शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

कौन था डेढ़ लाख का इनामी बदमाश गुरुसेवक, जिसे लखनऊ पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

सटीक सूचना पर लखनऊ पुलिस ने डेढ़ लाख के इनामी बदमाश हरदोई पिहानी निवासी गुरु सेवक को एनकाउंटर के दौरान ढेर कर दिया।

by Vinod
अक्टूबर 12, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। उस शातिर का नाम गुरु सेवक था, जो राह चलते लोगों को लूट लेते और उनकी हत्या कर देता। सटीक सूचना पर लखनऊ पुलिस ने डेढ़ लाख के इनामी बदमाश हरदोई पिहानी निवासी गुरु सेवक को एनकाउंटर के दौरान ढेर कर दिया। ये मुठभेड़ रविवार की देररात पारा इलाके में हुई। मारा गया बदमाश पारा के बुद्धेश्वर बादलखेड़ा निवासी कैब चालक योगेश कुमार पाल (29) की कार लूट के दौरान हत्या के मामले में फरार चल रहा था।

पारा पुलिस को सटीक सूचना मिली थी की बदमाश गुरु सेवक एक ठिकाने पर छिपा हुआ है। पारा पुलिस ने उस इलाके को घेर लिया और गुरु सेवक को सरेंडर करने को कहा। जिस पर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लग गई। उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उस पर लखनऊ पुलिस ने एक लाख और शाहजहांपुर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मारे गए बदमाश ने अपने अन्य साथियों के साथ कैब चालक की हत्या की थी।

RELATED NEWS

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

जुलाई 2, 2026
School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

जुलाई 2, 2026

पुलिस के मुताबिक, 29 सितंबर की रात बुद्धेश्वर निवासी योगेश पाल की हत्या कर उनकी अर्टिगा कार लूटी गई थी। उस घटना के बाद से ही पुलिस पूरे इलाके में अलर्ट पर थी और इस वारदात में शामिल बदमाशों की तलाश चल रही थी। क्राइम ब्रांच ने सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से जानकारी जुटाई कि अपराधी गाड़ी को बेचने की योजना बना रहे हैं। उसी सूचना पर यह चेकिंग अभियान चलाया गया था। रविवार की सुबह पुलिस ने कैब चालक कार बुक करने वाले आरोपी हरदोई मल्लावां निवासी गैंगस्टर विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। उसपर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

इस मामले में शुक्रवार को भी पुलिस ने एक बदमाश हरदोई निवासी अजय को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल अजय सिंह से पूछताछ में हत्या और लूट की पूरी कहानी सामने आई और उसी ने गुरूसेवक समेत अन्य बदमाशों के नाम बताए। इसी के बाद पुलिस ने ऑपरेशन चलाया। आरोपियों ने कैब चालक योगेश की लूट के दौरान हत्या के बाद शाहजहांपुर में ट्रेवलर चालक अवनीश की भी हत्या कर गाड़ी लूट ली थी। इस गैंग का लीडर गुरु सेवक था। गुरु सेवक अपने अन्य साथियों के साथ वाहन चालकों को शिकार करता था। वाहन की लूट के बाद चालकों की हत्या कर देता था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, घायल बदमाश अजय सिंह के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह हत्या, लूट, अवैध असलहा और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में शामिल रहा है। अजय सिंह लंबे समय से पुलिस की वांछित सूची में था। पुलिस को शक है कि उसने कई राज्यों में अपराध की घटनाओं को अंजाम दिया है। अजय, विकास और गुरूसेवक पहले कैब को बुक कराते फिर चालकों की हत्या कर कारों को बेच दिया करते थे। अजय कार को बेचने की फिराक में था, तभी पुलिस एनकाउंटर के दौरान पकडा गया।

Tags: criminal Gurusevak killedCriminal killed in encounterencounter in Lucknowlucknow policeUttar Pradesh
Share199Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

उत्तर प्रदेश का औद्योगिक शहर कानपुर, जिसे कभी 'मैनचेस्टर ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता था, अब आधुनिक विकास...

School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

School Vehicles: गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान...

CM Yogi Statement: अदिति यादव मामले में CM योगी के साथ खड़े दिखे रवि किशन,कहा ‘बेटियों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए”

Dekho UP Campaign: मुंबई में रोड शो करने की तैयारी में योगी सरकार,’देखो यूपी अभियान’ को मिलेगा नया विस्तार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के पर्यटन और निवेश को नई गति देने के लिए 'देखो यूपी अभियान' का विस्तार करने...

UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

by Sadaf Farooqui
जुलाई 1, 2026

UP Government: उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूल और प्रशिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राइसाइकिल वितरण की...

यूपी में 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

यूपी में 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Mission Safe Future UP: उत्तर प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग 1 से...

Next Post
Aaj Ka Rashifal 13 October 2025

Aaj ka rashifal:जानिए किन राशियों का आज का दिन रहेगा खास, किसे मिलेगी सफलता और कौन रहेगा परेशान?

मेरठ पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को एनकाउंटर में किया ढेर, यूपी में 12 दिन के अंदर 12 विलेन भेजे गए यमलोक

मेरठ पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को एनकाउंटर में किया ढेर, यूपी में 12 दिन के अंदर 12 विलेन भेजे गए यमलोक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist