रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP News: गजब के निकले रामबाबू, रंगबाजी से रचाई दूसरी शादी, ‘घरवाली’ ने भी ‘बाहरवाली’ को लगाया गले

करवा चौथ पर्व के बाद अब सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के अजब-गजब के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो आगरा का सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया। यहां एक ही पति की दीर्घायु की कामना करते हुए उसकी दो पत्नियों ने साथ मिलकर व्रत रखा और पूजा की।

by Vinod
अक्टूबर 12, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। करवा चौथ पर्व के बाद अब सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के अजब-गजब के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो आगरा का सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया। यहां एक ही पति की दीर्घायु की कामना करते हुए उसकी दो पत्नियों ने साथ मिलकर व्रत रखा और पूजा की। परिवार के किसी सदस्य ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया, जो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गर्दा उड़ाए हुए है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला बिहारी इलाके का है। यहीं पर रामबाबू निषाद अपनी दो पत्नियों शीला देवी और मन्नू देवी के साथ रहते हैं। करवा चौथ पर रामबाबू ने खासी तैयारी की हुई थी। दोनों पत्नियों को महंगी-महंगी साड़ी खरीदकर लाए हुए थे। करवा चौथ के दिन दोनों ने मिलकर व्रत रखा, चांद को अर्घ्य दिया और पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला। स्थानीय लोग इस नजारे को देखकर हैरान रह गए, वहीं सोशल मीडिया पर लोग इसे समझदारी और प्यार की मिसाल बता रहे हैं।

RELATED NEWS

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

जुलाई 5, 2026
UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

जुलाई 4, 2026

रामबाबू की पहली शादी करीब दस साल पहले शीला देवी से हुई थी, जिनसे उनके बच्चे भी हैं। कुछ समय बाद उन्हें मन्नू देवी से प्रेम हो गया। बातचीत के सिलसिले ने धीरे-धीरे रिश्ते का रूप ले लिया। फिर दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया। खास बात यह रही कि पहली पत्नी शीला देवी ने इस रिश्ते का विरोध नहीं किया, बल्कि मन्नू को खुले दिल से स्वीकार किया। आज दोनों महिलाएं एक-दूसरे को बहन की तरह मानती हैं और एक ही परिवार में हंसी-खुशी रहती हैं। शीला मन्नू को सौतन के बजाए छोटी बहन मानती है और उनका ख्याल भी रखती हैं।

मन्नू देवी का कहना है, हम दोनों ने मिलकर अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। हमारे बीच कोई मनमुटाव नहीं है, क्योंकि हमने एक-दूसरे को परिवार की तरह अपना लिया है। शीला देवी के बच्चों को भी मन्नू अपना मानती हैं। रामबाबू निषाद कहते हैं, जहां सच्चा प्यार होता है, वहां झगड़े की कोई जगह नहीं होती। उनका घर इस बात की मिसाल बन गया है कि रिश्तों की मजबूती परंपराओं से नहीं, बल्कि आपसी सम्मान और समझ से तय होती है। रामबाबू कहते हैं कि प्यार कब किसे हो जाए, ये खुद इंसान भी नहीं जानता। हमें भी मन्नू से प्यार हुआ। हमने मन्नू के साथ्र सात फेरे भी लिए।

Tags: Agrakarva chauthone husband has two wivestwo wivesUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by Sadaf Farooqui
जुलाई 5, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई को प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को...

UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 4, 2026

UP Assembly Election 2027: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश...

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

उत्तर प्रदेश का औद्योगिक शहर कानपुर, जिसे कभी 'मैनचेस्टर ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता था, अब आधुनिक विकास...

School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

School Vehicles: गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान...

CM Yogi Statement: अदिति यादव मामले में CM योगी के साथ खड़े दिखे रवि किशन,कहा ‘बेटियों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए”

Dekho UP Campaign: मुंबई में रोड शो करने की तैयारी में योगी सरकार,’देखो यूपी अभियान’ को मिलेगा नया विस्तार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के पर्यटन और निवेश को नई गति देने के लिए 'देखो यूपी अभियान' का विस्तार करने...

Next Post
कानपुर में बृजभूषण शरण सिंह का दिखा अलग ही रौला, अखिलेश यादव-मायावती को लेकर किया बड़ा खुलासा

कानपुर में बृजभूषण शरण सिंह का दिखा अलग ही रौला, अखिलेश यादव-मायावती को लेकर किया बड़ा खुलासा

कौन था डेढ़ लाख का इनामी बदमाश गुरुसेवक, जिसे लखनऊ पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

कौन था डेढ़ लाख का इनामी बदमाश गुरुसेवक, जिसे लखनऊ पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist