या करता था। पुलिस के अलावा शैतान की तलाश यूपी एसटीएफ भी कर रही थी।

240 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया

दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस अक्टूबर की शुरुआत में लगातार एक्शन मोड में नजर आई। राज्यभर में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए पुलिस ने मात्र 10 दिनों में 10 एनकाउंटर किए, जिनमें नौ इनामी बदमाश ढेर हो गए। राज्य सरकार के अनुसार, मार्च 2017 से जुलाई 2025 तक यूपी पुलिस ने 240 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 14,000 से अधिक पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 30,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 9,000 से अधिक को गोली मारी गई। फिलहाल पुलिस अक्टूबर में अपने ऑपरेशन को जारी किए हुए है। पुलिस की तरफ से साफ तौर कहा गया है कि अपराधी सरेंडर कर दें। एनकाउंटर के दौरान पुलिस पर फायरिंग नहीं करेंगे। अगर वह फायरिंग करते हैं तो जवाब में भी पुलिस फायर करेगी।

Tags: Operation Cleanpolice encounterUP PoliceUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Azamgarh Family Murder Case

Azamgarh horror: घर को बनाया मौत का अखाड़ा, पत्नी-पंडितों की बिछा दी लाशें, एनकाउंटर के बाद खत्म हुआ खौफनाक तमाशा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 23, 2026

 Azamgarh Family Murder Case:आजमगढ़ में मंगलवार को पूजा के दौरान शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में एक भयावह हत्याकांड...

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 15, 2026

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पुलिस की कार्रवाई के बाद 28 वर्षीय गर्भवती महिला अंजलि की मौत का मामला सामने आया...

Next Post
India Indigenous 4G

India Emerges as Digital Power:भारत बना डिजिटल शक्ति,आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़े कदम पीएम मोदी ने पेश की स्वदेशी 4G तकनीक

DM के सामने सिंहासन पर बैठे सिया-राम और खुद का लड़ा मुकदमा, ‘भगवान’ ने चलाई कलम तो सकते में आए अफसरान

DM के सामने सिंहासन पर बैठे सिया-राम और खुद का लड़ा मुकदमा, ‘भगवान’ ने चलाई कलम तो सकते में आए अफसरान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In