शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

यशस्वी ने 173 रन ठोककर तोड़ा ब्रैडमैन-सचिन और सोबर्स का रिकार्ड, भारत अब ऐसे करेगा वेस्टइंडीज का सूफड़ा साफ

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरूआत की।

by Vinod
अक्टूबर 10, 2025
in Breaking, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरूआत की। केएल राहुल 38 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए साई सुदर्शन ने 87 रनों की पारी खेली। चौथे नंबर पर गिल मैदान पर उतरे और जायसवाल के साथ पारी को आगे बढ़ाया। पहले दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 318 रन बना लिए है। यशस्वी जायसवाल 173 रन पर नाबाद हैं। गिल भी 20 रन बना लिए हैं।

टीम इंडिया ने पहला टेस्ट पारी के अंतर से जीता था। भारत के पास वेस्टइंडीज लेबाजी का फैसला किया। भारत की शुरूआत शानदार रही। पहले विकेट के लिए 50 व्लस रनों की साझेदारी केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के बीच रही। केएल राहुल 38 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन जायसवाल आज कुछ अगल करने के इरादे से मैदान पर उतरे थे। उन्होंने अंगद की तरह क्रीज पर पैर जमा लिए। वेस्टइंडीज के बॉलर्स की चुन-चुन कर पिटाई की। जायसवाल ने मैदान के हर कोने में रन बनाए। पहले दिन के खेल समाप्ति तक जायसवाल 173 रन पर नाबाद हैं। उनके साथ शुभमन गिल भी 20 रन के साथ नाबाद पवेलियन लौटे।

RELATED NEWS

Breaks Silence on Retirement: lord’s में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बाद संन्यास पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

Breaks Silence on Retirement: lord’s में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बाद संन्यास पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

जुलाई 20, 2026
Gill-Gambhir की जोड़ी पर उठने लगे सवाल, क्या रोहित से कप्तानी लेना पड़ रहा भारी, क्यों वनडे में लगातार मिल रही हार

Gill-Gambhir की जोड़ी पर उठने लगे सवाल, क्या रोहित से कप्तानी लेना पड़ रहा भारी, क्यों वनडे में लगातार मिल रही हार

जुलाई 20, 2026

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट करियर का सातवां शतक जड़ा। उन्होंने 145 गेंद पर शतक पूरा किया। वहीं सुदर्शन भी शतक के करीब पहुंच रहे थे तभी भारत को 251 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। जोमेल वारिकन ने साई सुदर्शन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह शतक से चूक गए और 165 गेंद में 12 चौके की मदद से 87 रन बना सके। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी निभाई। अब भारत की नजर दूसरे दिन के खेल पर टिकी होगी। भारत दिल्ली टेस्ट मैच जीतकर वेस्टइंडीज का सूफड़ा साफ करने के इरादे से मैदान में दूसर दिन उतरेगा। भारत सीरीज को 2-0 से जीतकर वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहेगा।

भारतीय क्रिकेट के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 23 साल की उम्र में एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। उन्होंने नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट मैच में अपना सातवां शतक जड़कर खुद को विश्व क्रिकेट के महान नामों की सूची में शामिल कर लिया है। विश्व क्रिकेट में किसी भी युवा बल्लेबाज के लिए इतनी जल्दी सात शतक बनाना काफी बड़ी उपलब्धि है। यशस्वी ने न केवल भारत बल्कि दुनिया के टॉप ओपनर्स के बीच अपनी छवि मजबूत कर ली है। यह आंकड़ा यशस्वी के प्रदर्शन की गंभीरता और निरंतरता को दर्शाता है। यशस्वी ने अपने शानदार प्रदर्शन से खुद को इन क्रिकेट दिग्गजों के स्तर पर ला खड़ा किया है।

यशस्वी का यह शतक खास इसलिए भी है क्योंकि वह टेस्ट क्रिकेट में 24 साल की उम्र के होने से पहले सात या इससे ज्यादा शतक लगाने वाले कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इससे पहले सिर्फ डॉन ब्रैडमैन (12 शतक), सचिन तेंदुलकर (11 शतक), और सर गारफील्ड सोबर्स (9 शतक) ने ही 24 साल की उम्र के होने से पहले यशस्वी से ज्यादा शतक लगाए हैं। इसके अलावा जावेद मियांदाद, ग्रीम स्मिथ, एलिस्टेयर कुक और केन विलियम्सन ने भी अपने करियर में 24 साल की उम्र के होने से पहले सात-सात शतक बनाए।

यशस्वी जायसवाल ने 2023 में टेस्ट डेब्यू किया था। अपने टेस्ट डेब्यू के बाद अब तक सात शतक जड़े हैं। यशस्वी के डेब्यू से लेकर अब तक भारत के अन्य सभी ओपनर्स ने मिलकर इस दौरान केवल छह शतक बनाए हैं। यशस्वी के टेस्ट डेब्यू के बाद से अन्य टीमों के ओपनर्स में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बेन डकेट हैं, जिन्होंने इस दौरान चार शतक बनाए हैं। यह आंकड़ा यह दिखाता है कि युवा ओपनर ने टीम के लिए कितनी जिम्मेदारी उठाई है और अपने निरंतर प्रदर्शन से खुद को सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल किया है। अब जायसवाल की नजर डबल सेंचुरी पर होगी। दूसरे दिन यशस्वी के पास डबल धमाका करने का मौका होगा।

 

Tags: Delhi Test Matchindia vs west indiesshubhman gillTeam Indiayashasvi jaiswal
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Breaks Silence on Retirement: lord’s में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बाद संन्यास पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

Breaks Silence on Retirement: lord’s में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बाद संन्यास पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

Rohit Sharma on Retirement : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर पिछले कुछ दिनों से...

Gill-Gambhir की जोड़ी पर उठने लगे सवाल, क्या रोहित से कप्तानी लेना पड़ रहा भारी, क्यों वनडे में लगातार मिल रही हार

Gill-Gambhir की जोड़ी पर उठने लगे सवाल, क्या रोहित से कप्तानी लेना पड़ रहा भारी, क्यों वनडे में लगातार मिल रही हार

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

Gill-Gambhir Under Pressure: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला। रोहित शर्मा की...

Team India’s Defeat : लॉर्ड्स में कौन से खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन पड़ा भारी, टीम इंडिया के हाथ से फिसल गई वनडे सीरीज

Team India’s Defeat : लॉर्ड्स में कौन से खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन पड़ा भारी, टीम इंडिया के हाथ से फिसल गई वनडे सीरीज

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

Team India's Defeat : इंग्लैंड दौरा भारतीय टीम के लिए निराशाजनक साबित हुआ। पहले श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत...

CWG 2026: ग्लास्गो में 125 भारतीय एथलीट दिखाएंगे दम, नीरज चोपड़ा और मीराबाई चानू पर रहेंगी सबकी निगाहें

CWG 2026: ग्लास्गो में 125 भारतीय एथलीट दिखाएंगे दम, नीरज चोपड़ा और मीराबाई चानू पर रहेंगी सबकी निगाहें

by Kirtika Tyagi
जुलाई 19, 2026

Commonwealth Games 2026: आयोजन 23 जुलाई से स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में शुरू होगा। इस बार भारत की ओर से 125...

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 13, 2026

Team India Squad Update: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार झेलने के बाद अब टीम इंडिया 14...

Next Post
kanpur illegal fireworks explosion case

Kanpur Explosion Case:धमाके का सच आया सामने,सीसीटीवी फुटेज से क्या हुआ खुलासा,चौकी इंचार्ज समेत छह सस्पेंड

banda family land dispute murder case

Banda Land Dispute Murder: एक फीट जमीन के लिए बड़े बेटे को उसके परिवार के माता-पिता,भाई-बहन ने पीट-पीटकर क्यों मार डाला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist