Wednesday, December 31, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

हरियाणा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब दिल्ली से बावल तक फर्राटा भरेगी ‘नमो भारत’ ट्रेन, जानें पूरा रूट मैप

हरियाणा सरकार ने नमो भारत ट्रेन परियोजना के पहले चरण में दिल्ली से बावल तक के रूट को स्वीकृति दे दी है। पहले इस ट्रेन को केवल दिल्ली से धारूहेड़ा के बीच चलाने की योजना बनाई गई थी।

Gulshan by Gulshan
October 12, 2025
in TOP NEWS, राष्ट्रीय
Namo Bharat Train
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Namo Bharat Train : दिल्ली–अलवर नमो भारत ट्रेन परियोजना में हरियाणा सरकार ने अहम बदलाव को मंजूरी दी है। पहले चरण में यह ट्रेन केवल धारूहेड़ा तक चलनी थी, लेकिन अब इसका कॉरिडोर बावल तक बढ़ाया जाएगा। सरकार के इस फैसले से क्षेत्र के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और हजारों यात्रियों को सीधा लाभ पहुंचेगा।

हरियाणा रैपिड मेट्रो ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC) ने इस बदलाव को लेकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) को आधिकारिक पत्र भेज दिया है। इस परियोजना के तहत नमो भारत ट्रेन दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए राजस्थान के शाहजहांपुर तक संचालित की जाएगी।

RELATED POSTS

Namo Bharat train viral video truth

Namo Bharat: Train Viral Video वाली लड़की ने किया सुसाइड, अफवाह या सच जानिए क्या है हकीकत

December 25, 2025
Namo Bharat train video case

Namo Bharat Train: ट्रेन का आपत्तिजनक वॉयरल क्लिप मामला किसने बनाया था वीडियो , लोको पायलट क्यों हुआ सस्पेंड

December 22, 2025

राव इंद्रजीत सिंह की पहल पर हुआ बदलाव

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक योजना में ट्रेन का संचालन केवल धारूहेड़ा तक प्रस्तावित था। 18 सितंबर को हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने इस पर आपत्ति जताई और सुझाव दिया कि ट्रेन को हरियाणा–राजस्थान बॉर्डर तक स्थित बावल तक बढ़ाया जाए। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर आग्रह भी किया था कि बावल जैसे औद्योगिक हब को इस परियोजना से जोड़ा जाए।

26 सितंबर को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति

राव इंद्रजीत सिंह की आपत्ति के बाद, 26 सितंबर को एचएमआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्रशेखर खरे ने एनसीआरटीसी को पत्र लिखते हुए धारूहेड़ा की जगह बावल तक नमो भारत ट्रेन चलाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। पत्र में उल्लेख किया गया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मई महीने में जो निर्णय लिए गए थे, वे यथावत रहेंगे, केवल रूट को आगे बढ़ाकर बावल तक माना जाए। डॉ. खरे ने यह भी स्पष्ट किया कि बावल से आगे किसी भी विस्तार का खर्चा हरियाणा सरकार वहन नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें : जल्द ही दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेगी पर्पल इलेक्ट्रित बसें…

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि कुछ अधिकारियों ने पहले धारूहेड़ा के आगे यात्री संख्या को लेकर अनिश्चितता जताई थी, लेकिन बावल हरियाणा का एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में लोग रोजाना दिल्ली और गुरुग्राम के बीच आवागमन करते हैं। इस रूट विस्तार से न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि औद्योगिक उत्पादन और निवेश को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

यह रहेगा पूरा रूट मैप

नमो भारत ट्रेन का प्रस्तावित रूट दिल्ली के सराय काले खां, आईएनए, मुनिरका और एरोसिटी से शुरू होकर हरियाणा के गुरुग्राम, मानेसर, रेवाड़ी और बावल तक जाएगा। गुरुग्राम में साइबर सिटी, इफको चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला, मानेसर, पचगांव, बिलासपुर चौक, धारूहेड़ा, रेवाड़ी और बावल में स्टेशन बनाए जाएंगे। गुरुग्राम के चार स्टेशन भूमिगत (अंडरग्राउंड) होंगे, ताकि यात्रियों को तेज़, सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।

औद्योगिक विकास और कनेक्टिविटी को नई दिशा

विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली से बावल तक नमो भारत ट्रेन के विस्तार से दिल्ली-एनसीआर और दक्षिण हरियाणा के बीच कनेक्टिविटी नई ऊंचाई पर पहुंचेगी। यह परियोजना जहां औद्योगिक गतिविधियों को गति देगी, वहीं आम यात्रियों के लिए भी एक तेज़, पर्यावरण-अनुकूल और आधुनिक परिवहन विकल्प साबित होगी।

Tags: Namo Bharat train
Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Namo Bharat train viral video truth

Namo Bharat: Train Viral Video वाली लड़की ने किया सुसाइड, अफवाह या सच जानिए क्या है हकीकत

by SYED BUSHRA
December 25, 2025

Namo Bharat Train Viral Video:कुछ दिन पहले नमो भारत ट्रेन में युवक और युवती की आपत्तिजनक हरकतों का एक वीडियो...

Namo Bharat train video case

Namo Bharat Train: ट्रेन का आपत्तिजनक वॉयरल क्लिप मामला किसने बनाया था वीडियो , लोको पायलट क्यों हुआ सस्पेंड

by SYED BUSHRA
December 22, 2025

Train Obscene Video Case: एक बार फिर सार्वजनिक जगह पर निजता और मर्यादा से जुड़ा मामला सामने आया है। इससे...

Namo Bharat train

Namo Bharat train: दिल्ली-मेरठ अब हुआ पड़ोसी.. नमो भारत एक्सप्रेस कल से करेगी कमाल

by Mayank Yadav
January 4, 2025

Namo Bharat train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के अतिरिक्त 13 किलोमीटर लंबे खंड का उद्घाटन...

Next Post
UP News: गजब के निकले रामबाबू, रंगबाजी से रचाई दूसरी शादी, ‘घरवाली’ ने भी ‘बाहरवाली’ को लगाया गले

UP News: गजब के निकले रामबाबू, रंगबाजी से रचाई दूसरी शादी, ‘घरवाली’ ने भी ‘बाहरवाली’ को लगाया गले

कानपुर में बृजभूषण शरण सिंह का दिखा अलग ही रौला, अखिलेश यादव-मायावती को लेकर किया बड़ा खुलासा

कानपुर में बृजभूषण शरण सिंह का दिखा अलग ही रौला, अखिलेश यादव-मायावती को लेकर किया बड़ा खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version